Showing posts with label नाश्ता टीफीन. Show all posts
Showing posts with label नाश्ता टीफीन. Show all posts

Sunday, 5 August 2018

फटाफट टिफिन रेसिपी Easy And Tasty Tiffin Recipe


    फटाफट टिफिन रेसिपी ऐसा नाश्ता जो जल्दी बन जाये व खाने में स्वादिष्ट भी हो।
बनायें ये झटपट बननें वाली स्वादिष्ट टिफिन रेसिपी जो जल्दी बनकर तैयार हो जाये व बच्चों को इतनी पसंद आये कि अब टिफिन में बच्चे एक दाना भी नहीं छोड़ेगे। 
टिफिन में बच्चे बहुत स्वादिष्ट नाश्ता ले जाना चाहते है क्योंकि बच्चे का मन हर बार नया एवं अच्छा खाने का करता है जिसके कारण हमारे द्वारा बताई गई विधि से बहुत स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
12 ब्रेड
एक शिमला मिर्च
टमाटर
प्याज
खाने वाला तेल
जीरा
राई
मूंगफली के दाने
करी पत्ते
नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
चीनी
नींबू

बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले ब्रेड के चकोर टुकडे कर लेंगे एवं शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे दो टमाटर का छिलका हटाकर बड़ी साईज में कटिंग कर लेंगे।
फिर दो प्याज छिलकर पानी में कटिंग कर लेंगे इसके बाद गैस चालू कर देंगे और कढ़ाई रख देंगे एक बड़ा चम्मचा तेल डालेंगे। जीरा व राई डालेंगे व गैस को कम कर देंगे।
फिर एक कटोरी मूंगफली के दाने,करी पत्ते डाल देंगे व चलाऐंगे। शिमला मिर्च डाल देंगे व गैस फूल कर लेंगे व शिमला मिर्च हल्की पका लेंगे फिर प्याज डाल देंगे चलाऐंगे हल्का पकने के बाद आधा चम्मच से थोडा सा कम नमक डाल देंगे।
फिर चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देेंगे टमाटर डाल देंगे व चलाऐंगे टमाटर ज्यादा गलाऐंगे नहीं फिर ब्रेड के टुकडे डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे एक कटोरी में चौथाई चम्मच से थोडा सा कम चीनी लेंगे एक नींबू का रस निकाल लेंगे चीनी को अच्छे से नींबू के रस में घोलकर डाल देंगे और मिला देंगे।
फिर इसको निकालकर प्लेट में डाल लेंगे फटाफट टिफिन नाश्ता रेसिपी तैयार है।
    आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है। 
Video recipe for tiffin nasta
Next:- बची हुई रोटियों से बनायें चाऊमीन जैसा नाश्ता Leftover Roti Nasta Recipe
Easy and tasty tiffin recipe,  new tiffin recipe in hindi,  morning tiffin recipe, healthy and tasty tiffin recipe

Friday, 3 August 2018

बची हुई रोटियों से बनायें चाऊमीन जैसा नाश्ता Leftover Roti Nasta Recipe


घर में कई बार रोटियाँ बच जाती हैं बची हुई रोटियों से हम बहुत स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं जो कि खाने में तो अच्छा लगता ही हैं साथ ही नये तरह का स्वाद होने के कारण खाने वाला भी पूछता हैं कि इतना अच्छा स्वादिष्ट नाश्ता कैसे बनाया हैं बच्चे तो यह नाश्ता बहुत ही पसन्द करते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
रात की बची हुई रोटिया फ्रीज में रखी हुई।
दो आलू मीडियम साईज के
2 प्याज
1 शिमला मिर्च
हरा धनिया
दो हरी मिर्च
टमाटर सॉस
आलू भुजियाँ
नमक सफेद
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
धनिया पाउडर
तेल खाने वाला
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले प्याज और आलू का छिलका हटाऐंगे पानी में डालकर धो लेंगे फिर वापिस पानी डालकर पानी में ही कटिंग कर लेंगे। फिर पानी निकालकर नया पानी डाल देंगे।
फिर हरी मिर्च, शिमला मिर्च की कटिंग कर लेंगे शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे रोटियों की लम्बाई में कटिंग कर लेंगे।
गैस शुरू करके कढ़ाई रखेगे डेढ़ चम्मचा तेल डालेंगे जीरा डालेंगे हरी मिर्च ,शिमला मिर्च डाल देंगे चलाऐंगे हल्का फ्राई कर देंगे पानी निकालकर आलू,प्याज डालेंगे व चलाऐंगे।
फिर आधा चम्मच से थोडा ज्यादा नमक,चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिला देंगे गैस कम कर देंगे। थाली ऊपर रख देंगे थाली में पानी डाल देंगे दो मिनट बाद थाली हटाऐंगे व सब्जियों को अच्छे से चलाऐंगे।
फिर आधा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिला देंगे गैस फूल करके थाली में डाला गर्म पानी थोडा सा डालकर मिला देंगे फिर थोडा और डाल देंगे व थाली वापिस ढक देंगे और थाली में पानी और डाल देंगे गैस तेज रखनी हैं।
फिर थाली हटाकर चलाऐंगे चैक कर लेंगे कि सब्जी पकी है या नहीं यदि नहीं पकी हैं तो थाली वाला पानी हल्का सा डालकर पुनः पकाऐंगे।
फिर थाली वाला पानी डाल देंगे और उबाला आने के बाद रोटी डालेंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे पानी ज्यादा नहीं डालना हैं आवश्यकतानुसार पानी डालना हैं गैस बंद होने के बाद एक चम्मच से थोडा सा ज्यादा टमाटर सॉस डालकर मिला देंगे।
फिर अलग बर्तन में निकाल लेंगे प्लेट में डालकर कच्चे प्याज, आलू भुजिया, टमाटर सॉस, हरा धनिया डाल देंगे चाऊमीन जैसा स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हैं।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो मेें भी देख सकते हैं।
Video recipe for leftover roti nasta 
Next:- भरवां करेले बनानें का असली पुराना तरीका Bharwa Karela Recipe In Hindi
leftover roti nasta recipe in hindi, bachii huyi  rotiyo se bnaye swadist nasta, bachii huyi roti se bnaye chaumin jesa nasta, best nasta recipe in hindi 




Tuesday, 10 July 2018

तवे पर वेज चीज सैडंविच बनाने का भारतीय तरीका Indian Style Cheese Sandwich Recipe


आजकल चीज सैडंविच खाने की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही गजब का होता हैं जिसके कारण इसे खाना बहुत पसन्द किया जाता हैं चीज सैडंविच घर पर बनाकर खाना ज्यादा अच्छा माना जाता हैं क्योंकि घर पर अच्छी एवं ताजा सामग्री से बना सकते हैं घर पर बनाने की सरल विधि इस प्रकार से हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
4 ब्रेड
2 प्याज
2 टमाटर
आधा शिमला मिर्च
1 हरी मिर्च
हरा धनिया
7 आलू उबलाकर छिलका हटा देंगे
अमूल बटर
अमूल की चीज 
टमाटर साॅस
रिफाइन्ड तेल
लाल मिर्च
जीरा
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक
बनाने की विधिः-(Method)
सब्जियाँ की कटिंग कर लेंगे शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे। टमाटर का छिलका हटा देंगे शिमला मिर्च ,टमाटर,हरी मिर्च की बारिक कटिंग कर लेंगे तथा प्याज पानी में बारिक कटिंग कर लेेंगे।
फिर आलू को दबाकर बारिक कर लेंगे गैस शुरू करकेे कढ़ाई रखेगे एक चम्मचा तेल डालेंगे जीरा,शिमला मिर्च,हरी मिर्च डालेंगे व चलाऐंगे प्याज का पानी निकालकर डालेंगे व चलाऐंगे।
फिर आधे टमाटर डाल देंगे व चलाऐंगे आधा चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चलाऐंगे बटर के दो पीस डाल देंगे आलू डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे गैस कम कर देंगे आधा चम्मच लाल मिर्च एवं एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे और बचे हुवे टमाटर डाल देंगे एक चम्मचा टमाटर साॅस डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे धनिया डाल देंगे व कद्दूकस से चीज कस लेंगे।
फिर ब्रेड लेंगे टमाटर साॅस डालकर फैलाऐंगे फिर मसाला डालकर फैला देंगे चीज अपने हिसाब से डाल देंगे चम्मच से चीज को दबा देंगे।
फिर दोनों ब्रेड मिलाकर हाथो से दबा देंगे गैस शुरू करेगे तवा रखेगे तवा पर तेल डालकर फैला देंगे फिर बटर डालकर फैला देंगे गैस कम कर देंगे ब्रेड को रखकर ढक्कन लगा देंगे दो-तीन मिनट पकाना हैं फिर ढक्कन हटाकर पलटेगे पलटने के बाद हल्का-हल्का घुमा देंगे वापिस ढक्कन लगाकर गैस कम करके पकाऐंगे वेज चीज सैडंविच तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for veg cheese sandwich recipe in indian style

Next:- बिस्कुट से स्वादिष्ट आईसक्रीम बनानें की रेसिपी Biscuit Ice Cream Recipe In hindi
Veg-cheese sandwich recipe, cheese recipe on tawa, Indian veg-sandwich recipe,  how to make cheese sandwich on tawa, cheese sandwich bnane ki bhartiy vidhi,

Saturday, 9 June 2018

मैगी बनाने का नया तरीका Cook Maggi In New Style

         
मैगी का स्वाद बहुत ही अनोखा होने के कारण मैगी खाना सभी बहुत पसन्द करते हैं बच्चों को तो इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता हैं हम अच्छे तरीके से मैगी बनाकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

2 पैकट मैगी (560 ग्राम)


2 प्याज
1 शिमला मिर्च
अमूल बटर
पनीर एक किलो दूध का
नमक
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
टमाटर सॉस 
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले प्याज व शिमला मिर्च काट लेंगे शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे फिर कढ़ाई में 6 गिलास पानी डालकर गैस ऑन कर देंगे व मैगी मसाला अलग से थाली में निकाल लेंगे व 2 पैकट मसाला बचाकर अलग रख लेंगे।
फिर मैगी मसाला कढ़ाई में डाल देंगे व कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज डाल देंगे चौथाई चम्मच नमक, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे थाली से ढ़क देंगे।
फिर पानी में उबाला आने के बाद सारी मैगी डाल देंगे व फिर से ढक्कन लगा देंगे व दो बड़े चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व मैगी पकने के बाद बटर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे। अब मैगी को प्लेट में निकाल लेंगे व ऊपर मैगी मसाला व पनीर कद्दूकस करके डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for maggi
Next:- फलाहारी खीर की रेसिपी Flahari Kheer Ki Recipe
Maggi recipe in new style , maggi recipe in hindi , cheese masala maggi recipe in hindi, 


Tuesday, 24 April 2018

कम समय में सरलता से वेज बिरयानी या वेज पुलाव बनाये Veg-Pulav Recipe In Hindi

 कम समय में सरलता से वेज बिरयानी या वेज पुलाव बनाये।
यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं जिनको हम घर पर आसानी से बनाकर जब मन चाहे तब खा सकते हैं यह घर परिवार में सभी को बहुत पसन्द आयेगे बच्चे तो बार-बार इसको बनानें की मांग करेगे।
north indian spicy veg-pulav recipe , shahi veg pulav banane ki vidhi , spicy veg-biryani recipe in hindi , 
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
बासमती चावल (2 कप) 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
2 टमाटर
4 छोटी साईज का प्याज
तीन आलू
एक नींबू
2 गाजर
1 हरी मिर्ची
हरा धनिया
आधी शिमला मिर्ची
हरी मटर के दाने एक प्याली से थोड़ा कम
फूल गोभी (छोटा फूल)
काजू
नमक
हल्दी पाउडर
धनिया
जीरा
लाल मिर्ची पाउडर
तेज पत्ता एक
चार लाँग
दो चम्मच घी
तेल खाने वाला
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले दो कप चावल साफ कर लेंगे चावलों का कचरा निकाल देंगे व अच्छी प्रकार से धो लेंगे पानी डालकर 15 मिनट के लिए भीगो देंगे।
फिर गैस पर प्रेसर कुकर रख देंगे व गैस आँन कर देंगे फिर चार कप पानी डाल देंगे लाँग तेज पत्ता डाल देंगे आधा चम्मच सफेद वाला नमक डाल देंगे 2 चम्मच घी डाल देंगे पानी में उबाला आने देंगे।
फिर चावलांे को 15 मिनट भीगोने के बाद दो-तीन पानी निकालकर अच्छे से धो लेंगे चावलों को प्रेसर कुकर में डाल देंगे कुडछी से हल्का सा घुमा देंगे गर्म पानी में डालने से चावल नीचे चिपकेगे नहीं फिर प्रेसर कुकर बन्द कर देंगे एक सीटी फूल करके लगाऐंगे व एक सीटी मध्यम आँच पर लगाऐंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे व अपने आप प्रेसर निकले तब तक अलग रख देंगे फिर गैस आँन करके कढ़ाई रख देंगे पोने दो बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे गैस को कम कर देंगे काजू डालेंगे हल्का सा काजू को फ्राई कर लेंगे।
फिर प्याज डाल देंगे गैस को वापिस फूल करके अच्छे से भुन लेंगे गोभी काटी थी वह डाल देंगे तथा मटर डाल देंगे गाजर की लकड़ी निकालकर कटिंग करके डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे हरी मिर्ची,शिमला मिर्ची भी डाल देंगे अच्छे से चलाना हैं। आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर एक चम्मच से थोड़ा सा कम नमक, आधा चम्मच से थोड़ा सा कम हल्दी पाउडर डालकर मिला देंगे ऊपर थाली ढक देंगे गैस को फूल रखना है व बीच-बीच में चेक करना हैं।
फिर चावल का प्रेसर कुकर खोलेगे चावल अच्छी प्रकार से पक गये है फिर सब्जियाँ में आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डाल देंगे एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे व अच्छे से मिला देंगे ढक्कन लगाकर एक मिनट वापिस पकाएंेगे व गैस को कम कर देंगे सब्जियाँ चैक कर लेंगे पकने के बाद टमाटर का छिलका हटाकर टमाटर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे फिर एक मिनट थाली ढक देंगे एक मिनट वापिस पकाएंेगे गैस कम रखेगे।
फिर पके हुवे चावल डाल देंगे धीरे-धीरे आराम से मिक्स कर देंगे ताकि चावल टूटे नहीं वेज पुलाव तैयार हैं फिर गैस बंद कर देंगे व नींबू का रस डाल देंगे और मिला देंगे दही के साथ या दाल के साथ जैसे पंसद आये ये खाने में बहुत ही अच्छे बनते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for spicy veg-pulav
Next:- पंचकुटे की सब्जी राजस्थानी कैर सांगरी की सब्जी Panchkuta Sabji Recipe

Sunday, 22 April 2018

बगैर अप्पम मेकर या अप्पम स्टेण्ड के अप्पे अप्पम बनाने की विधि appam recipe without appam stand


सूजी के अप्पम एक कम तेल का स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता हैं जिसके लिए अप्पम स्टैंड के अप्पे बनाने की पूरी विधि यहाँ बताई जा रही हैं यह परम्परागत भारतीय रेसिपी हैं। जिसकी सहायता से आप घर पर जब भी मन चाहे ताजा बनाकर खा सकते हैं। जो कि कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं।
appam recipe without appam stand, appam banane ki vidhi, appam recipe in hindi, how make appam without stand, appam recipe step by step,  

बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
1 कप सूजी/रवा
1 कप दही
कुछ मटर
आधा शिमला मिर्च
कुछ पालक
1 प्याज
1 टमाटर
कुछ हरा धनिया
2 हरी मिर्च
इनो
किचन किंग
सफेद नमक
जीरा
राई 
तेल
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च काट लेंगे टमाटर का छिलका हटाकर काट लेंगे व हरा धनिया काट लेंगे। प्याज हरी मिर्च एवं सारी सब्जी काट लेंगे।
फिर सूजी को लेकर उसे छान लेंगे व उसमे दही मिला देंगे आधा चम्मच नमक डाल देगे व अच्छे से मिला देंगे अब सारी कटी हुई सब्जियाँ डालकर मिला देंगे अब दो चम्मच पानी डालकर मिला देंगे अब आधा घन्टा के लिए घोल को रख देंगे।
फिर एक पत्ता गोभी का फूल लेकर ऊपर वाले पत्ते हटा देंगे व ऊपर वाला डन्ठल हटा देंगे व साईड से पत्ते हटा देंगे।
फिर काटकर पत्तो का साईज छोटा कर लेंगे इस तरह से सारे पत्ते काटकर गोल साँचे का आकार दे देंगे अब इसमे हल्का सा तेल डालकर छोड देंगे।
फिर कढ़ाई में चौथाई चम्मच तेल, जीरा व राई डालकर शिमला मिर्च, प्याज व हरी मिर्च डालेंगे व हल्का सा नमक डालेंगे फिर चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे अब गैस बंद कर देंगे।
फिर इसमे घोल डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व आधा चम्मच किचन किग डालकर अच्छे से मिला देंगे व चौथाई चम्मच इनो डालकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर तवे में साचे डालकर उसमे वो घोल डाल देंगे। अब मध्यम आँच पर गैस करके तवा रख देंगे व उसके ऊपर उल्टा पतीला रखकर ढक्कन लगा देंगे।
अब टमाटरो को दो भागो में काट लेंगे व अन्दर के बीज निकाल देंगे। अब साफ कपड़े से टमाटर के अन्दर का पानी पोछ देंगे(अब हम दो तरीके से साँचा बना सकते हैं टमाटर से, पत्ता गोभी से)
अब अप्पम को चेक करेगे व हल्का सा तेल लगाकर उनको पलट देंगे व अब उन्हे सीधा तवे पर ही डाल देंगे व साँचे हटा देंगे। हल्का-हल्का तेल लगाकर पलट कर दोनों तरफ सेक लेंगे अब अच्छे से सेकने के बाद हटा लेंगे। 
अब गैस पर तवा रखकर टमाटर के तेल लगाऐंगे व टमाटर में भी घोल लगाऐंगे व ऊपर से ढक देंगे।
अब टमाटर वाले अप्पम में भी तेल लगाकर पलट देंगे। इस तरह हम टमाटर के साँचे से भी अप्पम बना सकते हैं। अब बाद में पत्ता गोभी व टमाटर काट करके लहसून,नमक,लाल मिर्च पाउडर, काला नमक,हरी मिर्च लेंगे व टमाटर के बीज लेंगे। 
अब मिक्सी के जार में हरा धनिया, लहसून,टमाटर, पत्ता गोभी, टमाटर के बीज,आधा चम्मच सफेद नमक,चौथाई चम्मच काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च व हल्का पानी डालकर चटनी बना लेंगे। अब ये अप्पम चटनी के साथ खाए।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe of appam 
Next:- नवरात्रा व रोजा इफ्तार के लिए अंजीर की स्पेशल रेसिपी special recipe of anjeer

Sunday, 4 March 2018

हरी मिर्च झटपट व बगैर तेल के टिफिन आदि के लिए बनाने की अनोखी अविष्कारक विधि (Zero Oil Harimirach Ki Sabji Kaise Banaye)

जीरो आँयल हरी मिर्च की सब्जी झटपट व बगैर तेल के 5 मिनट में अचार जैसी हरी मिर्च बनायें।
Zero Oil Hari Mirach, Fast Tiffin Recipe, Harimirach Ki Sabji Without Oil, Trick To Make Achari Harimirach Ki Sabji
कई बार हमारा मन कुछ नया खाने का करता हैं हमारा मन करता है कि हम कुछ ऐसा बनाकर खाये जो खाने में मन को भाने वाला तो हो साथ ही चटपटा भी हो इसके लिए हरी मिर्च बहुत अच्छा विकल्प हैं जिसको हम कम समय में काफी अच्छा बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-

पाव हरी मिर्च (धोकर चीरा लगायी हुई)
तीन चम्मच सौफ
दो चम्मच जीरा
दो चम्मच धनिया पाउडर
दो नींबू
आधा चम्मच सफेद नमक
आधा चम्मच काला नमक
बनाने की विधिः-
सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी चढ़ाकर पानी में मिर्च उबाल लेंगे फिर तवे पर जीरा व सौफ भुन लेंगे।
फिर जार में सौफ,जीरा व नमक डालकर पीस लेंगे इसके बाद धनिया पाउडर मिला देंगे एक नींबू का रस डाल देंगे फिर मसालों को अच्छी तरह से मिला देंगे।
फिर मिर्च को अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के बाद मसाला भर देंगे इस तरह से सारी मिर्च में मसाला भर देंगे अब मीर्च के ऊपर एक नींबू का रस और डाल देंगे।
बगैर तेल की झटपट बनने वाली स्वादिष्ट हरी मिर्च तैयार हैं।(Oil Free Harimirach for Tiffin)
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं:-
Video Recipe For Making Zero Oil Harimirach:-
Next Recipe:-

आलू टिक्की बनाने की रेसिपी हिन्दी Aloo Tikki Recipe In Hindi With Video


Friday, 2 February 2018

आलू टिक्की बनाने की रेसिपी हिन्दी Aloo Tikki Recipe In Hindi With Video

आलू टिक्की भारत पाकिस्तान व बांग्लादेश का परम्परागत नाश्ता है। 
सदियों से खाये जाने वाले इस नाश्ते को ये कह कर दुष्प्रचारित किया गया कि ये मोटापा बढ़ाता है पर ये सब पिज्जा व बरगर को लोकप्रिय बनाने वाली ताकतों की साजिश थी।
 अब भारत में ही एक शोध से प्रमाणित हो गया है कि भारत के परम्परागत नाश्ते जैसे समोसे व आलू टिक्की से सेहत को उतनी हानि नहीं पहुचंती जितनी पिज्जा व बरगर जैसे मोनो सोडियम ग्लूकामेट रसायन मिले हुये फास्ट फड से सेहत को नुकसान होता है। 
क्रिस्पी आलू टिक्की, कैसे ये चीज मिलाकर बना सकते हैं परफेक्ट आलू टिक्कीः- (How to make perfect crispy aloo tikki) 

आजकल आलू टिक्की खाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा हैं फास्ट फुड खाने वाले आलू टिक्की की मांग बहुत करते हैं जिसका कारण यह है कि इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता हैं एक बार आलू टिक्की खाने के बाद बार-बार आलू टिक्की खाने का मन करता रहता हैं घर पर हम अच्छी प्रकार की ताजा आलू टिक्की बना सकते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य भी खराब होने का डर नहीं रहेगा।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
10 आलू लेंगे उबाल कर छिलका हटाकर बिलकुल ठंडा कर लेंगे
हरा धनिया( धोकर कटिंग कर लेंगे)
नमक सफेद
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
जीरा
काला नमक
सुखी मैथी या ताजा मैथी या पोदिना सुखा या हरा पोदिना
अमचूर या चाट मसाला
खाने वाला तेल
दो हरी मिर्ची(धोकर कटिंग कर लेंगे)
तीन ब्रेड( किनारी हटा देंगे)
बनाने की विधिः-(Method)
ब्रेड को जार में डाल लेंगे मिक्सी में बारिक पीस लेंगे आलूओं को अच्छी प्रकार से उबाल लेंगे आलूओं को लोटे के पैदे से दबाकर बारिक कर लेंगे।
फिर जो ब्रेड पीसी थी वह डाल देंगे धनिया पते डाल देंगे आधा चम्मच से थोडा सा कम सफेद नमक,चैथाई चम्मच काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्ची पाउडर, एक चम्मच सुखी मैथी या पोदिना आधा चम्मच से थोडा सा कम अमचूर पाउडर,एक हरी मिर्ची डालकर सबको अच्छी तरह से मिला देंगे आटे की तरह अच्छी तरह सें गुथ लेंगे पानी नहीं डालना है हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर मिक्सी का जार लेंगे धनिया पाउडर डाल देंगे,हरी मिर्ची डाल देंगे चैथाई चम्मच सफेद वाला नमक, चैथाई चम्मच से थोडा सा कम काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,एक चम्मच अमचूर पाउडर डाल देंगे हल्का सा पानी और हल्का सा जीरा डालकर मिक्सी के जार में पीस लेंगे फिर हल्का सा पानी और डालकर पुनः पीस लेंगे अमचूर की जगह हरे टमाटर डाल सकते हैं।
फिर गैस चालू करके तवा रखेगे तेल डाल देंगे व चम्मच से फेलाऐंगे अच्छे से फेला लेंगे तवा गर्म होने के बाद गैस कम कर देंगे व हाथो के तेल लगाऐंगे टिक्की बनाऐंगे हल्का-हल्का दबाऐंगे।
फिर तेल की साईड में टिक्की डालेंगे एकदम बीच में नहीं डालेंगे गैस को थोडा कम रखेगे पलटेगे व सैकेगे व थोडा-थोडा साईड में कर देंगे कागज पर उतार लेंगे। थोडा तेल और डालकर सभी इसी प्रकार से सैक लेंगे सैकते समय गैस को आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं आलू टिक्की तैयार हैं।
Crispy aloo tikki recipe, aloo tikki in hindi, aloo tikki recipe seema ki rasoi
इस वीडियो से सीखिये हिन्दी में आलू टिक्की बनाने की रेसिपी:-


Wednesday, 10 January 2018

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

     

एक जैसी सब्जी बार-बार खाने का मन नहीं करता हैं क्योंकि हम एक जैसी सब्जी बार-बार खाकर उब जाते हैं जिसके कारण हर बार नई सब्जी खाने का मन करता है नई सब्जी खाने से हमारा स्वाद बना रहता हैं नई चटपटी सब्जी बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
एक कप से थोड़ा कम मूंग दाल
4 आलू 
2 प्याज
2 हरी मिर्च
1 नींबू
दाल चीनी
नमक
जीरा
राई
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
मीठे नीम के पत्ते
हल्दी पाउडर
तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक बर्तन में दाल डालकर दो-तीन बार साफ पानी से धो लेंगे अब पतीले में गुनगना गर्म पानी लेकर धुली हुई दाल पतीले में डाल देंगे व आधा घन्टे तक भिगोऐंगे। इसके बाद आलू को छिलकर बारीक काट लेंगे व आलू में थोड़ा पानी डालकर छोड़ देंगे ताकि आलू काले न पड़े प्याज हरी मिर्च भी काट लेंगे।
फिर प्रेशर कुकर में सवा बड़ा चम्मच तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा व राई डालेंगे व हरी मिर्च व मीठे नीम के पत्ते डाल देंगे अब प्याज व दाल चीनी डाल देंगे व अच्छे से भूनेंगे I
फिर आलू का पानी निकालकर आलू डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे व 5 मिनट चलाने के बाद आधा चम्मच नमक,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे व 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाऐंगे व आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर अच्छे से भुनेगे अब दाल जो भिगोई थी उसका पानी निकालकर वो डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर आधा बड़ा चम्मच पानी डालकर मिला देंगे व सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे अब आधा नींबू निचोडकर मिला देंगे व ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 30 December 2017

गेहूं के आटे से आलू मटर के खस्ता समोसे घर पर बनाने की विधीः-

हरे मटर व आलू व गेहूं के आटे के खस्ता समोसे बनाईये जो खाने में बहुत अच्छे व स्वादिष्ट हैं घर पर हम जब मन चाहे ताजा बनाकर खा सकते हैं एवं अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री काम ले सकते हैं जिससे स्वाद के साथ-साथ हमारा स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
बनाने की सामग्रीः-
2 कप गेहूं का आटा छानकर
सफेद नमक
अजवाईन आधा चम्मच
आलू
250 ग्राम मटर
2 प्याज
तीन हरी मिर्ची
आधा चम्मच लाल मिर्ची
एक चम्मच घनिया पाउडर
आधा चम्मच से थोडा सा कम हल्दी पाउडर
जीरा
हिंग
आमचूर पाउडर
गर्म मसाला
टमाटर सोंस
घी
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले आलू को धोकर दो टुकडे कर लेंगे, पोन दो गिलास पानी डालकर प्रेसर कुकर से गैस पर सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस मध्यम कर देंगे फिर दो सीटी और लगाऐंगे कुल तीन सीटी लगाऐंगे, फिर गैस बंद करके प्रेसर निकाल देंगे चैक कर लेंगे कि आलू अच्छे से उबल गये हैं या नहीं यदि नहीं उबले हैं तो एक सीटी और लगाऐंगे आलू ठंडे होने देंगे।
फिर आटा गुथेंगे आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच अजवाईन डाल देंगे आटा डाल लेंगे और मिला देंगे दो छोटी चम्मच घी कुडछी में डालकर  अच्छे से गर्म करेगे और आटे में मिला देंगे, आधा चम्मच घी लेंगे और एक चम्मच पानी लेंगे अच्छे से फैटेंगे आटे में मिला देंगे हाथो से मिक्स करेगे हल्का-हल्का पानी डालकर आटा गुथेंगे आटा टाईट गुथंना हैं हल्का सा आटे के घी लगा देंगे।
फिर कुछ देर के लिए आटा रख देंगे गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस चालू करेंगे एक बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म करेंगे गैस को कर कम देंगे जीरा डालेंगे घी की जगह तेल भी ले सकते हैं हींग डालेगे हरी मिर्ची कटिंक कर लेंगे मटर निकाल देंगे।
फिर कढ़ाई पर थाली ढक्कर थोड़ी सी हटाकर मटर व हरी मिर्ची डाल देंगे और थाली वापिस ढक देंगे गैस कम कर देंगे फिर हल्की सी थाली हटाकर कुडछी से चलाएंेगे और गैस वापिस तेज कर देंगे फिर थाली हटाकर एक चम्मच नमक आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चलाऐंगे मटर को अच्छी प्रकार से दो मिनट ढककर पका लेंगे गैस कम कर देंगे।
फिर आलू का छिलकर हटा देंगे व पीस कर लेंगे हरे आलू निकाल देंगे 2 मिनट बाद थाली हटाकर मटर पक गये हैं या नहीं चैक करेगे नहीं पके है तो और पकाऐंगे फिर आलू डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे गैस फूल कर देंगे धनिया पाउडर डाल देंगे लाल मिर्ची डाल देंगे मिला देंगे I
 फिर आधा चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिला देंगे, गैस को मध्यम रखेगे आलू कडछी से दबा देगे व थाली से ढक देंगे गैस कम करके एक मिनट पकाऐंगे एक मिनट बाद थाली हटाकर चलाऐंगे मसाला तैयार होने के बाद गैस बंद कर देंगे थाली नीचे उतारकर एक चम्मच अमचूर पाउडर डालेंगे। मटर को अच्छी प्रकार से पकाना जरूरी है गेहूं के आटे की जगह आप चाहे तो मैदा भी काम ले सकते हैं।
फिर अच्छे से मिला देंगे बेलन पर हल्का सा घी लगा देंगे आटे की लोई बनाऐंगे बेलेगे व इसके दो भाग कर देंगे किरानी पर पानी लगाऐंगे अच्छे से बंद कर देंगे फिर मसाला डालेंगे व दबाकर मुह बंद कर देंगे। काटे से थोडा दबा देंगे जिससे डिजाईन बन जाऐगा सभी इसी प्रकार बना लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर गैस तेज करके तेल गर्म करेगे हल्का आटा डालकर चैक करेगे कि तेल गर्म हुआ हैं या नहीं हुआ फिर गैस मध्यम करके समौसा डालेंगे तेल थोड़ा ज्यादा रखना है ताकि अच्छे से समोसा तला जाये। थोडा-थोडा पलटिऐ से हिलाते रहेगे कढ़ाई थोड़ी बड़ी ही लेनी है जिससे अच्छी प्रकार से तल सके तलकर बाहर निकाल लेंगे सभी समोसे इसी प्रकार से तल लेंगे फिर समोसे को बीच से दबाकर हल्के-हल्के कच्चे प्याज व टमाटर सॉस डाल देंगे।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

स्वादिष्ठ छोले भटूरे घर पर बनाने की सरल विधीः-

छोले भटूरे ऐसा स्ट्रीट फुड है जो देखते ही मुह में पानी आ जाता है, यदि हम इस नायाब फास्ट फुड को घर पर ही बना लें तो हमारा स्वाद और भी मजेदार हो जाता है क्योंकि घर पर हम मिलावट रहित बना सकते हैं और ताजा बनाकर खा सकते हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा नहीं रहता है।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी सफेद काबुली चने
तीन कप मैदा (छानकर)
सौफ
चीनी
दाना मैथी
दही
आलू
दाल चीनी
हल्दी पाउडर
टमाटर
प्याज
मीठे नीम के पत्ते (करी पत्ते)
हरा धनिया
हरी मिर्च
नमक
राई
जीरा
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
खाने वाला तेल
चना मसाला
टमाटर
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक कटोरी सफेद काबुली चने अच्छे से धो लेंगे और इनको बड़े बर्तन में लेंगे सादा ठंडा पानी डाल देंगे पानी ज्यादा ही रखना है, सर्दी है तो गुनगने पानी में भिगो देंगे और सर्दी नहीं है तो साधारण पानी में भिगोना है।
फिर भटूरे के लिए तीन कप मैदा छानकर लेंगे एक चम्मच सौफ, एक चम्मच चीनी, चैथाई चम्मच दाना मैथी,एक कप दही लेंगे मिक्सी का जार लेगे दाना मैथी डालेंगे, सौफ डालेंगे,चीनी डालेंगे सबको बारीक पीस लेंगे मैदा छान लेंगे अच्छे से मिला देंगे नमक नहीं डालना है, थोड़ा थोड़ा करके दही डालना हैं पूरा दही एक साथ नहीं डालना है।
फिर थोड़ा सा पानी डालकर आटा गुंथ लेंगे आटा न तो नरम गुंथना है और ना ही टाईट हल्का सा तेल लगा देंगे आटे को अंधेरी जगह आटे के डिब्बे या अन्य अधेरी जगह रख देंगे सर्दी ज्यादा है तो रात को गुथंना है।
फिर जब चने अच्छी प्रकार से भीग और फूलकर तैयार हो जाए तब चार-पांच बार साफ पानी से धो लेंगे फिर प्रेसर कुकर लेंगे चने डाल देंगे चार आलू लेंगे छिलका हटा लेंगे दो पीस कर लेंगे दाल चीनी आदि सभी डाल देंगे एक चम्मच सफेद वाला नमक डाल देंगे चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे।
फिर 3 कप पानी डाल देंगे प्रेसर कुकर बन्द कर देंगे गैस को फूल चालू कर देंगे एक सीटी आने के बाद मध्यम कर देंगे 20 मिनट तक पकाऐंगे गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे दालचीनी आदि अलग निकाल लेंगे। फिर चने चलनी में डालकर पानी निकाल देंगे पानी फैंक देंगे।
फिर चार टमाटर, 2 प्याज,, तीन हरी मिर्ची लेंगे जिसमे तीन टमाटर कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे व एक टमाटर का छिलका हटाकर प्लेट में अलग कटिंग कर लेंगे दो हरी मिर्च कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे तथा एक हरी मिर्च अलग प्लेट में कटिंग कर लेंगे तथा प्लेट में दो प्याज कटिंग करके कुछ प्याज मिक्सी के जार में डाल देंगे मिक्सी के जार में पेस्ट बना लेंगे।
फिर गैस को चालू कर देंगे कढ़ाई रख देंगे सवा बड़े चम्मच तेल डालेंगे गर्म होने पर जीरा राई डालेंगे, मीठे नीम के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च डालेंगे चलाऐंगे अच्छे से भुन लेंगे फिर आलू डाल देंगे व कुड़छी से दबाकर पेस्ट बना लेंगे फिर टमाटर डालेंगे अच्छे से मिला देंगे एक चम्मच नमक,आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे। टमाटर का पेस्ट डाल देंगे जार में हल्का सा पानी डालकर सारा पेस्ट निकाल लेंगे मिलाऐंगे दो मिनट पका लेंगे।
फिर चने डालकर अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे और डेढ़ गिलास पानी डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे फिर पोन चम्मच चना मसाला डालकर मिला देंगे 5 मिनट ढक्कन लगाकर मध्यम आँच पर पकाऐंगे फिर 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चलाऐंगे छोले चेक कर लेंगे, यदि तैयार हो गये है तो गैस बंद कर देंगे। ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
पांच,छःघन्टे बाद आटा तैयार होने के बाद भटूरे बनाऐंगे यदि आटा फुलकर तैयार नहीं है तो बर्तन में आटा डालकर गर्म पानी में पांच-दस मिनट के लिए बर्तन रखकर आटा तैयार कर लेंगे फिर आधा चम्मच से थोड़ा सा कम नमक आटा में डालकर मिक्स कर लेंगे नमक पहले नहीं डालना हैं क्योंकि खमिर नहीं उठता हैं फिर आटे के हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर आटे की लोई बना लेंगे सुखा मैदा लगाकर बेल लेंगे, ना तो मोटा बेलना हैं और ना ही पतला करना है I गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गर्म करेगे गैस को तेज रखेंगे, तेल गर्म होने के बाद मध्यम कर देंगे बीच में दबाकर तल लेंगे पलटिऐ से पलट देंगे भटूरा तैयार करके बाहर निकाल लेंगे हल्का हल्का दबाकर सभी भटूरे इसी प्रकार से बना लेंगे। दो हरी मिर्ची बीच में चीरा लगाकर गैस कम करके तल लेंगे। स्वादिष्ठ छोले भटूरे तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...