Showing posts with label दक्षिण भारतीय रैसिपी. Show all posts
Showing posts with label दक्षिण भारतीय रैसिपी. Show all posts

Saturday, 16 September 2017

पनीर के मेदू बड़े व आबू की स्पेशल चटनी कैसे बनाएं I

ये बड़े अपने स्वाद के कारण बहुत लोकप्रिय हैं जिसके कारण इन बड़ो को बड़े चाव से खाया जाता है, आबू की नारियल की चटनी भी बहुत अच्छी व स्वादिष्ट होती है, बड़ो के साथ- साथ यह चटनी भी बड़े चाव से खाई जाती है बड़ो के साथ इस चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
बनाने की सामग्रीः-(बड़ो के लिए)
2 प्याले सूजी
डेढ किलो दूध की पनीर
2 प्याज
दो हरी मिर्ची
हरा घनिया पत्ती वाला
नमक
राई
जीरा
हल्दी पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
साबुत धनिया
तेल खाने वाला
मीठा सोडा खाने वाला
बनाने की सामग्रीः-(चटनी के लिए)
नारियल एक कटिंग किया हुआ
2 हरी मिर्ची
कुल लाल मिर्ची साबुत
मीठे नीम के पत्ते
एक छोटी कटोरी चने (भुने हुए) देसी पैकट वाले छिलका हटाकर
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी के जार में नारियल धोकर डाल देंगे चने भी डाल देंगे इसमे आधा चम्मच नमक,हरी मिर्च कटिंग की हुई डालेंगे थोड़ा पानी डालेंगे फिर मिक्सी के जार में पीस लेंगे इसके बाद पुनः थोड़ा पानी डालकर मिक्सी के जार में पीस लेंगे। इसमें थोडा- थोडा करके एक गिलास पानी डाल देंगे ताकि पीसकर अच्छा सा पेस्ट बनाया जा सके।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ा देगे व चैथाई चम्मच तेल डालेंगे गैस थोड़ी कम कर देंगे इसमे जीरा डाल देंगे मीठे नीम के पत्ते, और हरी मिर्ची,लाल मिर्ची लम्बी कटिंग कर डाल देंगे फिर गैस बन्द कर देंगे नारियल की चटनी के पेस्ट में इसको डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे यदि खटाई पसन्द है तो नींबू भी डाल सकते हैं फिर इसका मिक्सी के जार में पेस्ट बना लेंगे।
फिर  दोनो प्यालो की सूजी लेगे पनीर डाल देंगे कटे हुवे बारीक प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, व साबुत धनिया को थोड़ा तोडकर डाल देंगे इसमे एक चम्मच नमक,एक चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे फिर चखकर नमक जांच लेगे यदि कम लगे तो और मिला लेंगे फिर दो चम्मच तेल व दो चम्मच पानी एक कटोरी में अच्छे से मिला लेंगे इसमें डाल देंगे।
फिर पोन बड़ा चम्मच तेल लेकर गर्म करेगे और जो बड़ो का घोल बनाया था उसमे डाल देंगे खाने का सोडा लेकर एक चुटकी डाल देंगे अच्छे से मिलायेंगे, हल्का सा पानी डालकर आटा तैयार करेंगे, आटा ज्यादा नरम नहीं गुथना हैं और ज्यादा पानी भी नहीं डालना है फिर आटे की लोई बनायेंगे
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ायेगे तेल गर्म करने के बाद गैस कम कर देंगे हाथो पर हल्का सा पानी लगा लेंगे फिर आटा लेकर बड़े का आकार देंगे अंगुली को पानी से गिलाकर बड़े के बीच में छेद निकालेंगे, फिर तेल में डालेगे गैस को कम ही रखना है और पलटिये से इसको पलटना हैI जब तक कलर सुनहरा नहीं हो जाये इसको तलना हैं फिर कागज पर निकाल लेंगे हल्की आंच का ध्यान रखना है, आप इसको टमाटर सॉस के साथ भी खा सकते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

नयी हैदराबादी शाही टुकड़ा मिठाई ( Recipe Of Shahi Tukda In Hindi)

ये हैदराबाद,तेलगांना की स्पेशल मिठाई हैं इस नई मिठाई को शाही टुकड़ा ( Shahi Tukda Or Double Ka Meetha)के नाम से जाना जाता है, ये मूल रूप से हैदराबाद तेलगांना की डिश हैं जो कि वास्तव में बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। इसको कितना भी खाओ मन नहीं भरता है, बच्चों के साथ-साथ सभी को इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता है।
Hyderabadi Shahi Tukda Recipe:-
बनाने की सामग्रीः-
कुछ ब्रेड
घी
दूध का पाउडर
चीनी
दूध (250 ग्राम)
बादाम कटिंग किए हुए (भिगोये हुए)
इलायची
केसर
पिस्ता
पानी
बनाने की विधीः-( Shahi Tukda Banane Ka Tarika):-
सबसे पहले कढ़ाई में प्याला दूध व दूध का पाउडर डालकर मिलायेंगे । अब गैस चालू करेंगे व कम आंच पर चलाते रहेंगे, इसको अच्छे से चलाते रहेंगे, फिर रबड़ी (Condensed Milk) बनाते समय हल्की सी केसर डालेंगे।
अब एक चम्मच घी डालकर अच्छे से चलाएंगे, बीच में दो मिनट गैस बन्द कर देंगे ताकि रबड़ी गाढ़ी पड़ जाए। अब कुछ बादाम डाल देंगे, इसमे इलाचयी के दाने पिस्ते डालकर मिलायेगे व 2 चम्मच चीनी डालकर मिलायेंगे I
फिर गैस ऑन करके धीमी आंच पर पकाएंगे, जब चीनी अच्छे से घुल जाए तब गैस बंद कर देंगे, अब बर्तन में एक प्याला चीनी डालेंगे व उसमे सवा दो प्याला पानी डालेंगे, फिर गैस आँन कर देंगे व जब चीनी घुल जाए तो हल्की सी केसर डाल देंगे व 10 मिनट और पकाएंगे व गैस बंद कर देंगे अब चाश्नी को ठंडा होने देंगे।
फिर ब्रेड को बीच में से काट देंगे व कटिंग कर लेंगे इसकी गोल कटिंग भी कर सकते हैं । एक कढ़ाई में घी डालकर घी गर्म कर लेंगे जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब धीमी आंच पर घी में ब्रेड को तलेंगे तब तक तलेंगे जब तक ब्रेड का रंग सुनहरा न हो जाए इस तरह से सारी ब्रेड तल लेंगे।
अब जो चाश्नी बनायी थी उसके ठंडा होने के बाद जो ब्रेड तली थी वो अच्छे से चाश्नी में डालेंगे फिर इसको बाहर निकाल लेंगे, अब ब्रेड पर रबड़ी लगायेंगे व रबड़ी की एक लेयर बना देंगे ब्रेड के ऊपर बादाम इलाचयी के दाने व पिस्ता लगा देंगे शाही टुकडे तैयार है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं। 

Shahi Tukda Recipe in Hindi Video:-      
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Monday, 10 July 2017

व्रत में बनाये ये चटपटा फलाहारी डोसा लालमिर्च दही की चटनी के साथ




चटपटा फलाहारी डोसा
 

यह डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट है जो कि व्रत में मुंह के फीकेपन को दूर कर आपकी आत्मा को तृप्त करने वाला फलाहारी डोसा हैं, यह बनाने में आसान है और खाने में मन को भाने वाला है | किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने के कारण व्रत में बिना किसी डर के खाया जा सकता है।

बनाने की सामग्रीः-
 2 प्याले श्यामक साबुत लाल मिर्च
साबुत धनिया
2 गिलास दही
मूंगफली का तेल
4 आलू उबाले हुए
सैंधा नमक
बनाने की विधीः-
सबसे पहले श्यामक को 5-6 घंटे भिगो देंगे मिक्सी के जार में श्यामक आधा चम्मच चीनी, चम्मच सौफ आलू डाल देंगे फिर एक गिलास दही डालेंगे, इसका पेस्ट बनाएंगे  पेस्ट को आधे घंटे के लिए रख देंगे।
फिर लाल मिर्ची को आधा घन्टा भिगोयेंगे, उसके बाद मिर्ची के बीज निकाल देंगे | अब साबुत घनिया को पीसकर पाउडर बनाएंगे इस पाउडर में लाल मिर्च सैंधा नमक दही डालकर पेस्ट बनाएंगे चटनी तैयार है इसमे ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।

फिर श्यामक के घोल में 1 पाउच इनो पाउडर डालकर हिलायेंगे | अब सैंधा नमक डालकर अच्छे से मिलायेंगे घोल में थोड़ा सा पानी मिला देंगे घोल में हरा धनिया डालकर अच्छे से चलाएंगे।

फिर गैस पर तवा चढ़ाएगे,तवे पर थोड़ा सा तेल डालेंगे थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पोछ देंगे | अब तेल डालकर उसके बाद घोल डालकर डोसा बनाएंगे इसके चारों और तेल डालेंगे थोड़ा सा बीच में तेल डालेंगे, गैस की आंच को मध्यम रखेंगे | अच्छे से सिकने के बाद इसे पलट देंगे, सिकने के बाद इसे फोल्ड कर देंगे डोसे को चटनी के साथ परोसेंगे।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

Monday, 29 May 2017

घर में तवा डोसा व मसाला डोसा बगैर नोन स्टीक तवे के तैयार करने की सरलतम विधी।

डोसा पौष्टिकता से भरपुर होता है तथा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इसमें कार्बोहाइड्रेट भी है जो कि शरीर को भरपुर ऐनर्जी देता है यह काफी लोक प्रिय नाश्ता है और सेहत के लिए अच्छा है बच्चों से लेकर सभी उम्र के व्यक्ति इसे खाना बहुत ही पसन्द करते है ।यहां मैं डोसे के साथ साथ लाल मिर्च की चटनी  व नारियल की चटनी भी बता रही हुं क्यों कि वो डोसे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगेगी।

बनाने की सामग्रीः-
लाल मिर्च 25 साबूत
नमक आवश्यकतानुसार
धनिया पाउडर
काला नमक
एक चम्मच सौफ
धनिया पत्ते आवश्यकतानुसार
चार- पांच कली लहसुन
जीरा सेककर भुना हुआ
2 नीबू का रस/इमली का पानी/ अमचूर
3 सामान्य प्याली चावल 
 आधा प्याली उड़द की दाल
1 चम्मच मैथी दाना
1 नारियल की गिरी कटिंग की हुई
मीठे नीम के पत्ते
250 ग्राम दही
तेल आवष्यकतानुसार
राई
सुखा पौदिना
बनाने की विधीः-

लाल मिर्च की चटनी के लिये:-
सबसे पहले लाल मिर्ची साफ करके उसके सारे बीज निकाल देगे व मिर्ची को 1 घंटे तक पानी में भिगोएगे व उसके बाद मिक्सी के जार में डाल मिर्ची डालेगे तथा उसमें 1/4 चम्मच नमक व एक चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच काला नमक,जीरा, लहसुन, हरा धनिया, व नीबू का रस डालकर पेस्ट बनाएगे व बीच में थोड़ा सा पानी डालेगे व चटनी को अलग बर्तन में निकाल देगे।
 नारियल की चटनी के लिये:-

 फिर नारियल की गिरी मिक्सी के जार में डालेगे व उसके  बाद आधा चम्मच सफेद नमक आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर 1/4 चम्मच काला नमक, 1/4 चम्मच हल्दी व  दही 125 ग्राम डालकर पीसेंगे ।
 फिर उसमें बचा दही डालकर फिर पेस्ट बनायेगे व पेस्ट को अलग बर्तन में निकाल देगे उसके बाद एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करेगे फिर जीरा राई, मीठे नीम के पत्ते डालकर गैस बंद कर देगे इसके बाद इसमें नारियल की चटनी डाल देगे व थोड़ा चलायेगे व इसके बाद इसमे भुना जीरा डाल देगे व सुखा पुदीना डालकर हिलाएगे व नारियल की चटनी को अलग बर्तन में निकाल देगे।
 डोसा बनाने के लिए:-
 डोसा बनाने के लिए 3 सामान्य प्याली चावल व आधा प्याली उड़द की दाल में सौफ व मेथी दाना मिलाकर धोऐगे व चार- पांच पानी निकाल लेने के बाद चार पांच घंटे तक भिगोएगे। व उसके बाद मिक्सी के जार में थोड़ा सा पानी डालकर पीसेगे व पेस्ट बनाएगे व पेस्ट को अलग बर्तन में निकाल देगे इसके बाद इसे एक घंटे तक ढककर छोड देगे व एक घन्टे बाद एक छोटी चम्मच नमक डालकर कुछ देर तक फेंटेंगे।
 उसके बाद सामान्य तवा हल्की आंच पर गैस पर चढ़ाकर उसमेें थोड़ा सा पानी डालेगे व उसके बाद थोड़ा सा तेल डालकर कपड़े से पौछैगे उसके बाद धोल को तवे पर डालेगे व बीच में कड़छी रखकर गोल चकरी की तरह घुमाऐगे व मध्यम आॅंच करके चारों तरफ तेल लगाऐगे व थोड़ा सा तेल ऊपर लगाऐगे व इसको सीकने देगे व ऊपर से जब परत हल्की- हल्की गुलाबी हो जाए तक सीक जाएगा इसके बाद इसे फोल्ड करके प्लेट में निकाल देगे।
 मसाले वाला डोसा बनाने के लिए चटनी डालकर फैलाएगे व आलू का मसाला पंसद है तो वो भी डाल सकते है व उसके बाद डोसे के ऊपर कच्चे प्याज व हरा धनिया व नारियल की चटनी डालकर फोल्ड कर देंगे।
गर्मागर्म डोसा  मिर्ची की चटनी व नारियल की चटनी के साथ खाए।
आप इस विडियों में इसे बनाने की पूरी विधी देख सकते है:-

My Youtube Channel:-
Next Recipe:-

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...