Showing posts with label स्वाीटस. Show all posts
Showing posts with label स्वाीटस. Show all posts

Friday, 9 November 2018

चॉकलेट वाली काजू कतली बनानें की अनोखी रेसिपी Chocolate Kaju Katli


काजू की कतली का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है क्योंकि काजू की कतली खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है यदि काजू की कतली घर में बनानी आ जाये तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है क्योंकि जब भी मन करे तब बड़ी आसानी से घर में बनाकर खा सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कप ठंडा दूध
मिल्क पाउडर
चॉकलेट पाउडर
काजू की टुकड़ी
बुरा शक्कर/पीसी चीनी
बनाने की विधि:-(Method)
सबसे पहले एक कप ठंडा दूध लेकर दो चम्मच मिल्क पाउडर डालकर चम्मच से मिलाऐंगे फिर दो चम्मच डालकर पुनः मिलाना है।
इसके बाद गैस शुरू करके दूध रखेगे व घुमाते जाऐंगे लगातार घुमाते रहना है गाढ़ापन आने के बाद चुल्ले से कभी अलग करके चलाना है तो कभी चुल्हे पर रखकर चलाना है।
फिर जब चौथाई कप बच जाये तो चार चम्मच चॉकलेट पाउडर डालकर मिला देंगे गैस बिल्कुल कम कर देंगे व हल्का सा वापिस पकाकर गैस बंद कर देंगे।
फिर दो कप काजू टुकड़ी लेंगे खराब फैंक देंगे जार में काजू टुकड़ी डाल देंगे हल्का सा मिक्ससर चलाकर पीस लेंगे ज्यादा नहीं चलाना है ज्यादा चलाने से काजू का तेल निकल जाता है और कतली अच्छी नहीं बनती है।
फिर चलनी में डालकर छान लेंगे बचा हुआ खीर या हलवे मेें डाल सकते है फिर पोन कप बुरा शक्कर या चीनी पीसकर काजू में छान लेंगे और मिक्स कर देंगे।
फिर जो चॉकलेट का घोल तैयार किया है वह हल्का-हल्का डाल देंगे मिलाऐंगे पूरा घोल धीरे-धीरे डालकर मिलाना है।
फिर दोनों हाथों से दबाकर गोलाकार बनाकर आधा घन्टा के लिए रख देंगे इसके बाद इसको दो हिस्सो में करेगे और चकले पर पाॅलिथीन रखकर एक हिस्से को पाॅलिथीन पर बेल लेंगे।
फिर साईड की किनारी को चकोर आकार दे देंगे और चाकू से लम्बाई में कट लगाकर कतली का आकार दे देंगे सभी इसी प्रकार से बेलकर काट लेंगे।
बचा हुआ दूसरा हिस्सा भी इसी प्रकार से बेलकर बना लेंगे। फिर चाहे तो बचा हुआ काजू का पाउडर ऊपर से डाल सकते है।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for chocolate kaju katli
Next:- दो कटोरी गेहूं के आटे से बनाए एक किलो बालूशाही Tasty Balushahi Recipe In Hindi
Chocolate barfi recipe in hindi, Tasty kaju katli recipe, Chocolate kaju katli kese bnaye, chocolate kaju katli bnane ki vidhi, Cashew katli recipe in hindi





Sunday, 30 September 2018

चाँकलेटी घेवर बनाने का सरल तरिका Easily Make Chocolate Ghevar At Home

 पाँच मिनट में चाॅकलेटी घेवर घर पर आसानी से बनाये।
चाॅकलेटी घेवर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है जिसके कारण आजकल चाॅकलेटी घेवर बहुत पसन्द किया जाता है क्योंकि इस घेवर में चाॅकले का भी स्वाद होता है बाजार में चाॅकलेटी घेवर असानी से नहीं मिल पाता है यदि कही पर मिल भी जाता है तो ताजा नहीं मिलता है जिसके कारण हम घर पर आसानी से बनाकर ताजा घेवर का स्वाद ले सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
चीनी
एक चाॅकले वाला बिस्कुट
चाॅकले बड़ी एक
केसर
नींबू
ब्रेड
घी
बनाने की विधिः-(Method)
दो कप चीनी लेगे एक पतीले में चीनी डाल देंगे पानी डाल देंगे व गैस शुरू करेगे पतीला रखेगे अच्छे से चीनी घुमाऐंगे चीनी घोलकर 15-20 मिनट पकाऐंगे फूल आँच पर पकाना है।
फिर कुछ केसर डाल देंगे आधा चम्मच से थोडा सा कम नींबू का रस डाल डालेंगे चासनी तैयार है गैस फूल करके चासनी पकानी है चासनी बनने के बाद गैस बंद कर देंगे पतीले को नीचे उतारकर ढक्कन लगाकर अच्छे से ठंडा कर लेंगे।
फिर एक चाॅकले वाला बिस्कुट लेंगे बिस्कुट के टुकड़े-टुकड़े करके जार में डाल देंगे व बारीक पीस लेंगे   
फिर बारीक पीसने के बाद चाॅकले टुकड़े-टुकड़े करके डाल देंगे व पीस लेंगे दूध वगैरा नहीं डालना है।
फिर ब्रेड लेंगे ब्रेड पर गिलास या प्याले से गोलाई में कट लगा देंगे पेन केे ढक्कन से बीच में कट लगा देंगे घेवर की आकृति बन जाऐंगी बची हुई ब्रेड की कटिंग का अलग नाश्ता बना सकते है।
फिर घी लेंगे व गैस पर कढ़ाई रखकर गैस शुरू करेगे घी डालकर गर्म करेगे घी गर्म होने के बाद गैस कम कर देंगे व गोल कटिंक की हुई ब्रेड डालकर अच्छे से तल लेंगे कलर चेज हो जाना चाहिए।
फिर चलनी में निकालकर अतिरिक्त घी निकाल देंगे जार में आधा कप चीनी डालकर पीस लेंगे फिर ठंडी चासनी में ठंडी तली ब्रेड डाल देंगे व एक दो-मिनट घुमाकर रख लेंगे व निकाल लेंगे चलनी पर डाल देंगे ताकि अतिरिक्त चासनी निकल जाये।
फिर चाॅकलेट व बिस्कुट का जो घोल बनाया था वह घेवर पर लगा देंगे चलनी से पीसी चीनी छानकर घेवर पर लगा देंगे बगेर चीनी छाने भी बना सकते है चासनी में ज्यादा देर नहीं रखना है।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for chocolate ghevar
 Next:-  बनाना शेक बनाने की विधि Banana Shake Recipe In Hindi  
Chocolate ghevar banane ka saral tarika, Chocolate ghevar recipe in hindi, How make chocolate ghevar at home, Chocolate ghevar banane ki vidhi                                                  

Saturday, 13 January 2018

कैसे बनाये स्वादिष्ट गोंद के लड्डू या गोंद पाक Gond Ke Laddu Or Gond Pak Recipe Hindi

राजस्थानी गोंद पाक (Rajasthani Gond Ke Laddu) सर्दियों में या डिलीवरी के बाद खाया जाता हैं (Gond Ke Laddu After Delivary) इसे गोंद के लड्डू भी कहते हैं इन सर्दियों में बनाकर खायें ये गोंद के लड्डू या आपके घर प्रसूता स्त्री हो तो उसे बनाकर खिलाये। ये बहुत पौष्टिक माने जाते हैं। सर्दियो के मौसम में यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं एवं सर्दी में हमे स्वस्थ रखते हैं।
बनाने की सामग्रीः- Ingredients:-
दो कप गेहू का आटा (छानकर)
बुरा शक्कर (छानकर) चीनी पीसकर नहीं लेना हैं।
डेढ कप देशी घी
आधा कप गांेद तोड़कर बारिक कर लेगे (मिक्सी में नहीं पिसना हैं।)
खोपरा एक या आधा गट
बिदाम (कूटकर तैयार करके) आधा कप या फिर अपने हिसाब से
कुछ इलायची (दो चम्मच)
काली मिर्ची साबुत एक चम्मच (पीसकर पाउडर बना लेंगे)
बनाने की विधीः- (Method)
सबसे पहले इलायची बारिक पीसकर छान लेंगे खोपरा तोडकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे फिर गैस फूल करके कढ़ाई रख देंगे पूरा घी डाल देंगे घी गर्म होने देंगे गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे।
फिर हल्का-हल्का गोंद डालेंगे एक साथ नहीं डालना है, चलाऐंगे अच्छे से सैक लेंगे ताकि अन्दर से कच्चा नहीं रहे आवाज आनी बन्द हो जाये तो अच्छे से सीक गया हैं। फिर थाली में निकाल लेंगे पलटिऐ से तोड़कर देखेगे अच्छी प्रकार से टूट रहा है तो सीक गया है।
फिर शेष गोंद भी इसी प्रकार से सैक देंगे फिर गैस बंद कर देंगे गोंद को थाली में फैला देंगे इलायची कुटने वाली से गोंद दबाकर बारिक कर लेंगे। फिर गैस चालू कर देंगे। गैस कम रखेगे जिस घी में गोंद तला था उसमे पीसी काली मिर्च डालेंगे दो कप गेहू का आटा डालकर कम आँच पर भुनना हैं चलाऐंगे जब तक खुश्बू नहीं आये आटे का कलर न बदल जाये तब तक भुनना है।
फिर गैस को मध्यम कर देंगे सुनहरी कलर होने तक सैक लेंगे गैस बंद कर कढ़ाई नीचे उतार कर अच्छे से चला देंगे फिर गोंद डाल देंगे व अच्छे से चला देंगे बिदाम डाल देंगे इलायची पाउडर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर नारियल का बुरादा डाल देंगे व अच्छे से मिला देंगे दो-तीन मिनट ठंडा करके बुरा शक्कर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे बिल्कुल ठंडा नहीं करेंगे, हाथो के हल्का सा घी लगाकर दबाकर लड्डू बनाऐंगे फिर चम्मच से मिक्स करके सभी लड्डू इसी प्रकार दबाकर बना लेंगे। गोंद पाक तैयार हो गया है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।
Video Recipe For Gond Ke Laddu Or Gond Pak
मेरा यू ट्यूब चैनल:-

अगला व्यंजन:-

पनीर के मेदू बड़े और आबू की स्पेशल चटनी कैसे बनाएं
key words:- Gond ke laddu, Gond Pak, Rajasthani Gond Pak, Gond ke laddu after delivary, Gond Pak recipe hindi me, Gond ke laddu ke fayde, Gond ke laddu health benifits, Gond ke laddu in pregnancy,

Thursday, 4 January 2018

स्वादिष्ट गुलाब जामुन मिल्क पाउडर से घर पर सरलता से बनाने की स्पेशल विधीः-

जो लोग मीठे खाने के शौकीन हैं  उनको गुलाब जामुन बहुत अच्छा लगता है क्योंकि ये वास्तव में ही इतने अच्छे बनते हैं कि इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता हैं। हम घर पर गुलाब जामुन बनाकर मिलावटी मावे की मिठाईयों से बच सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
पाउडर का दूध एक कप
2 चम्मच मैदा
कुछ इलायची
एक नींबू
2 कप चीनी
1 चम्मच घी
मीठा सोडा/भजिया सोडा
आधा कप दूध
तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधीः-
सबसे पहले कढ़ाई में 2 कप चीनी डालेंगे व 2 कप पानी डालकर गैस चालू कर देंगे व हिलाते रहेंगे। चीनी घुलने के बाद पांच, छः मिनट पकाऐंगे अब चाशनी तैयार हो जाएगी व कुछ इलायची के दाने व साथ में छिलके कुछ नींबू का रस डाल देंगे चाशनी तैयार है।
फिर एक बर्तन में मैदा डाल देंगे व एक चुटकी खाने का सोडा डालकर हिला देंगे अब एक बड़े चम्मचे में घी डालकर गर्म करेगे व घी गर्म होने के बाद गैस बंद कर देगे व गर्म घी को मैदे में अच्छे से मिला देंगे।
फिर पाउडर का दूध डालकर अच्छे से मिलाऐंगे ताकि पाउडर के दूध में गांठे न पड़े अब मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर जैसे आटा गुथंते है वैसे गुंथना है ध्यान दे हल्का हल्का दूध डालना है व गुथंते समय अच्छे से फेंट लेना है।
फिर इसके हल्का सा तेल लगाकर चिकना आटा तैयार करेंगे व 5 मिनट ढ़ककर रख देंगे। अब हाथों के हल्का सा तेल लगाकर गोले बनाऐंगे ध्यान रहे बिल्कुल भी लाईन न आए व लम्बे भी बना सकते हैं ध्यान रहे बनाते समय हाथो पर तेल जरूर लगाना है ताकि गुलाब जामुन फटे नहीं।
अब खुली कढ़ाई लेकर गैस पर रख देंगे व गैस मध्यम आंच पर रखेंगे व कढ़ाई में तेल डाल देंगे तेल ज्यादा लेना है व इतनी मात्रा में तेल लेना है कि नीचे का तला पूरा डूब जाए तेल गर्म होने के बाद कम आँच पर गोले बनाकर तलेंगे व झार पर लेकर घुमाऐंगे व इस तरह  सारे गुलाब जामुन बनाकर चाशनी में डाल देंगे ध्यान दे कि गुलाब जामुन थोड़ी-थोड़ी दूरी पर डालकर ही तलने है व गुलाब जामुन को अच्छी तरह चाशनी में डूबो देगे ध्यान रहे गुलाब जामुन तलते समय तेल ज्यादा गर्म न हो।
फिर गुलाब जामुन को दो-तीन घंटे चाशनी में रखना हैं तीन घंटे बाद चाहे तो फ्रिज में भी रख सकते हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 29 December 2017

ब्रेड से बनाये ये स्वादिष्ट गुलाब जामुन

बगैर मावे के सिर्फ ब्रेड से बने गुलाब जामुन जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट बनते हैं हम इनको घर पर जब मन चाहे तभी बनाकर खा सकते हैं। यह कम समय में तैयार हो जाते हैं तथा सभी को बहुत पसन्द आते हैं जो भी इनको एक बार खा लेता है वह बार-बार खाने की मांग करता हैं। घर पर बनाने की विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
4 बड़ी साईज की ब्रेड (किनारी निकाल देंगे)
एक कप चीनी
दूध एक गिलास से थोड़ा सा कम (हल्की मलाई वाला)
कुछ इलायची
खाने वाला तेल (सरसो का नहीं)/घी
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक प्लेट में ब्रेड को लेंगे फिर हाथो से अच्छी प्रकार बिचुर लेंगे मिक्सी में नहीं पिसना हैं। बिचुरने के बाद हल्का-हल्का दूध डालकर आटे की तरह गुंथ लेंगे दूध आवश्यकतानुसार डालना हैं आटा ज्यादा मुलायम या ज्यादा टाईट नहीं गुथंना हैं।
फिर हाथों के थोड़ा तेल लगा लेंगे आटे को लेकर लोई बनाऐंगे व हाथ से थोड़ा दबा लेंगे फिर गोल घुमा देंगे और गोला बना लेंगे इसमे लाईन नहीं रहनी चाहिए और गोला फटना नहीं चाहिए इसी प्रकार से सभी गोले बना लेंगे इसको आधा घन्टा के लिए रख देंगे।
फिर एक पतिला लेंगे जिसमे एक कप चीनी डाल देंगे और दो कप पानी डाल देंगे गैस तेज कर देंगे चीनी को चम्मच से मिलाऐंगे यदि तेल में गुलाब जामुन बना रहे तो नींबू नहीं डालना हैं परन्तु यदि घी में बना रहे है तो चासनी में नींबू डालना है।
फिर चासनी को अच्छे से घुमाते जाऐंगे इलायची के दाने निकालकर चासनी में डाल देंगे चीनी घुलने के बाद पांच मिनट तक पकाऐंगे हमारी चासनी तैयार हो जाऐगी गैस बंद कर देंगे।
फिर आधा घन्टा के बाद गोले को लेंगे गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस तेज चालू कर देंगे कढ़ाई में तेल कम नहीं लेना हैं गुलाब जामुन डूब जाए इतना तेल लेना हैं। तेल गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे गुलाब जामुन डालेंगे एक साथ ज्यादा नहीं डालेगे धीरे-धीरे हल्के हाथ से घुमाऐंगे ताकि टूटे नहीं। मध्यम आँच पर सेंकेगे फिर चासनी ठंडी होने के बाद सीधे ही गुलाब जामुन डाल देंगे चासनी में डालकर पतिला घुमा देंगे ताकि चासनी चारों और मिक्स हो जाऐ। चासनी को दूबारा गर्म नहीं करना है सभी गुलाब जामुन इसी प्रकार बना लेंगे। फिर एक घन्टा के लिए रख देंगे हमारे गुलाब जामुन तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 21 November 2017

केवल घरेलू सामग्री से बनाये ये बगैर अण्डे का केक


यह केक केवल घरेलू सामग्री से ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं, इसमें किसी प्रकार का अण्डा या कैमिकल नहीं मिलाया गया है और ना ही ओवन की जरूरत है, जो लोग अण्डा नहीं खाते हैं उनको बाजार से केक लाने पर अण्डे का डर बना रहता है, लेकिन हम घर पर इसको अपने सामने ही बना सकते हैं जिसमें किसी प्रकार की मिलावट का डर नहीं है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ठ एवं मजेदार है।
बनाने की सामग्रीः-
डेढ प्याला सूजी
मैदा आधा प्याला
एक प्याला पूरा भरकर पीसी चीनी का
एक प्याला खट्टा दही
तीन चाकलेट
10 जैली वाली टोफियाँ
इनो/ बैकिग पाउडर
खाने वाला तेल
मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक डोगा लेंगे जिसमे सवा दो चम्मच बड़े चम्मच तेल डाल लेंगे फिर चीनी डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे इसके बाद दही डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे, मैदा डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे,फिर सूजी डालकर मिलायेंगे।
फिर इसमे पोन गिलास ठंडा पानी थोड़ा-थोड़ा करके डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर मीठा चैक कर लेंगे कम लगे तो थोड़ा सा और डाल लेंगे चीनी अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं।
फिर घोल को 10 मिनट के लिए रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे कुछ गर्म पानी और हल्का सा तेल डालकर अच्छे से मिलायेंगे इसमे चाकलेट डालकर अच्छे से मिला देंगे हल्की आँच पर चाकलेट गर्म करके मिक्स कर देगे चाकलेट को कुडछी से थोड़ा-थोड़ा दबाकर घोल लेंगे।
फिर घोल को थोड़ा ठंडा करेंगे कुछ घोल अलग निकालकर रख लेंगे फिर शेष में आधा केक का घोल डालेंगे अच्छे से मिलायेंगे, इसके बाद गैस पर पतिला रखकर गर्म पानी कर लेंगे व इस पर एक साँचा रख देंगे या आटे की उल्टी चलनी रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे इसमे तेल लगायेंगे, बचे हुवे घोल में पोन चम्मच सफेद इनो डालेंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर जिस डोगे में तेल लगाया था उसमे डाल देंगे चाकलेट घोल में पोन चम्मच इनो डालेंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर इसको घोल के ऊपर गोल-गोल करके डाल देंगे और हल्के हाथो से फैला देंगे गर्म पानी का गैस कम करके उसके ऊपर रख देंगे।
 फिर गैस को तेज करके ऊपर ढक्कन लगा देंगे 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चाकू गड़ाकर चैक करेगे कि कच्चा है या पक गया,यदि चाकू के घोल लगता है तो कच्चा है यदि कच्चा हैं तो ढक्कन लगाकर फिर पकाएंगे और समय समय पर इसी प्रकार से चैक कर लेंगे कि पका है या नहीं जब चाकू के नहीं चिपकता है तो पक गया है फिर गैस बंद करके ठंडा कर लेंगे और चलनी से ढक देंगे।
फिर केक पर लगाने की क्रीम बनायेंगे I जिसके लिए मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई  प्लास्टिक के मिक्सी के जार में लेंगे जिसमे चार छोटी चम्मच चीनी डालेंगे मिक्सी के जार में पीस लेंगे व चैक करेंगे कि क्रीम तैयार हुई हैं या नहीं यदि तैयार नहीं हुई तो वापिस चलाएंगे I
फिर केक को चाकू की सहायता से साइड से छुडा लेंगे एक प्लेट लेकर केक को थपथपाकर पलट लेंगे फिर एक प्लेट पर उल्टी प्याली रखकर केक की प्लेट रख देंगे जो चाकलेट बचाई थी वह डालेंगे और चाकू की सहायता से फैला देंगे। हल्के हाथ से क्रीम पोलिथीन में डालकर केक सजाएगे। फिर जैली वाली टोफी लगायेंगे और केक को एक घन्टा के लिए फ्रीज में रख देंगे हमारा केक तैयार हो गया हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।


मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 4 November 2017

दस मिनट में बनाये नारियल से ये स्वादिष्ट मोदक


ये मोदक खाने में जितने स्वादिष्ट होते है बनाने में भी उतने ही आसान हैं घर पर उपलब्ध सामग्री से ही हम इसको आसानी से बना सकते हैं। इनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि सबके मन को भा जाता हैं ये आसानी से पचने वाले हैं।
बनाने की सामग्रीः-
6 प्याले नारियल का बुरादा
डेढ़ प्याला चीनी
1 गिलास दूध ( 250 ग्राम)
कुछ इलायची
बनाने की विधीः-
सबसे पहले कढ़ाई में दूध डालकर गैस चालू कर देंगे व चीनी डालकर अच्छे से चलाएंगे, चीनी घुलने के 5 मिनट बाद और पकाएंगे फिर गैस बंद कर देगे व नारियल का बुरादा डालकर अच्छे से मिलायेंगे ,इसमे कुछ इलायची के दाने डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
फिर थोड़ा सा गर्म दूध डालकर अच्छे से मिलायेंगे। अब हाथों के थोड़ा पानी लगाकर सारे मोदक बना लेंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
अगला व्यंजन
मेरा यू ट्यूब चैनल

Tuesday, 19 September 2017

मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू घर पर बगैर बारीक झारे के बनाने की जुगाड़ विधीः-

बगैर रंग डाले,बगैर बारीक छेद का झारा लाये बनाएं मोतीचूर के लड्डू I खाने में इतने स्वादिष्ट की मन नहीं भरेगा। मोतीचूर के लड्डू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, ये वास्वत में बहुत स्वादिष्ट होते हैं घर पर बनाये लड्डू किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने के कारण बहुत ही अच्छे बनते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
बेसन एक कटोरी
एक कटोरी से थोड़ी कम चीनी
इलायची दाने निकालकर (कुट कर)
पिस्ते
सुखे हुवे गुलाब के फूल की पत्तियां
आधा नींबू
मगज के बीज
केसर
घी
बनाने की विधीः-
सबसे पहले बेसन को छान लेंगे और बड़े बर्तन में ले लेंगे केसर को आधा घन्टा भिगो देंगे फिर केसर का पानी छानकर बेसन में डाल देंगे व केसर के धागे लड्डू में डालने के लिए अलग रख देंगे।
फिर बेसन का घोल बनायेंगे, पतला घोल जो कि चम्मच पर लगाने पर नीचे आराम से गिरे ऐसा घोल तैयार कर लेंगेI पांच मिनट तक घोल को रख देंगे फिर लोहे का खाली डिब्बा लेंगे और फाईल सीने वाला सुआ लेंगे जिससे डिब्बे के अन्दर से पैंदे में छेद करेगे और झारे की तरह बना लेंगे फिर घी गर्म करेंगे और गैस को मध्यम आँच पर कर देंगे घोल को डिब्बे में डालेंगे अपने आप बूदियाँ घी में गिरेगी डिब्बा थोड़ा ऊपर रखेंगे जिससे हाथ नहीं जले।
फिर बूंदी तैयार होने के बाद चलनी में डाल देंगे नीचे एक बर्तन लगा देंगे ताकि बचा हुआ घी निकल जाये फिर गैस बंद कर इस पर कढ़ाई रखेंगे, एक कटोरी चीनी डालेंगे व एक कटोरी पानी डालेंगेI गैस चालू करेंगे और तेज आँच करेंगे, केसर के धागे डाल देंगे,जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो नींबू का रस डाल देंगे इसमे बूंदी डाल देंगे और मिलायेंगे, कुछ पिस्ते डाल देंगे व गुलाब फूल के पत्ते डाल देंगे जो इलायची है वह डाल देंगे
फिर जब पानी खत्म हो जाये तो गैस बंद कर देंगे पांच मिनट तक इसको ठंडा होने के लिए रख देंगे फिर हाथो में थोड़ा पानी लगाकर अपने हिसाब से लड्डू बनायेंगे, इनको थोड़ा दबाकर बनायेंगे इसके ऊपर पिस्ते लगा देंगे इसको डिब्बे में छेद करके बनाने की बजाये घर में रखे छेद वाले झारे से भी बना सकते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

गेहूं के आटे से स्वादिष्ठ मोदक बनाने की रैसिपीः-

घर में सरलता से उपलब्ध समान से बनायें ये स्वादिष्ठ मोदक जिनका उपयोग आप घर में और सफर में नाश्ते के रूप में कर सकते हैं,ये जल्दी खराब नहीं होते हैं और खाने में बहुत अच्छे बनते हैं। जिनका स्वाद मन को भाने वाला है।
मोदक के ऊपर के खोल को बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी मैदा
चार चम्मच सूजी
तेल खाने वाला
पानी
मोदक में भरने के लिए अन्दर का मशाला बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी गेहूं का आटा
एक कटोरी से थोड़ा कम गुड़
आधा कटोरी घी
काजू
किशमिश
इलायची
आधा खोपरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ा देंगे फिर गैस चालू कर देंगे व घी डाल देंगे,थोड़ा घी बचा लेंगेI फिर आटा डालेंग, गैस को मीडियम कर देंगे अच्छे से भूनेंगे और घी डालेंगे व इसको चलाएंगे, गोल्डन होने तक भूनेंगे व मीडियम आँच पर ही आटा सेकना हैं।
फिर गैस बन्द कर देंगे व इसको गैस से नीचे उतार लेंगे और आटा अभी गर्म है इसमे गुड़ डाल देंगे जिससे कि गर्म आटा में गुड़ अच्छी से मिक्स हो जाये। इसको अच्छे से चलाएंगे।
फिर इसमे काजू किशमिश व नारियल कसकर डाल देंगे,इलायची के दाने डालकर मिला देंगे। फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे मैदा और सूजी डाल देंगे फिर एक प्याला लेंगे जिसमे दो चम्मच तेल डालेंगे और दो चम्मच पानी डालकर घोलकर आटे में मिला देंगे, इसके बाद आधा बड़ा चम्मच तेल लेकर गर्म करेंगे व आटे में डाल देंगे जिससे कि मोदक अच्छे बने इसको मिला देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर पानी लेगे और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गुथेंगे,एकदम पूरा पानी नहीं डालेंगे आटे को न तो ज्यादा सख्त गुथना है और न ही ज्यादा नरम गुथना है, फिर बर्तन पर हल्का सा तेल लगा देंगे ज्यादा नहीं लगाना हैं और आटे को पांच मिनट के लिए रख देगें। बाद में आटा थोड़ा वापिस एक सार कर लेंगे। थोड़ा सुखा आटा लगा देंगे।
फिर आटे को लम्बा बेल लेंगे व चाकू से कटिंग करके आटे की लोई बना लेंगे इसमे हल्का सा तेल लगायेंगे और अच्छे से मिला देंगे।
फिर हमने जो मसाला बनाया था उसको मिक्सी के जार में डालकर सुखा बुरादा तैयार कर लेंगे फिर लोई में सूखा मैदा लगा देंगे और गोल बेल लेंगे फिर पानी लगाकर एक चम्मच मसाला डालेंगे और हाथ से मोदक का आकार देकर अच्छे से बन्द कर देंगे बाकी सभी पीस इसी प्रकार से बना लेंगे।
फिर गैस को चालू करेंगे और इस पर कढ़ाई चढ़ा देंगे, तेल को गर्म करेंगे I गैस को मीडियम रखना है,तेज में नहीं डालेंगे,फ्राई करेंगे और सुनहरा होने तक तलेंगे, इस प्रकार से मोदक तैयार हो गये हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 16 September 2017

केक सजाने के लिए क्रीम आसान तरीके से घर पर कैसे बनायें।

5 मिनट में फटाफट बनाये ये व्हीपड क्रीम और सजाये अपना होम मेड केक
केक पर ऊपर लगाने वाली क्रीम घर पर आसानी से बनाकर केक के ऊपर लगा सकते हैं, इसको पराठो पर भी लगा सकते हैं, ब्रेड पर भी लगा सकते हैं, ये बहुत टेस्टी और स्वादिष्ट बनती है जिसके केक की स्वाद और सुन्दरता और भी बढ़ जाती हैं।
बनाने की सामग्रीः-
दूध की मलाई (एक बड़ी कटोरी) फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई तीन चार दिन से ज्यादा पुरानी नहीं हो।
पिसी चीनी
बर्फ
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मलाई को मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे, पीसते समय शुरू में मिक्सी कम गति में चलाएंगे, फिर धीरे-धीरे गति बढ़ायेगे जिसको बिच में चैक कर लेंगे और आवश्यकतानुसार पुनः पीसी चीनी डालकर चलाएंगे I
फिर दो टुकड़े बर्फ डालेंगे और ढक्कन लगाकर पुनः चलाएंगे, इसको पीसकर चैक कर लेंगे क्रीम को चैक करने पर पता चल जाता है कि क्रीम बनी हैं या नहीं इसको चम्मच पर लगाकर देखेंगे, यदि क्रीम गिरती नहीं है तो बिलकुल तैयार हो गई है।
फिर एक बर्तन लेंगे जिसके ऊपर चलनी लगाकर कपड़ा लगा देंगे,कपड़ा पतला होना चाहिए और उसका कलर भी नहीं उतरना चाहिए I इसको कपड़ा पर डालकर छान लेंगे जिससे कि पानी निकल जाये कपड़े को दबाकर सारा पानी निकाल देंगे I फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे पानी व बर्फ डाल देंगे और कपड़ा कुछ देर उसमे डुबो देंगे ताकि क्रीम अच्छे से तैयार हो जाये और कपड़े को दबाकर सारा पानी निकाल लेंगे।
फिर एक पोलिथीन लेंगे जिसकी क्रीप बनाकर क्रीम डाल देगे क्रीप के मुह पर कटिंग करके क्रीम जहाँ चाहे वहाँ काम ले सकते हैं, इससे डिजाईन भी बना सकते हैं, नाम भी लिख सकते हैं। इस प्रकार से हम केक पर लगाने वाली क्रीम घर पर ही आसानी से बना सकते हैं इसको फ्रीज में रखकर चार- पांच दिन काम ले सकते हैं।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...