Sunday, 26 March 2023

घर पर कचौरी कैसे बनाएं Ghar Par Kachori Kaise Banaen

नमस्कार मैं सीमा कौशिक आप सब का स्वागत करती हूं मेरे चैनल https://www.youtube.com/SeemaKiRasoi पर तो आज की रेसिपी है कचोरी 

यहां बेसन मूंग दाल की कचौड़ी बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:

सामग्री:

  • 1 कप बेसन (ग्राम फ्लोर)
  • 1/2 कप मूंग दाल
  • 1 छोटी चम्मच अजवायन
  • 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • 1/4 छोटी चम्मच हींग
  • 1 छोटी चम्मच चाट मसाला
  • 1 कप मैदा (अलग से लीजिए)
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/4 कप राई का तेल
  • 2 टेबल स्पून घी
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (फ्राई करने के लिए)

तैयारी:



  1. सबसे पहले, मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे एक बड़ी कड़ाही में डालें। अब इसमें 3 कप पानी डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएँ जब तक कि मूंग दाल नरम न हो जाए।

  2. अब इसमें अजवायन, कसूरी मेथी, हींग, चाट मसाला और नमक डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें।

  3. इसके बाद, अधिकतम 5 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक कि मूंग दाल अच्छी तरह से पक जाए।

  4. फिर इसे ठंडा होने दें।

  5. ठंडा हुआ मूंग दाल और बेसन को एक साथ मिलाएं और फिर इसमें जीरा, चाट मसाला और नमक मिलाएं।

  6. अब इसमें अधिकतम 2 टेबल स्पून राई का तेल डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें। आप इसमें थोड़ा ठंडा पानी डाल सकते हैं यदि आवश्यकता हो। आपको एक संगमरमर के जैसी आटा मिश्रण बनाना होगा।

  7. अब इसे चौड़ी लच्छा के आकार में बेलें।

  8. एक कड़ाही में अधिकतम तेल गरम करें। अब इसमें बेली हुई कचौड़ी फ्राई करें जब तक कि वे सोने के रंग की नहीं हो जातीं।

  9. अब इसे किचन टिश्यू के ऊपर रखें ताकि अधिक तेल सूख जाए।

  10. आपकी बेसन मूंग दाल कचौड़ी तैयार है। इसे चटनी या दही के साथ परोसें।

  11. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार गरम या ठंडा खा सकते हैं। यह एक पारंपरिक उत्तर भारतीय नाश्ता है जो लोगों को ज्यादातर पसंद होता है।

 यूटयूब पर आप इस रेसिपी को सीमा की रसाई चैनल पर वीडियो में देखकर सीख सकतें हैंः- https://www.youtube.com/watch?v=0Ox84xhvDE8
Video :-



कचौड़ी रेसिपी, मूंग दाल कचौड़ी, बेसन कचौड़ी, खस्ता कचौड़ी, दिल्ली की कचौड़ी, राजस्थानी कचौड़ी , कचौड़ी बनाने की विधि, गुजराती कचौड़ी
Related videos:-

Monday, 5 September 2022

मूंग दाल के करेले Mung Dal Ke Karele

 मूंग दाल के करेले Mung Dal Ke Karele

Video link:- https://www.youtube.com/watch?v=p-yK9Erl7xE



भरवां करेला को दाल भरकर बनानें की रेसिपी यह करेले मूंग की दाल भरने पर बहुत ही अच्छे व स्वादिष्ट बनतें हैं। आप चाहें तो मूंग की दाल की जगह चने की दाल का प्रयोग भी कर सकतें हैं। तो आईये इस वीडियो में सीखतें हैं भरवां करेला मूंग दाल भरकर बनाना। #bharwakarele #karelarecipe #karelekisabzi Subscribe My Channels here:- 1. Seema Ki Rasoi :-https://www.youtube.com/channel/UCAWhiiwWke9WMSlgqKVl3jQ 2. Seema Ki Rasoi 5 Minute Recipes :- https://www.youtube.com/channel/UCnx0TvA3l_xTE9tirnxUcxw 3. Mahesh Kaushik Seema Ki Rasoi Vlogs :-https://www.youtube.com/channel/UCelPgpA7vzrnYvrJQ9Nf7hg Blog link:- https://www.seemarasoi.com/


watch moong daal ke karele video recipe here:- https://www.youtube.com/watch?v=p-yK9Erl7xE भरवां करेला जैन करेला बनानें की रेसिपी का लिंक https://www.youtube.com/watch?v=seR0mWUM8eQ भरवां करेले बनानें का असली पुराना तरिका देखें https://www.youtube.com/watch?v=otA9aj-1ha8 करेले का अचार बनानें की रेसिपी https://www.youtube.com/watch?v=j1e52WprFkg

Monday, 13 June 2022

पिज्जा टिक्का मसाला रेसिपी विदाउट ओवेन आपने पिज्जा तो बहुत खाया होगा पर ये पिज्जा टिक्का पहली बार बनायेगें।

 पिज्जा टिक्का मसाला रेसिपी विदाउट ओवेन आपने पिज्जा तो बहुत खाया होगा पर ये पिज्जा टिक्का पहली बार बनायेगें।


उक्त रेसिपी हिन्दी में सीखने के लिये इस लिंक से पिज्जा टिक्का का वीडियो देखें Video link:-

https://www.youtube.com/watch?v=I-nRXaOXKKM



pizza tikka recipe, pizza tikka masala pizza tikka without oven recipe.

Related Recipes:-

Soya Sauce:-https://www.seemarasoi.com/2019/05/soya-sauce-recipe.html

Leftover Roti pizza:- https://www.seemarasoi.com/2020/05/leftover-roti-pizza.html

Monday, 30 November 2020

Jau Ki Roti जौ के दलिये से जौ की रोटी व हरी मेथी की सब्जी Hari Methi Ki Sabji जौ चपाती Jau Chapati

जौ के दलिये से जौ की रोटी व हरी मेथी की सब्जी Jau Ki Roti बनानें के लिये आपको जौ साफ करके उनका भूसा निकालने की जरूरत नहीं है आप बाजार से रेडीमेड जौ का दलिया लाकर उसको घर पर मिक्सर में पीस कर आसानी से जौ का आटा बना सकती हैं । जौ के दलिये से जौ का आटा बनाकर जौ की चपाती बनानें की पुरी रेसिपी इस वीडियो में बतायी गयी है।

जिनको जौ का दलिया नहीं मिले वो अमेजन से भी Online घर बैठे जौ का दलिया इस लिंक से मंगवा सकते हैं:-https://amzn.to/3lfHykA
जौ की रोटी के साथ आपको खाने के लिये हरी मेथी की सब्जी सबसे उचित रहती है। उक्त वीडियो में हरी मेथी की सब्जी बनानें की पुरी रेसिपी भी बतायी गयी है।
जौ की रोटी के फायदे आप इस लिंक पर देख सकते हैंः-https://www.stylecraze.com/hindi/jau-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/
Barley Roti banane ki recipe.
Hari Methi Ki Sabji बनानें के लिये बनानें के लिये हरी मेथी प्याज अदरक लहसून व नीबूं की आवश्यकता होती है । आप उपर बताये वीडियो के अनुसार उक्त सामग्री की सहायता से हरी मेथी की सब्जी बना सकते हैं।
सीमा की रसोई चैनल पर अन्य उपयोगी रेसिपीज के लिंकः-
दाना मेथी से बनी गट्टे की सब्जी का वीडियोः-https://www.youtube.com/watch?v=3Fw10rpkZdQ
दाना मेथी की लौंजी की सब्जी देखेंः- https://www.youtube.com/watch?v=vnpmc4WEVp8
बगैर चीनी के तिल के लड्डू बनानें की रेसिपीः-https://www.youtube.com/watch?v=uSBg5YcDe-A

Friday, 27 November 2020

Methi ki gatta curry दाना मेथी की गट्टे की सब्जी Gatte ki sabji

Methi ki gatta curry दाना मेथी की गट्टे की सब्जी Gatte ki sabji
Dana methi ke gatte ki sabzi. Hindi video recipe of gatte ki sabji. gatte ki sabzi recipe step by step. methi ki gatta curry. Related gatta curry videos:- https://www.youtube.com/watch?v=NxJ3uYXyn6M https://www.youtube.com/watch?v=6ybE_v296AU https://www.youtube.com/watch?v=ScMza3QV9CY दाना मेथी के गट्टे बनानें की रेसिपी जिन्हे मारवाड़ में पोले गट्टे बोलते हैं इस वीडियो में आप सीखेगें शेफ सीमा की रसोई से नर्म मुलायम गट्टे बनानें की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी । गोविन्द गट्टे की तरह पोले गट्टे भी राजस्थान की फेमस मारवाड़ी सब्जी है। rajasthani gatte ki sabzi recipe. how to make gatta curry. this video is about gatte ki sabzi rajasthani style. you may watch more vegetable recipes on my YouTube channel.


Friday, 15 May 2020

बची हुयी रोटी से पिज्जा कैसे बनायें। Leftover Roti Pizza

आपके पास यदि रोटी बच जाये तो आप बगैर पिज्जा बेस के घर में ही रोटी व बेसन से ऐसा स्वादिष्ट पिज्जा बेस बना सकते हैं कि ये जुगाड़ पिज्जा सबको बहुत पसंद आयेगा। बची हुयी रोटी का नाश्ता बनानें के इच्छुक लोगों के लिये भला पिज्जा से बेहतर क्या हो सकता है व ये पिज्जा बहुत ही अलग स्वाद का बनता है इसमें बेसन का प्रयोग होनें से इसका स्वाद और भी चटपटा हो जाता है सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किसी भी चायनीज साॅस रंग या आर्टिफिशियल कैमिकल का प्रयोग ना करके पूरी तरह से घरेलु चीजों की सहायता से ही यह पिज्जा बनाया है तो चलिये झटपट बनातें हैं ये घरेलु देसी जुगाड़ पिज्जा।
इस रेसिपी के लिये आपकेा बची हुयी रोटी के अलावा बेसन प्याज शिमला मिर्च घर में बनी चीज या पनीर (जिसका अलग से वीडियो है उसका लिंक भी आपको इस पोस्ट में मिल जायेगा) तथा टमाटर साॅस की जरूरत रहेगी ।
टमाटर साॅस आप घर पर भी बना सकतें है तथा बाजार से भी ला सकतें हैं। तो यूटयूब पर धूम मचा रही इस रेसिपी को देखिये व आनंद लिजिये घर पर बने बची हुयी रोटियों के पिज्जा का
Bachi Huyi Roti Ka Pizza Video Recipe:-
रेसिपी के लिये यह वीडियो देखें

घर में बनी चीज या पनीर अलग से वीडियो है उसका लिंक:-
leftover roti pizza nasta recipe, bachi huyi roti ka pizza kaise banaye

Sunday, 7 July 2019

भरवा शिमला मिर्च आलू के मसाले वाली चटपटी रेसिपी Bharwa Shimla Mirch Recipe With Aloo


यह बहुत चटपटी एवं स्वादिष्ट बनती है एक बार खाने के बाद आप इसको बार-बार बनाना पसन्द करेगे यह चटपटी रेसिपी घर परिवार में सभी को बहुत पसन्द आयेगी। शिमला मिर्च व आलू के मसाले दोनों के स्वाद का आप अलग-अलग मजा ले सकेगे।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
10 आलू लेकर उबालकर छिलका हटा देंगे।
8 शिमला मिर्च 
लहसुन
हरी मिर्च
अदरक
प्याज
खाने वाला तेल
जीरा
सफेद नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गर्म मसाला
चाट मसाला या अमचूर पाउडर
सुखा पुदीना
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च धोकर ऊपर का डनठल वाला हिस्सा हटा लेंगे और शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे।
फिर लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट कुटकर बना लेंगे चाहे तो अदरक भी डाल सकते है तीन प्याज बारीक पानी में कटिंग कर लेंगे।
फिर गैस थोड़ा कम करके जलाएंगे व कढ़ाई रख देंगे डेढ़ बड़ा कुड़छा तेल डालेंगे गर्म होने के बाद जीरा डालेंगे गैस कम करके दो चम्मच लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे व घुमाएंगे व प्याज का पानी निकालकर प्याज डाल देंगे चलाएंगे।
फिर सवा चम्मच नमक डालकर चलाएंगे आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे और चलाकर अच्छे से प्याज को पकाएंगे और आलू डाल देंगे गिलास के पैंदे से दबाकर आलू बारीक कर देंगे और चलाएंगे।
इसके बाद आधा चम्मच लाल मीर्च पाउडर डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाएंगे और चौथाई चम्मच गर्म मसाला डालकर चलाएंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे गैस कम रखना है ढक्कन लगाकर दो-तीन मिनट पकाना है। 
फिर ढक्कन हटाकर चैक करेगे और चलाएंगे नीचे पैंदे तक कुड़छी चलाएंगे ताकि चिपके नहीं मसाला तैयार करके गैस बंद कर देंगे। एक चम्मच से थोड़ा सा कम चाट मसाला या अमचूर पाउडर डाल देंगे।
फिर हाथो से बारीक करके कुछ सुखा पुदीना डाल देंगे इसके बाद गैस जलाकर एक छोटा पतीला रख देंगे जिसमे तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद थोड़ी दूरी बनाकर एक-एक करके शिमला मिर्च चिपटा से पकड़कर तल लेंगे और शिमला मिर्च को थाली में उलटा रख देंगे सभी इसी प्रकार तल लेंगे और तलकर गैस बंद कर देंगे।
फिर शिमला मिर्च अलग थाली में निकाल लेंगे शिमला मिर्च में चम्मच से दबाकर अच्छी प्रकार से मसाला भर देंगे हाथो से इकसार कर लेंगे बचा हुआ मसाला साथ में तल लेंगे।
फिर गैस जलाकर एक पैन रखेगे हल्का सा तेल डालेंगे शिमला मिर्च एक-एक करके रख देंगे फिर कुछ पकाकर पलट देंगे हल्का-हल्का दबाकर पका लेंगे दो-तीन बार पलटकर दोनों तरफ से पका लेंगे व बीच में कुछ जगह बनाकर बचा हुआ मसाला डाल देंगे व ढक्कन लगाकर एक-दो मिनट और पकाएंगे यह मसाला मिर्च के साथ अलग से खाने से और अच्छा स्वाद आता है।
फिर ढक्कन हटाएंगे शिमला मिर्च को प्लेट में निकाल  लेंगे ऊपर से कच्चे प्याज डाल देंगे। भरवा शिमला मिर्च आलू के मसाले वाली तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for bharwa shimla mirch
 Next:- सिरके वाला लहसुन का अचार एपल साइडर विनेगर व हनी के साथ Vinegar Garlic Pickle Recipe
Bharwa shimla mirch recipe in hindi, bharwa aloo shimla mirch recipe, bharwa shimla mirch kese banaye, easy recipe for bharwa shimla mirch

पनीर के पेड़े | Paneer Ke Pede | बिना सांचे के रक्षाबंधन स्पेशल मिठाई

नमस्कार दोस्तों, मैं सीमा, और आप सबका सीमा की रसोई में स्वागत है। आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं घर के बने पनीर के पेड़े, यानी Paneer Ke...