Showing posts with label रायता व साईड डीश. Show all posts
Showing posts with label रायता व साईड डीश. Show all posts

Friday, 8 December 2017

सरल विधी से घर पर बनाये ये स्वादिष्ठ मैक्सीकन टाकोज

यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं जो सभी के मन को भा जाते हैं एक बार खाने के बाद हमारा मन बार-बार इनको खाने का करता हैं इनका स्वाद बहुत अच्छा हैं। ये बहुत चटपटे बनते हैं इनको हम त्यौहारों के अवसर पर बनाकर त्यौहार का मजा दुगना कर सकते हैं। मेहमानो को भी बनाकर खिला सकते हैं। जब भी हमारा मन चाहे घर पर ही बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी मैदा
एक कटोरी बेसन/मक्की का आटा
दही की पनीर ( 3 किलो दूध के दही की)/ उबले हुए आलू
पत्ता गोभी
हरी मिर्ची
लाल टमाटर 4
एक शिमला मिर्ची
प्याज 4
टमाटर सोस
नमकीन का पैकट
हरा धनिया
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मैदा और बेसन दोनो को छानकर मिला लेंगे फिर एक प्याली लेंगे जिसमे थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा तेल डालकर फेटेंगे फिर आटे में डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे, इसमे चैथाई चम्मच नमक डालेंगे,चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम हल्दी पाउडर, चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर एवं थोड़ा सा जीरा डालकर सबको मिला देंगे।
फिर दो चम्मच तेल गर्म करेगे और गर्म-गर्म आटे में डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालेंगे फिर आटा गुंथ लेंगे आटा नरम नहीं गुंथना है टाईट ही गुंथना है। आटे के हल्का सा तेल लगा देंगे और 20 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर रख देंगे।
फिर हरा धनिया कटिंग कर लेंगे, दो टमाटर, दो हरी मिर्ची लेंगे मिक्सी के जार में इनको डालेंगे चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम नमक डालेंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालेंगे लाल मिर्ची पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं। हल्का सा पानी डालेंगे और मिक्सी के जार में पीस लेंगे इस प्रकार से हरी चटनी तैयार कर लेंगे।
फिर प्याज,टमाटर, हरी मिर्ची,शिमला मिर्ची आदि कटिंग कर लेंगे व कुछ पनीर को कद्दूकस कर लेंगे। पत्ता गोभी को भी बारिक कटिंग कर लेंगे शेष पनीर की कटिंग करके पीस बना लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस को तेज कर देंगे पोने दो बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे शिमला मिर्ची, हरी मिर्ची डाल देंगे फिर प्याज डाल देंगे थोड़े प्याज बचाकर रख लेंगे अच्छे से भुन लेंगे। फिर पत्ता गोभी डाल देंगे कुछ बचा लेंगे फिर कटिंक किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे गैस को तेज ही रखना है।
फिर आधा चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से चलाएंगे, टमाटर का छिलका हटाकर कटिंग किया हुआ डाल देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर एवं एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे। गैस बंद कर देंगे कच्चे प्याज एवं कच्ची पत्ता गोभी डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे एवं कद्दूकस की हुई पनीर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इस प्रकार से हमारी सब्जियाँ तैयार हो गई है।
20 मिनट के बाद आटा तैयार हो गया है जिसकी लोई बना लेंगे लोई बनाने के बाद थोड़ा सुखा आटा लगा देंगे इसको गोल बेलेगे फिर काटे वाली चम्मच से दबाकर छेद कर देंगे फिर तेल गर्म करेगे और इसमे डालेंगे। गैस को मध्यम कर देंगे पलटिऐ व चिंपिऐ से कुछ फोल्ड कर देंगे फिर निकाल लेंगे फिर जो सब्जियाँ तैयार की हैं। वह भर लेंगे जो हरी चटनी बनाई थी वह डाल देंगे टमाटर सोस डाल देंगे नमकिन डाल देंगे व हरा धनिया ऊपर रख देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 19 September 2017

पांच मिनट में बनायें ये चटपटी चटनी बगैर टमाटर बगैर हरी मिर्च डाले।

                    
जब घर में आये मेहमान तब पांच मिनट में बनायें ये चटपटी चटनी बगैर टमाटर,बगैर हरी मिर्च डाले। खाने में सब्जी के साथ-साथ यदि चटनी और मिल जाये तो बात ही कुछ और है I खाने का मजा ही अलग हो जाता हैं चटनी भी अलग तरह की अच्छे स्वाद वाली हो तो खाना मन भाने वाला हो जाता है।
बनाने की सामग्रीः-
लहसुन (छिलका हटाकर)
नमक
लाल मिर्ची पाउडर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
जीरा
तेल (खाने वाला)
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी का जार लेंगे उसमे लहसुन डाल देंगे,आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा नमक डाल देंगे I नमक अपने स्वाद के अनुसार और लहसुन की मात्रा के अनुसार डाल सकते हैं।
फिर इसमे दो चम्मच धनिया पाउडर, चैथाई चम्मच से थोड़ा ज्यादा हल्दी पाउडर,लाल मिर्ची दो चम्मच पूरी भरकर डालेंगे, फिर इसमे थोड़ा पानी डालकर मिक्सी से पिसकर पेस्ट बनायेंगे, इसके बाद इसको चेक करेंगे, यदि लहसुन साबुत रह गया है पेस्ट अच्छे से नहीं बना है तो पुनः थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनायेंगे, इसमें थोड़ा-थोड़ा करके आधा गिलास से थोड़ा कम पानी डाल देंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ायेगे और एक बड़ा चम्मच कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल गर्म होने के बाद इसमे जीरा डाल देंगे फिर जार वाला पेस्ट इसमें डाल देंगे थोड़ा पानी जार में डालकर हिलाकर बचा हुआ पेस्ट और कढ़ाई में डाल देंगे।
फिर गैस को तेज कर देंगे जिससे पानी जल जायेगा और इसको चलाते रहेंगे, तेल छूटने तक इसको पकाना है, जब तेल छुट जाये तो गैस को बन्द कर देंगे 5 मिनट में लहसुन की चटनी तैयार है। इसको फ्रीज में रखकर दो दिन तक काम ले सकते हैं, फ्रीज में रखने पर दो दिन तक यह खराब नहीं होती है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 28 July 2017

व्रत में खाने के लिए बनाये श्यामा (मौरेया, भगर, श्यामक या तान्दला के फलाहारी पापड़)

श्यामक के खीचीये जो हम व्रत में भी खा सकते है।
इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है व्रत के दौरान घर पर बनाये खाद्य पदार्थ का सेवन ज्यादा अच्छा होता है जो कि शुद्व होता है और किसी प्रकार के साईड इफेक्ट भी नहीं करता है।
बनाने की सामग्रीः-
एक प्याला (श्याम) पैकेट वाले
घी/ मुंगफली का तेल/ सुरजमुखी का तेल
एक चम्मच सैधा नमक (पीसा हुआ)
काली मिर्च (आधा चम्मच पीसी हुई)
मीठा सोडा
जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले श्यामा को अच्छे से थाली में डालकर साफ कर लेंगे व इसे मिक्सी के जार में पीसकर पाउडर बनायेंगे। फिर एक पतीले में 4 प्याला पानी डालकर पानी गर्म करेगे व गर्म करते समय ढक्कन लगा देंगे व एक प्याला पानी बीच में बाहर निकाल देंगे अब पतीले में तीन प्याला पानी रह गया है व गर्म पानी में घी डाल देंगे।
फिर गैस बन्द कर देंगे व इसके बाद काली मिर्ची,सैधा नमक व जीरा डालकर अच्छे से हिलाएंगे, अब एक पिंच मीठा सोडा डालकर हिलाएंगे फिर पीसा हुआ श्यामा का पाउडर डालकर अच्छे से हिलाएंगे| अब पतीले को फिर से गर्म करेंगे जब बिल्कुल गाढ़ा हो जाए तब एक प्याला पानी जो निकला था वो डालकर चलाएंगे, जब पूरा पानी पी जाये तब गैस बन्द कर देंगे, अब घोल तैयार हो गया। अब एक गीला कपडा लेकर उसका पानी निकाल देंगे व इस कपडे को घोल पर लगा देंगे व ऊपर से ढक्कन लगा देंगे फिर 20 मिनट बाद ढक्कन व कपड़ा हटा देंगे व हल्का सा घी डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
फिर एक चकला लेकर उस पर पॉलिथीन लगा देंगे व खीचीये वाले आटे की लोई बना लेंगे व अब लोई के ऊपर एक पॉलिथीन रख देंगे व उल्टे चकले से गोल आकार बना लेंगे हम टिफन के डिब्बे से दबाब देकर खीचीये बना सकते हैं, फिर खीचीयों को सुखा देगे व सूखने के बाद एक कढ़ाई में घी डालकर उसे अच्छे से गर्म करेंगे व तेल गर्म होने के बाद खीचीये डालेंगे व अच्छे से सेकेंगे फिर खीचीयों को एक कागज पर निकाल देंगे अब एक प्लेट में खीचीये डाल देंगे| अब खीचीये तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल   
अगला व्यंजन

Thursday, 22 June 2017

स्पेशल तडके का बूंदी का रायता

खाने के साथ रायता होने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है खाने के साथ चाहे कितनी भी तरह की खाद्यय सामग्री हो लेकिन रायते का अपना एक अलग ही महत्व है यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन में भी मदद करता है। रायते में बूंदी होने से इसका जायका दोगुणा हो जाता है। इसको घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः- 

बनाने की सामग्रीः-
 1 किलो दही
 डेढ चम्मच काला नमक
 ढाई चम्मच सफेद नमक
 कुछ बर्फ
 सवा चम्मच हल्दी पाउडर
 एक चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
 सुखा पुदीना
 जीरा आवष्यकतानुसार
बनाने की विधीः-
  सबसे पहले दही को जार में लेकर छाछ बना देंगे व उसमे 1 चम्मच पीसा काला नमक 2 चम्मच सफेद नमक चैथाई चम्मच लाल मिर्ची व सुखा पुदीना और सेककर पीसा हुआ जीरा डालकर मिक्सी में थोड़ी देर चलाएगे व छाछ को पतीले में निकाल लेगे व अपने हिसाब से उसमें पानी डाल देगे उसके बाद कुछ बर्फ के टुकड़े डाल देगे।
  फिर एक कडछी मे तेल लेकर उसमें गर्म करेंगे व अच्छे से गर्म होने के बाद जीरा डालेंगे एवं उसमें हल्दी डालेंगे तथा चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालेंगे व घुआ रायते के अन्द्रर रखेगे व आग की लपटे आने के बाद छोंक रायते में लगायेगे तथा दस- पन्द्रह मिनट तक ढक्कर रखेगे।
इसके बाद बूंदी बनाने के लिए 2 बड़ा चम्मच बेसन को पतीले में डालेगे तथा उसमें आधा चम्मच सफेद नमक आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर व हल्का सा पुदीना डालेंगे व थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करेंगे व घोल में थोडा पानी डालकर अच्छा सा घोल तैैयार करेंगे।
 फिर गैस के ऊपर कढ़ाई रख देंगे व कढ़ाई में तेल चढ़ाएगे व मध्यम आॅच रखेंगे व एक झार लेगे तथा उस पर धोल डालेंगे तो बूंदी अपने आप नीचे कढ़ाई में गिरती रहेगी व बूदी का हल्का गुलाबी रंग होने तक पकाएगे व पकने के बाद बूदी कागज पर डाल देंगे ताकि तेल कागज पर रह जाए व अब रायते में बुदी डाल देंगे व उसके बाद थोडा सुखा पुदीना डाल देंगे।
आप इसे बनाने की पुरी विधी निम्न विडीयों में देख सकते हैः-




हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...