Showing posts with label विविध रैसिपी. Show all posts
Showing posts with label विविध रैसिपी. Show all posts

Friday, 9 November 2018

चॉकलेट वाली काजू कतली बनानें की अनोखी रेसिपी Chocolate Kaju Katli


काजू की कतली का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है क्योंकि काजू की कतली खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है यदि काजू की कतली घर में बनानी आ जाये तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है क्योंकि जब भी मन करे तब बड़ी आसानी से घर में बनाकर खा सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कप ठंडा दूध
मिल्क पाउडर
चॉकलेट पाउडर
काजू की टुकड़ी
बुरा शक्कर/पीसी चीनी
बनाने की विधि:-(Method)
सबसे पहले एक कप ठंडा दूध लेकर दो चम्मच मिल्क पाउडर डालकर चम्मच से मिलाऐंगे फिर दो चम्मच डालकर पुनः मिलाना है।
इसके बाद गैस शुरू करके दूध रखेगे व घुमाते जाऐंगे लगातार घुमाते रहना है गाढ़ापन आने के बाद चुल्ले से कभी अलग करके चलाना है तो कभी चुल्हे पर रखकर चलाना है।
फिर जब चौथाई कप बच जाये तो चार चम्मच चॉकलेट पाउडर डालकर मिला देंगे गैस बिल्कुल कम कर देंगे व हल्का सा वापिस पकाकर गैस बंद कर देंगे।
फिर दो कप काजू टुकड़ी लेंगे खराब फैंक देंगे जार में काजू टुकड़ी डाल देंगे हल्का सा मिक्ससर चलाकर पीस लेंगे ज्यादा नहीं चलाना है ज्यादा चलाने से काजू का तेल निकल जाता है और कतली अच्छी नहीं बनती है।
फिर चलनी में डालकर छान लेंगे बचा हुआ खीर या हलवे मेें डाल सकते है फिर पोन कप बुरा शक्कर या चीनी पीसकर काजू में छान लेंगे और मिक्स कर देंगे।
फिर जो चॉकलेट का घोल तैयार किया है वह हल्का-हल्का डाल देंगे मिलाऐंगे पूरा घोल धीरे-धीरे डालकर मिलाना है।
फिर दोनों हाथों से दबाकर गोलाकार बनाकर आधा घन्टा के लिए रख देंगे इसके बाद इसको दो हिस्सो में करेगे और चकले पर पाॅलिथीन रखकर एक हिस्से को पाॅलिथीन पर बेल लेंगे।
फिर साईड की किनारी को चकोर आकार दे देंगे और चाकू से लम्बाई में कट लगाकर कतली का आकार दे देंगे सभी इसी प्रकार से बेलकर काट लेंगे।
बचा हुआ दूसरा हिस्सा भी इसी प्रकार से बेलकर बना लेंगे। फिर चाहे तो बचा हुआ काजू का पाउडर ऊपर से डाल सकते है।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for chocolate kaju katli
Next:- दो कटोरी गेहूं के आटे से बनाए एक किलो बालूशाही Tasty Balushahi Recipe In Hindi
Chocolate barfi recipe in hindi, Tasty kaju katli recipe, Chocolate kaju katli kese bnaye, chocolate kaju katli bnane ki vidhi, Cashew katli recipe in hindi





Saturday, 9 June 2018

मैगी बनाने का नया तरीका Cook Maggi In New Style

         
मैगी का स्वाद बहुत ही अनोखा होने के कारण मैगी खाना सभी बहुत पसन्द करते हैं बच्चों को तो इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता हैं हम अच्छे तरीके से मैगी बनाकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

2 पैकट मैगी (560 ग्राम)


2 प्याज
1 शिमला मिर्च
अमूल बटर
पनीर एक किलो दूध का
नमक
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
टमाटर सॉस 
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले प्याज व शिमला मिर्च काट लेंगे शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे फिर कढ़ाई में 6 गिलास पानी डालकर गैस ऑन कर देंगे व मैगी मसाला अलग से थाली में निकाल लेंगे व 2 पैकट मसाला बचाकर अलग रख लेंगे।
फिर मैगी मसाला कढ़ाई में डाल देंगे व कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज डाल देंगे चौथाई चम्मच नमक, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे थाली से ढ़क देंगे।
फिर पानी में उबाला आने के बाद सारी मैगी डाल देंगे व फिर से ढक्कन लगा देंगे व दो बड़े चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व मैगी पकने के बाद बटर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे। अब मैगी को प्लेट में निकाल लेंगे व ऊपर मैगी मसाला व पनीर कद्दूकस करके डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for maggi
Next:- फलाहारी खीर की रेसिपी Flahari Kheer Ki Recipe
Maggi recipe in new style , maggi recipe in hindi , cheese masala maggi recipe in hindi, 


Wednesday, 23 May 2018

ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की सरलतम विधि Bread Manchurian Recipe In Hindi

  ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की ये सरलतम विधि देखकर आप दंग रह जाओगे।
यह बगैर सोया सॉस व अजीनोमोटो के बना भारतीय ब्रेड का मंचूरियन हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं इसका स्वाद इतना अच्छा हैं कि एक बार खाने के बाद दूसरी तरह का मंचूरियन खाने का मन नहीं करता हैं बच्चे तो बार-बार यही मंचूरियन खाने की मांग करते  हैं
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)

आधा पत्ता गोभी का फूल
एक शिमला मिर्च
एक प्याज
ब्रेड का पैकट
टमाटर सॉस 
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च काट लेंगे व शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लेंगे बडे़ टुकड़े अलग प्लेट में निकाल लेंगे व आधी पत्ता गोभी को भी कद्दूकस कर लेंगे व बची हुई पत्ता गोभी प्लेट में रख देंगे व प्याज को भी कद्दूकस कर लेंगे आधा प्याज अलग बर्तन में निकाल देंगे।
फिर एक प्लेट में कद्दूकस की हुई शिमला मिर्च,प्याज व पत्ता गोभी व चौथाई  चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई  चम्मच हल्दी पाउडर, और आधा चम्मच धनिया पाउडर और दो चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर 12 ब्रेड लेंगे व सारी बे्रड के किनारो को अलग कर देंगे अब मसाले में एक-एक करके ब्रेड मिक्स करते जाऐंगे व अच्छे से मिलाते जाऐंगे इस तरह से 12 बड़ी साईज की ब्रेड डालकर मिलाकर आटा गूंथ लेंगे व हल्का सा तेल लगा देंगे।
अब हाथो पर हल्का सा तेल लगाकर सभी गोले बना लेंगे गोलो को आधा घंटे के लिए फ्रीज में रख देंगे।
फिर बची हुई शिमला मिर्च, पत्ता गोभी व प्याज काट लेंगे अब आधे घन्टे के बाद गोलो को फ्रीज से बाहर निकाल लेंगे।
फिर कढ़ाई में तेल डालेंगे व गैस तेज करेगे व तेल गर्म होने के बाद गोले डालकर अच्छे से तलेगे गैस मध्यम आँच पर करके तलते रहेगे व धीरे-धीरे घुमाते रहेगे तलने केे बाद छलनी में डाल देंगे ताकि तेल निकल जाऐ तलते समय तेज आँच पर गोले डालकर फिर मध्यम कर लेंगे इस तरह से सारे गोले तल लेंगे।
अब कढ़ाई में डेढ़ चम्मच तेल व जीरा डालकर गैस कम कर देंगे अब कटे हुए प्याज शिमला मिर्च व पत्ता गोभी डालेंगे व गैस को मध्यम आँच पर करेगे आधा चम्मच नमक, चौथाई  चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
इसके बाद पहले आधा गिलास पानी एवं बाद में आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिलाऐंगेे अब उबाला आने के बाद तले हुवे गोले डाल देंगे व 2 मिनट पकने देंगे।
फिर एक बड़ा चम्मच टमाटर सॉस डाल देंगे। अब गैस बंद कर देंगे मन्चुरियन को अलग बर्तन में निकाल देंगे ऊपर से हरा धनिया एवं टमाटर सॉस डाल देंगे।
     आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं। 
Video recipe for bread manchurian
Next:- लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी Loki Or Chane Ki Dal Ki Sabji
Bread manchurian banane ki vidhi , bread manchurian recipe in hindi , easy recipe for bread manchurian , 

Tuesday, 24 April 2018

कम समय में सरलता से वेज बिरयानी या वेज पुलाव बनाये Veg-Pulav Recipe In Hindi

 कम समय में सरलता से वेज बिरयानी या वेज पुलाव बनाये।
यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं जिनको हम घर पर आसानी से बनाकर जब मन चाहे तब खा सकते हैं यह घर परिवार में सभी को बहुत पसन्द आयेगे बच्चे तो बार-बार इसको बनानें की मांग करेगे।
north indian spicy veg-pulav recipe , shahi veg pulav banane ki vidhi , spicy veg-biryani recipe in hindi , 
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
बासमती चावल (2 कप) 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
2 टमाटर
4 छोटी साईज का प्याज
तीन आलू
एक नींबू
2 गाजर
1 हरी मिर्ची
हरा धनिया
आधी शिमला मिर्ची
हरी मटर के दाने एक प्याली से थोड़ा कम
फूल गोभी (छोटा फूल)
काजू
नमक
हल्दी पाउडर
धनिया
जीरा
लाल मिर्ची पाउडर
तेज पत्ता एक
चार लाँग
दो चम्मच घी
तेल खाने वाला
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले दो कप चावल साफ कर लेंगे चावलों का कचरा निकाल देंगे व अच्छी प्रकार से धो लेंगे पानी डालकर 15 मिनट के लिए भीगो देंगे।
फिर गैस पर प्रेसर कुकर रख देंगे व गैस आँन कर देंगे फिर चार कप पानी डाल देंगे लाँग तेज पत्ता डाल देंगे आधा चम्मच सफेद वाला नमक डाल देंगे 2 चम्मच घी डाल देंगे पानी में उबाला आने देंगे।
फिर चावलांे को 15 मिनट भीगोने के बाद दो-तीन पानी निकालकर अच्छे से धो लेंगे चावलों को प्रेसर कुकर में डाल देंगे कुडछी से हल्का सा घुमा देंगे गर्म पानी में डालने से चावल नीचे चिपकेगे नहीं फिर प्रेसर कुकर बन्द कर देंगे एक सीटी फूल करके लगाऐंगे व एक सीटी मध्यम आँच पर लगाऐंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे व अपने आप प्रेसर निकले तब तक अलग रख देंगे फिर गैस आँन करके कढ़ाई रख देंगे पोने दो बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे गैस को कम कर देंगे काजू डालेंगे हल्का सा काजू को फ्राई कर लेंगे।
फिर प्याज डाल देंगे गैस को वापिस फूल करके अच्छे से भुन लेंगे गोभी काटी थी वह डाल देंगे तथा मटर डाल देंगे गाजर की लकड़ी निकालकर कटिंग करके डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे हरी मिर्ची,शिमला मिर्ची भी डाल देंगे अच्छे से चलाना हैं। आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर एक चम्मच से थोड़ा सा कम नमक, आधा चम्मच से थोड़ा सा कम हल्दी पाउडर डालकर मिला देंगे ऊपर थाली ढक देंगे गैस को फूल रखना है व बीच-बीच में चेक करना हैं।
फिर चावल का प्रेसर कुकर खोलेगे चावल अच्छी प्रकार से पक गये है फिर सब्जियाँ में आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डाल देंगे एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे व अच्छे से मिला देंगे ढक्कन लगाकर एक मिनट वापिस पकाएंेगे व गैस को कम कर देंगे सब्जियाँ चैक कर लेंगे पकने के बाद टमाटर का छिलका हटाकर टमाटर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे फिर एक मिनट थाली ढक देंगे एक मिनट वापिस पकाएंेगे गैस कम रखेगे।
फिर पके हुवे चावल डाल देंगे धीरे-धीरे आराम से मिक्स कर देंगे ताकि चावल टूटे नहीं वेज पुलाव तैयार हैं फिर गैस बंद कर देंगे व नींबू का रस डाल देंगे और मिला देंगे दही के साथ या दाल के साथ जैसे पंसद आये ये खाने में बहुत ही अच्छे बनते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for spicy veg-pulav
Next:- पंचकुटे की सब्जी राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी Panchkuta Sabji Recipe

Monday, 23 April 2018

मालपुआ कम तेल में स्वादिष्ट मालपुये बनाने की विधि Malpua Recipe In Hindi


मालपुआ उतर भारत की परम्परागत डीश हैं जरूर बनाईये मालपुये जो बगैर तले भी स्वादिष्ट बन सकते हैं। मालपुआ एक ऐसा पकवान हैं जो कि प्राचीन समय से बनाया जाता रहा हैं। यज्ञ,एवं शुभ कार्यो एवं त्यौहारो के अवसर पर मालपुआ बनाया जाता हैं अब यह बहुत लोकप्रिय पकवान हो गया हैं जिसको हम विशेष अवसर पर बनाने के साथ-साथ जब भी मन चाहे बनाकर खा सकते हैं हमारे विधि से मालपुआ बनाने में बहुत ही आसान हैं जो स्वादिष्ट तो हैं ही साथ में कम तेल से बनाया जा सकता हैं।
Malpua recipe in hindi,  kam oil ke malpua recipe, malpua banane ki vidhi, instant malpua recipe, easy malpua recipe, 
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
दो कप मैदा छानकर
एक कप से थोड़ा उपर बुरा शक्कर
आधा किलो दूध
रिफाइन्ड तेल
सौंफ
बनाने की विधिः-(Method)
बर्तन में मैदा डाल देंगे बुरा शक्कर आवश्यकतानुसार डाल देंगे पूरी नहीं डालेंगे यदि घोल बनाने के बाद मीठा कम लगे तो और डालेंगे फिर सबको मिक्स कर लेंगे दो चम्मच तेल डालेंगे व मिला देंगे।
फिर सौंफ डाल देंगे धीरे-धीरे आराम से दूध डालकर मिला देंगे घोल तैयार कर लेंगे फिर चैक करने के बाद मीठा कम लगे तो और डालेंगे।
फिर तवा गर्म करेगे एक चम्मच तेल डालकर कपड़े से फैला देंगे हल्का सा पानी डालकर कपड़े से फैला देंगे गैस कम करके एक चम्मच तेल डालेंगे व घोल डालेंगे धीरे-धीरे फैला देंगे।  
फिर गैस को हल्का सा तेज कर देंगे व किनारियों पर तेल लगाऐंगे व हल्का सा तेल ऊपर लगा देंगे किनारियो को पलटींऐ से आराम से धीरे-धीरे उठाऐंगे और पलट देंगे फिर किनारियों पर व ऊपर हल्का-हल्का तेल लगाऐंगे गैस को फूल करके पलट देंगे। पलटिऐ से दबाकर सैक लेंगे दोनो तरफ अच्छी प्रकार से सैक लेंगे। 
फिर हटाकर कागज पर रख देंगे इस प्रकार से घर के तवा पर बना लेंगे। 
 नोन स्टीक पर बनाने के लिए गैस पर नोन स्टीक रख देंगे गैस को कम रखेगे हल्का सा तेल डालकर कपड़े से फैला देंगे घोल डालेंगे किनारी व बीच में तेल लगाऐंगे।
फिर पलटींऐ से किनारी छुड़ाऐंगे दोनों तरफ किनारी पर व बीच में तेल लगाकर सैक लेंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for malpua
Next:- बगैर अप्पम मेकर या अप्पम स्टेण्ड के अप्पे अप्पम बनाने की विधि appam recipe without appam stand

Saturday, 30 December 2017

सर्दियों में बगैर घी तेल चीनी का बादामप्राश सात दिन तक खायें फिर देखें चमत्कार

बादाम में सभी अमीनो अम्ल व सभी विटामिन खनिज लवण इतने सतुंलित मात्रा में होते है कि केवल एक बादाम ही यदि चबाचबा कर पानी की तरह पतला करके खाया जाये तो उससे 100 बादाम खाने का लाभ होता है ऐसा हमारे आयुर्वेद का कहना है परन्तु यहा चबाने की शर्त क्यों है ऐसा इसलिये है कि चबाचबाकर पानी की तरह पतला करके खाने से ही बादाम के सभी पोषक तत्व आतों में अवशोषित होते हैं ये बादामप्राश ऐसी ही आयुर्वेदिक विधी से बना हुआ है इसमें बादामों को इतना पीसा जाता है कि उनके सभी पोशक तत्व अवशोषित करने लायक स्थिति में आ जाते हैं उसके बाद इसकी एक चम्मच रोज खाना खाने के बाद खाने से जो चमत्कार दिखती है वो विटामिन की गोलियां ओर महगें पाक भी नहीं दिखा सकेगें, बादामप्राश से सम्पूर्ण नाडीतंत्र और बुद्धि पुष्ट होती है व नेत्रज्योति में चमत्कारिक बढ़ोतरी होती हैं इसके बाद सर्दियो में पाक च्यवनप्राश विटामिन की गोलियां आपको कुछ भी बनाने या खाने की जरूरत नहीं महसूस होगी।
बनाने की सामग्रीः-
2 कप मिठे बादाम की गिरी
1 कप लाल गुड़
कुछ इलायची
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी के जार में बादाम डाल देंगे, गुड डाल देंगे व इलायची के दाने निकालकर डाल देंगे इलायची का छिलका फैक देगे फिर मिक्सी में पीस लेंगे इसके बाद चम्मच से जार की सामग्री को अच्छी प्रकार से हिलाकर मिक्सी को ठंडा करके दुबारा पीस लेंगे।
इस प्रकार से कई बार-चम्मच से जार की सामग्री को हिलाकर दुबारा पीसेगे मिक्सी को ठंडा करके जार की सामग्री को चम्मच से हिलाकर बार-बार उक्त सामग्री को पुनः पीसना हैं।
इसी प्रकार से रूक-रूककर मिक्सी को ठंडा करके जार की सामग्री को चम्मच से हिलाकर कई बार पीस लेंगे जब तेल छुटने लग जाये और पतला पेस्ट बन जाये तो बादामप्राश तैयार हो गया है।
फिर ठंडा करके सुखा डिब्बा में डाल देंगे सर्दियो में दूध के साथ या बिना दूध के साथ खा सकते हैं। डिब्बे का ढक्कन टाईट बंद करके रखना है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 29 December 2017

ब्रेड से बनाये ये स्वादिष्ट गुलाब जामुन

बगैर मावे के सिर्फ ब्रेड से बने गुलाब जामुन जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट बनते हैं हम इनको घर पर जब मन चाहे तभी बनाकर खा सकते हैं। यह कम समय में तैयार हो जाते हैं तथा सभी को बहुत पसन्द आते हैं जो भी इनको एक बार खा लेता है वह बार-बार खाने की मांग करता हैं। घर पर बनाने की विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
4 बड़ी साईज की ब्रेड (किनारी निकाल देंगे)
एक कप चीनी
दूध एक गिलास से थोड़ा सा कम (हल्की मलाई वाला)
कुछ इलायची
खाने वाला तेल (सरसो का नहीं)/घी
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक प्लेट में ब्रेड को लेंगे फिर हाथो से अच्छी प्रकार बिचुर लेंगे मिक्सी में नहीं पिसना हैं। बिचुरने के बाद हल्का-हल्का दूध डालकर आटे की तरह गुंथ लेंगे दूध आवश्यकतानुसार डालना हैं आटा ज्यादा मुलायम या ज्यादा टाईट नहीं गुथंना हैं।
फिर हाथों के थोड़ा तेल लगा लेंगे आटे को लेकर लोई बनाऐंगे व हाथ से थोड़ा दबा लेंगे फिर गोल घुमा देंगे और गोला बना लेंगे इसमे लाईन नहीं रहनी चाहिए और गोला फटना नहीं चाहिए इसी प्रकार से सभी गोले बना लेंगे इसको आधा घन्टा के लिए रख देंगे।
फिर एक पतिला लेंगे जिसमे एक कप चीनी डाल देंगे और दो कप पानी डाल देंगे गैस तेज कर देंगे चीनी को चम्मच से मिलाऐंगे यदि तेल में गुलाब जामुन बना रहे तो नींबू नहीं डालना हैं परन्तु यदि घी में बना रहे है तो चासनी में नींबू डालना है।
फिर चासनी को अच्छे से घुमाते जाऐंगे इलायची के दाने निकालकर चासनी में डाल देंगे चीनी घुलने के बाद पांच मिनट तक पकाऐंगे हमारी चासनी तैयार हो जाऐगी गैस बंद कर देंगे।
फिर आधा घन्टा के बाद गोले को लेंगे गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस तेज चालू कर देंगे कढ़ाई में तेल कम नहीं लेना हैं गुलाब जामुन डूब जाए इतना तेल लेना हैं। तेल गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे गुलाब जामुन डालेंगे एक साथ ज्यादा नहीं डालेगे धीरे-धीरे हल्के हाथ से घुमाऐंगे ताकि टूटे नहीं। मध्यम आँच पर सेंकेगे फिर चासनी ठंडी होने के बाद सीधे ही गुलाब जामुन डाल देंगे चासनी में डालकर पतिला घुमा देंगे ताकि चासनी चारों और मिक्स हो जाऐ। चासनी को दूबारा गर्म नहीं करना है सभी गुलाब जामुन इसी प्रकार बना लेंगे। फिर एक घन्टा के लिए रख देंगे हमारे गुलाब जामुन तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 21 November 2017

केवल घरेलू सामग्री से बनाये ये बगैर अण्डे का केक


यह केक केवल घरेलू सामग्री से ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं, इसमें किसी प्रकार का अण्डा या कैमिकल नहीं मिलाया गया है और ना ही ओवन की जरूरत है, जो लोग अण्डा नहीं खाते हैं उनको बाजार से केक लाने पर अण्डे का डर बना रहता है, लेकिन हम घर पर इसको अपने सामने ही बना सकते हैं जिसमें किसी प्रकार की मिलावट का डर नहीं है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ठ एवं मजेदार है।
बनाने की सामग्रीः-
डेढ प्याला सूजी
मैदा आधा प्याला
एक प्याला पूरा भरकर पीसी चीनी का
एक प्याला खट्टा दही
तीन चाकलेट
10 जैली वाली टोफियाँ
इनो/ बैकिग पाउडर
खाने वाला तेल
मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक डोगा लेंगे जिसमे सवा दो चम्मच बड़े चम्मच तेल डाल लेंगे फिर चीनी डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे इसके बाद दही डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे, मैदा डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे,फिर सूजी डालकर मिलायेंगे।
फिर इसमे पोन गिलास ठंडा पानी थोड़ा-थोड़ा करके डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर मीठा चैक कर लेंगे कम लगे तो थोड़ा सा और डाल लेंगे चीनी अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं।
फिर घोल को 10 मिनट के लिए रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे कुछ गर्म पानी और हल्का सा तेल डालकर अच्छे से मिलायेंगे इसमे चाकलेट डालकर अच्छे से मिला देंगे हल्की आँच पर चाकलेट गर्म करके मिक्स कर देगे चाकलेट को कुडछी से थोड़ा-थोड़ा दबाकर घोल लेंगे।
फिर घोल को थोड़ा ठंडा करेंगे कुछ घोल अलग निकालकर रख लेंगे फिर शेष में आधा केक का घोल डालेंगे अच्छे से मिलायेंगे, इसके बाद गैस पर पतिला रखकर गर्म पानी कर लेंगे व इस पर एक साँचा रख देंगे या आटे की उल्टी चलनी रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे इसमे तेल लगायेंगे, बचे हुवे घोल में पोन चम्मच सफेद इनो डालेंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर जिस डोगे में तेल लगाया था उसमे डाल देंगे चाकलेट घोल में पोन चम्मच इनो डालेंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर इसको घोल के ऊपर गोल-गोल करके डाल देंगे और हल्के हाथो से फैला देंगे गर्म पानी का गैस कम करके उसके ऊपर रख देंगे।
 फिर गैस को तेज करके ऊपर ढक्कन लगा देंगे 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चाकू गड़ाकर चैक करेगे कि कच्चा है या पक गया,यदि चाकू के घोल लगता है तो कच्चा है यदि कच्चा हैं तो ढक्कन लगाकर फिर पकाएंगे और समय समय पर इसी प्रकार से चैक कर लेंगे कि पका है या नहीं जब चाकू के नहीं चिपकता है तो पक गया है फिर गैस बंद करके ठंडा कर लेंगे और चलनी से ढक देंगे।
फिर केक पर लगाने की क्रीम बनायेंगे I जिसके लिए मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई  प्लास्टिक के मिक्सी के जार में लेंगे जिसमे चार छोटी चम्मच चीनी डालेंगे मिक्सी के जार में पीस लेंगे व चैक करेंगे कि क्रीम तैयार हुई हैं या नहीं यदि तैयार नहीं हुई तो वापिस चलाएंगे I
फिर केक को चाकू की सहायता से साइड से छुडा लेंगे एक प्लेट लेकर केक को थपथपाकर पलट लेंगे फिर एक प्लेट पर उल्टी प्याली रखकर केक की प्लेट रख देंगे जो चाकलेट बचाई थी वह डालेंगे और चाकू की सहायता से फैला देंगे। हल्के हाथ से क्रीम पोलिथीन में डालकर केक सजाएगे। फिर जैली वाली टोफी लगायेंगे और केक को एक घन्टा के लिए फ्रीज में रख देंगे हमारा केक तैयार हो गया हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।


मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 19 September 2017

आलू से बगैर सुखाये सीधे इंस्टेंट कुरकुरे वेफर्स बनाने की चकित कर देने वाली विधीः-

आज के जमाने में सभी के पास समय बहुत कम है जिसके कारण कम समय में ही खाद्य पदार्थ तैयार करना चाहते हैं I आलू के कुरकुरे सभी को बहुत पसन्द आते हैं लेकिन आलू सुखाकर इनको बनाने में हमारा काफी समय बेकार हो जाता है जिसके कारण हम नये तरीके की विधी से बगैर आलू सुखाकर भी इनको आसानी से बना सकते हैं। जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट व अच्छे बनते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
1 बड़े साईज का आलू
चाट मसाला
आधा चम्मच नमक (सफेद वाला)
1 चम्मच पीसी चीनी
तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले आलू को धोकर छिलका उतार लेंगे व चिप्स कटर से चिप्स काट लेंगे,इसमे नमक व पीसी चीनी डाल देंगे व इसको अच्छे से मिला देंगे इससे आलू के अदंर का पानी निकल जाएगा अब 20 मिनट ढक-कर छोड़ देंगे व 20 मिनट बाद देखेंगे कि आलू ने पानी छोड दिया है।
फिर पानी डालकर आलू को हल्के हाथो से धो लेंगे व तीन बार साफ पानी धोकर आलू का पानी अच्छे से निकाल देंगे,अब कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर चढ़ा देंगे व थोड़े चिप्स कढ़ाई में डालकर गैस तेज करके तेल गर्म करेंगे व बीच-बीच में चिप्स को चलाते रहना है व जब कलर बदल जाए तब चिप्स को बाहर निकाल लेंगे।
अब 2 मिनट बाद गैस बंद करके तेल ठंडा करके दुबारा बचे हुए चिप्स डालकर गैस तेज करके चिप्स तल लेंगे व चिप्स को अलग बर्तन में निकालकर ऊपर चाट मसाला डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Monday, 11 September 2017

बगैर ओवन,बगैर बेकिंग पाउडर,बगैर कोको पाउडर केवल घरेलू सामग्री से केक कैसे बनाएं।(How To Make Simpel Cake Without Oven And Egg Hindi)

ये है घर पर केक बनाने की सबसे सरल विधी (Simple Method Of Homemade Cake) ना तो बेंकिग पाउडर डालना है ना ओवन की जरूरत है और ना ही यीस्ट(खमीर) डालना है, (Cake Without Oven And Without Yeast) फिर भी बाजार से लाये केक से अधिक स्वादिष्ट एवं मजेदार केक का आनंद लिजिये।
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)
कुछ बिस्कुट/कूकीज/पारले जी
अखरोट साबुत/अखरोट गिरी/मुगफली के दाने सेककर
कुछ चोकलेट
चीनी 14 चम्मच
क्रीम केक पर लगाने के लिए
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः- (Method)
सबसे पहले बिस्कुट के टुकड़े कर लेंगे व अखरोट की गिरी निकाल लेंगे फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ायेगे उसमें अखरोट डाल देंगे इनको सेककर भुन लेंगे और गैस बन्द कर देंगे फिर इनको बिस्कुट में डाल देंगे।
फिर कढ़ाई साफ करके वापिस गैस पर चढ़ाएंगे इसमे सवा कप पानी डालेंगे और चीनी डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे अच्छे से चीनी घुलने के बाद 10 मिनट और पकाएंगे फिर इसमे पौना बड़ा चम्मच तेल डालेगे इसको चलायेगे फिर गैस बन्द कर देंगे चासनी बन गई हैं। चासनी को ठंडा करेंगे।
फिर 2 बड़ी व चार छोटी चोकलेट लेंगे तथा एक बड़ी और एक छोटी चोकलेट को बचाकर रखेंगे चासनी को कुछ ठंडा करेगे बिलकुल ठंडा नहीं करना है ताकि चोकलेट घुलने में आसानी रहे फिर चासनी में चोकलेट डालकर मिलायेंगे ये आराम से घुल जायेगी।
फिर जब चोकलेट अच्छे से घुल जाये तो बिस्कुट व अखरोट डाल देंगे इसको मिलायेंगे, यदि पानी ज्यादा लगे तो उपर से बिस्कुट डाल सकते हैं। अच्छे से मिक्स कर लेंगे यदि बिस्कुट बड़े लगे तो  तोड लेंगे फिर एक बर्तन लेंगे जिस पर थोड़ा सा तेल लगाकर फैला देंगे और कागज की प्लेट बर्तन पर लगा देंगे और थोड़ा तेल लगाकर फैला देंगे तथा यह घोल इस पर डालेंगे फिर यह घोल फ्रिजर में रखेंगे दो तीन घन्टे बाद या फिर जब भी यह घोल जम जाये फ्रिजर से निकालेंगे, फिर चाकू की सहायता से इसको बाहर निकाल लेंगे और कागज की प्लेट को फेंक देंगे। 
बची हुई चोकलेट को गर्म पानी में थोड़ा सा तेल डालकर घोल लेंगे और केक के ऊपर लगा देंगे।
फिर पोलिथिन की कीप बनाकर केक पर क्रीम डाल देंगे। इसके ऊपर चोकलेट के टुकड़े लगा देंगे। 
केक को सजा लेंगे और इसकी कटिंग कर लेंगे इस प्रकार से चोकलेट व बिस्कुट की सहायता से घर पर ही केक बना लेगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू-ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन
भाप में पके वेज मोमोज जो लगे खाने में समोसे से ज्यादा स्वादिष्ट

Hindi method of cake without oven and without egg, very easy and simple cake, biscuit cake, eggless cake, no need to pressure cooker and no need to oven, try this simple cake method in Hindi.

Monday, 4 September 2017

तवे पर बाजार से स्वादिष्ट पिज्जा कैसे बनायें

हम बगैर रंग व कैमिकल खमीर(यीस्ट), ओवन का प्रयोग किये पिज्जा आसानी से बना सकते हैं, पिज्जा खाने का सभी का मन करता है लेकिन बनाने नहीं आने के कारण परेशानी होती है क्योंकि बाजार से लाये पिज्जा में कैमिकल का डर रहता है जिससे हम घर पर बनाकर ही खाना चाहते जिसके कारण मैं आज आपको घर पर बनाने की बहुत ही सरल विधी बता रही हूँ-
बनाने की सामग्रीः-
कुछ पनीर (मेश की हुई)
टमाटर सॉस
लाल मिर्च पाउडर
नमक
1 प्याला मैदा छाना हुआ
चैथाई प्याला सूजी छनी हुई
बारिक भुजिये
तेल
दही
टमाटर सॉस
शिमला मिर्च कटी हुई
प्याज कटे हुए
पत्ता गोभी
नीम्बू
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मैदा व सूजी मिक्स कर देंगे व एक पाउच इनो डालकर चलाएंगे व चैथाई चम्मच नमक डालेंगे फिर दही डालकर आटा गुथेंगे व आटा न तो ज्यादा सख्त गुंथना है  और न ही ज्यादा नरम गुथंना है।
फिर आटे के थोड़ा सा तेल लगा देंगे और आटे को गुंदकर रख देंगे इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालेगे और गेस ऑन करेंगे और शिमला मिर्च और कद्दू-कस की हुई पत्ता गोभी को तेल में तल लेंगे व प्याज को भी तेल में तल लेंगे, तलने के बाद स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और नीबू का रस डाल देंगे व थोडा सा टमाटर साँस डालकर मिलायेंगे। अब मैश की हुई पनीर भी डाल देंगे।
फिर गैस पर तवा चढ़ा देगे और आटे की लोई तैयार कर देंगे और थोड़ा सुखा आटा लगाकर बेलेंगे व पिज़्ज़ा का बेस तैयार करेंगे तवे पर तेल डालेंगे व बेस तवे पर डाल देंगे व कट लगा देंगे टमाटर सॉस बेस पर लगा देंगे टमाटर सॉस की परत तैयार कर देंगे।
फिर गैस ऑन करेगे व गैस की आँच धीमी कर देंगे व अब बेस पर तली हुई सब्जियां डाल देंगे इसके ऊपर से थोड़ी सी पनीर डाल देंगे फिर इसके किनारो पर हल्का सा तेल डाल देंगे व ढक्कन लगा देंगे इसको बीच-बीच में चेक करते रहेंगे फिर गैस बन्द कर देंगे व धीरे-धीरे पिज्जे को प्लेट पर डाल देंगे व ऊपर से नमकीन भुजिये,कटे प्याज व कटी पत्ता गोभी डाल देंगे व हल्का सा पनीर डाल देगे। इसके ऊपर से टमाटर सॉस डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...