Showing posts with label दाल कढी सब्जी. Show all posts
Showing posts with label दाल कढी सब्जी. Show all posts

Monday, 29 January 2018

घर पर बनायें गाजर मटर की सब्जी में रेस्टोरेंट जैसा जायका Restaurant Style Gajar Matar Ki Sabzi Hindi Me

गााजर मटर की सब्जी ( Carrot And Green Peas Ki Sabji) बनानें की इस विधि से आप घर पर ही गाजर मटर की सब्जी को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बना सकते हैं। 
ये बहुत ही सरल विधि हे व गाजर के साथ हरी मटर का सयोंग होने के कारण बहुत ही पौष्टिक भी है 
गाजर मटर की सब्जी तो आप सभी बनाते होगें पर इस आसान सी तकनीक को काम में लेने पर सब्जी रेस्टोरेंट जैसी स्वाद वाली बन जाती हैं। गाजर मटर की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं यदि हम इसको अच्छे तरीके से बनाते है तो इसका स्वाद और भी बढ जाता हैं हमारे द्वारा बताई गई विधि से गाजर मटर की सब्जी बनाने पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी।
घर पर रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली गाजर मटर की सब्जी बनाने का तरीकाः-

बनाने की सामग्रीः-

250 ग्राम गाजर
आधा किलो हरी मटर ताजा
लहसुन एक या हींग
हरी मिर्ची एक
नमक सफेद वाला
लाल मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
चाट मसाला या अमचूर पाउडर या नींबू
कसूरी मैथी या हरी मैथी
खाने वाला तेल
बनाने की विधिः-
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो लेंगे फिर चाकू से छिलका हटा देंगे आगे पीछे से कटिंग कर लेंगे छिलका हटाकर वापिस धो लेंगे व लम्बाई में गाजर कटिंग कर लेंगे बीच की लकड़ी हटा देंगे व कटिंग कर लेंगे। 
फिर मटर छिल लेंगे व धो लेंगे पानी निकाल देंगे हरी मिर्ची कटिंग कर लेंगे व लहसुन, हरी मिर्ची को प्याली में लेकर बेलन से कुट लेंगे।
फिर गैस आँन करके प्रेसर कुकर रख देंगे पोन बड़ा चम्मच तेल डालेंगे व जीरा डालेंगे गैस को कम कर देंगे सुखी मैथी डालेंगे चम्मच से हल्का सा चलाऐंगे फिर मटर डालेंगे व तुरन्त ढक्कन लगा देंगे गैस को फूल कर देंगे ढक्कन हटाऐंगे व चलाऐंगे।
फिर लहसुन व हरी मिर्ची डालेंगे अच्छे से पकाऐंगे फिर गाजर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर एक चम्मच सफेद नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे व चलाकर अच्छे से सब्जी को भुन लेंगे।
फिर सवा चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे व अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर मिला देंगे फिर आधा गिलास पानी डालकर मिक्स कर देंगे प्रेसर कुकर का ढक्कन लगाऐंगे।
फिर एक सीटी आने के बाद गैस कम कर देंगे दूसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे प्रेसर कुकर खोलेगे सब्जी पककर तैयार हुई या नहीं चैक कर लेंगे यदि नहीं पकी है तो और पकाऐंगे।
फिर आधा चम्मच चाट मसाला डालेंगे चलाऐंगे या नींबू डाल देंगे यदि झोल करना चाहे तो हल्का सा पानी डाल देंगे फिर हरा धनिया डाल देंगे। गाजर मटर की सब्जी तैयार हैं।
आप पुरी विधि मेरे इस हिन्दी वीडियो में देख सकते हैं:-
Hindi Video Recipe Gajar Matar Ki Sabzi 

Garaj matar recipe seema ki rasoi
Next Recipe:-

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

Saturday, 30 December 2017

स्वादिष्ठ छोले भटूरे घर पर बनाने की सरल विधीः-

छोले भटूरे ऐसा स्ट्रीट फुड है जो देखते ही मुह में पानी आ जाता है, यदि हम इस नायाब फास्ट फुड को घर पर ही बना लें तो हमारा स्वाद और भी मजेदार हो जाता है क्योंकि घर पर हम मिलावट रहित बना सकते हैं और ताजा बनाकर खा सकते हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा नहीं रहता है।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी सफेद काबुली चने
तीन कप मैदा (छानकर)
सौफ
चीनी
दाना मैथी
दही
आलू
दाल चीनी
हल्दी पाउडर
टमाटर
प्याज
मीठे नीम के पत्ते (करी पत्ते)
हरा धनिया
हरी मिर्च
नमक
राई
जीरा
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
खाने वाला तेल
चना मसाला
टमाटर
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक कटोरी सफेद काबुली चने अच्छे से धो लेंगे और इनको बड़े बर्तन में लेंगे सादा ठंडा पानी डाल देंगे पानी ज्यादा ही रखना है, सर्दी है तो गुनगने पानी में भिगो देंगे और सर्दी नहीं है तो साधारण पानी में भिगोना है।
फिर भटूरे के लिए तीन कप मैदा छानकर लेंगे एक चम्मच सौफ, एक चम्मच चीनी, चैथाई चम्मच दाना मैथी,एक कप दही लेंगे मिक्सी का जार लेगे दाना मैथी डालेंगे, सौफ डालेंगे,चीनी डालेंगे सबको बारीक पीस लेंगे मैदा छान लेंगे अच्छे से मिला देंगे नमक नहीं डालना है, थोड़ा थोड़ा करके दही डालना हैं पूरा दही एक साथ नहीं डालना है।
फिर थोड़ा सा पानी डालकर आटा गुंथ लेंगे आटा न तो नरम गुंथना है और ना ही टाईट हल्का सा तेल लगा देंगे आटे को अंधेरी जगह आटे के डिब्बे या अन्य अधेरी जगह रख देंगे सर्दी ज्यादा है तो रात को गुथंना है।
फिर जब चने अच्छी प्रकार से भीग और फूलकर तैयार हो जाए तब चार-पांच बार साफ पानी से धो लेंगे फिर प्रेसर कुकर लेंगे चने डाल देंगे चार आलू लेंगे छिलका हटा लेंगे दो पीस कर लेंगे दाल चीनी आदि सभी डाल देंगे एक चम्मच सफेद वाला नमक डाल देंगे चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे।
फिर 3 कप पानी डाल देंगे प्रेसर कुकर बन्द कर देंगे गैस को फूल चालू कर देंगे एक सीटी आने के बाद मध्यम कर देंगे 20 मिनट तक पकाऐंगे गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे दालचीनी आदि अलग निकाल लेंगे। फिर चने चलनी में डालकर पानी निकाल देंगे पानी फैंक देंगे।
फिर चार टमाटर, 2 प्याज,, तीन हरी मिर्ची लेंगे जिसमे तीन टमाटर कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे व एक टमाटर का छिलका हटाकर प्लेट में अलग कटिंग कर लेंगे दो हरी मिर्च कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे तथा एक हरी मिर्च अलग प्लेट में कटिंग कर लेंगे तथा प्लेट में दो प्याज कटिंग करके कुछ प्याज मिक्सी के जार में डाल देंगे मिक्सी के जार में पेस्ट बना लेंगे।
फिर गैस को चालू कर देंगे कढ़ाई रख देंगे सवा बड़े चम्मच तेल डालेंगे गर्म होने पर जीरा राई डालेंगे, मीठे नीम के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च डालेंगे चलाऐंगे अच्छे से भुन लेंगे फिर आलू डाल देंगे व कुड़छी से दबाकर पेस्ट बना लेंगे फिर टमाटर डालेंगे अच्छे से मिला देंगे एक चम्मच नमक,आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे। टमाटर का पेस्ट डाल देंगे जार में हल्का सा पानी डालकर सारा पेस्ट निकाल लेंगे मिलाऐंगे दो मिनट पका लेंगे।
फिर चने डालकर अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे और डेढ़ गिलास पानी डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे फिर पोन चम्मच चना मसाला डालकर मिला देंगे 5 मिनट ढक्कन लगाकर मध्यम आँच पर पकाऐंगे फिर 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चलाऐंगे छोले चेक कर लेंगे, यदि तैयार हो गये है तो गैस बंद कर देंगे। ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
पांच,छःघन्टे बाद आटा तैयार होने के बाद भटूरे बनाऐंगे यदि आटा फुलकर तैयार नहीं है तो बर्तन में आटा डालकर गर्म पानी में पांच-दस मिनट के लिए बर्तन रखकर आटा तैयार कर लेंगे फिर आधा चम्मच से थोड़ा सा कम नमक आटा में डालकर मिक्स कर लेंगे नमक पहले नहीं डालना हैं क्योंकि खमिर नहीं उठता हैं फिर आटे के हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर आटे की लोई बना लेंगे सुखा मैदा लगाकर बेल लेंगे, ना तो मोटा बेलना हैं और ना ही पतला करना है I गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गर्म करेगे गैस को तेज रखेंगे, तेल गर्म होने के बाद मध्यम कर देंगे बीच में दबाकर तल लेंगे पलटिऐ से पलट देंगे भटूरा तैयार करके बाहर निकाल लेंगे हल्का हल्का दबाकर सभी भटूरे इसी प्रकार से बना लेंगे। दो हरी मिर्ची बीच में चीरा लगाकर गैस कम करके तल लेंगे। स्वादिष्ठ छोले भटूरे तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Sunday, 10 December 2017

अत्यन्त स्वादिष्ठ व ताकतवार राजस्थान का ये परम्परागत नाश्ता जरूर ट्राई करे।

यह नाश्ता राजस्थान में बहुत लोकप्रिय हैं इसको ताकतवर भी माना जाता हैं अब यह राजस्थान के अलावा देश के अन्य भागों में भी बड़ा तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा हैं। क्योंकि इसके सेवन से स्वाद एवं पौष्टिकता दोनों मिल जाते हैं घर पर इसको बनाकर एक बार जरूर आजमायें
बनाने की सामग्रीः-
1 कटोरी चने (भीगोये हुए)
आधा चम्मच नमक
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
जीरा
मीठे नीम के पत्ते
प्याज
तेल
2 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला

बनाने की विधीः-
सबसे पहले चने को कुकर में डालकर व एक गिलास पानी व थोड़ी सी दाल चीनी डालकर तेज आँच पर 1 सीटी लगाएगे। फिर कम आँच पर 20 मिनट और पकाकर गैस बंद कर देंगे। व उबलने के बाद चने धो लेंगे।
फिर कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म होने के बाद मध्यम आँच कर देंगे फिर कढ़ाई में जीरा व मीठे नीम के पत्ते और उबले हुवे चने डालकर अच्छे से चलाएगे अब तेज गैस करके नमक हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, व धनिया पाउडर डालकर अच्छे से चलाएगे व हल्का सा पानी डालेंगे।
 फिर ढक्कन लगाकर अच्छे से पकाएगे व 2 मिनट बाद थाली हटाकर चैथाई चम्मच चाट मसाला व कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से मिलाएगे व इसमे दाल चीनी डाल देगे। फिर आटा गुथ लेंगे व आटा को बेलकर चारो तरफ तेल लगाकर पराठा बना लेंगे गर्मागर्म पराठे देशी चने के साथ खाएगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

स्वादिष्ट पंजाबी कढ़ी पकौड़ा की रैसिपीः-

स्वादिष्ट पंजाबी की कढ़ी पकौड़ा केवल पंजाब में ही नहीं विदेशों तक में चाव से खायी जाती है। साधारण कढ़ी की तुलना में पकौड़ा कढ़ी बहुत अच्छी व स्वादिष्ठ बनती है जो भी पकौड़ा कढ़ी को खाता है उसको इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता है। घर पर बनाई कढ़ी की तो बात ही अलग हैं हम अपनी पसन्द के अनुसार इसको बना सकते हैं घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
आधा किलो दूध का दही जमाकर (ज्यादा खट्टा नहीं हो व ज्यादा पुराना नहीं हो।)
दो प्याला बेसन
2 प्याज
2 हरी मिर्ची
हरा धनिया
लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
दाना मैथी
जीरा
नमक
तेल सरसो
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी के जार में दही डालेंगे 2 चम्मच पूरी भरकर बेसन डाल देंगे फिर आधा गिलास पानी डालकर मिक्सी में पीसकर कढ़ी का घोल बनायेंगे और इसको ढक्कर रख देंगे। पकौड़े बनाने के लिए बाकी बचा हुआ बेसन डोंगे में डाल देंगे।
फिर एक प्याज और एक हरी मिर्च को धोकर बारीक- बारीक कटिंग कर लेंगे और बेसन में डाल देंगे इसमे चैथाई चम्मच नमक, चैथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर मिला देंगे फिर चैथाई बड़ा चम्मच तेल तेज गर्म करके बेसन में डाल देंगे और मिला देंगे।
 फिर इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालेंगे और मिलायेंगे, पानी एक साथ नहीं डालेंगे इसमें थोड़ा-थोड़ा करके करीब पोन गिलास पानी डाल देंगे फिर हमारा घोल तेयार हो गया है। इसको न तो ज्यादा गाढ़ा रखना है और न ही ज्यादा पतला करना है, गैस को मध्यम कर देंगे I कढ़ाई में सरसो का तेल गर्म करेंगे व चम्मच से पकौड़ो के लिए घोल डालेंगे।
फिर पकौड़े बनायेंगे व गैस को मध्यम रखेंगे,पकौड़े पलटेंगे, अच्छे से सकेंगे, जब पकौड़े तैयार हो जाऐ तो उनको अच्छे से तलकर निकाल लेंगे गैस कम कर देंगे सभी पकौड़े इसी प्रकार से बना लेंगे। फिर इनको चलनी में डालकर अतिरिक्त तेल निकाल देंगे।
एक बचा हुआ प्याज कटिंग कर लेंगे हरी मिर्ची कटिंग कर लेंगे। आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा हल्दी पाउडर,आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1चम्मच धनिया पाउडर, जीरा मैथी के दाने निकालकर अलग रख लेंगे इनसे कढ़ी बनायेंगे I
 फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ा देंगे एक बडा चम्मच तेल डालेंगे गैस चालू कर देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा और मैथी डालेंगे प्याज और हरी मिर्च डाल देंगे, अच्छे से चलाएगे नमक डाल देंगे हल्दी पाउडर डाल देंगे चलाएंगे अच्छे से प्याज और हरी मिर्ची को भुन लेंगे।
फिर 1चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे अच्छे से मसाले को सेक लेंगे इसमे कढ़ी का जो धोल बनाया था वो डाल देंगे इसको चलाते रहेगे रोकना नहीं हैं पानी डालेंगे चलाते रहेगे ताकि कढ़ी फटे नहीं एक कुडछी कढ़ी लेंगे फिर वापिस कढ़ाई में डालेंगे इस प्रकार से 108 बार करेगे ताकि कढ़ी अच्छी बने फटे नहीं और बेसन कच्चा नहीं रहे।
 फिर पकोड़े डालकर अच्छे से मिला देंगे और 5 मिनट तक पका लेंगे फिर गैस बन्द करके ढक्कन लगाकर आधा घन्टा के लिए रख देगे आधा घन्टा के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला देंगे फिर इसको बर्तन में निकाल लेंगे। पंजाबी पकौड़ा कढ़ी तैयार है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 8 December 2017

सरल विधी से घर पर बनाये ये स्वादिष्ठ मैक्सीकन टाकोज

यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं जो सभी के मन को भा जाते हैं एक बार खाने के बाद हमारा मन बार-बार इनको खाने का करता हैं इनका स्वाद बहुत अच्छा हैं। ये बहुत चटपटे बनते हैं इनको हम त्यौहारों के अवसर पर बनाकर त्यौहार का मजा दुगना कर सकते हैं। मेहमानो को भी बनाकर खिला सकते हैं। जब भी हमारा मन चाहे घर पर ही बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी मैदा
एक कटोरी बेसन/मक्की का आटा
दही की पनीर ( 3 किलो दूध के दही की)/ उबले हुए आलू
पत्ता गोभी
हरी मिर्ची
लाल टमाटर 4
एक शिमला मिर्ची
प्याज 4
टमाटर सोस
नमकीन का पैकट
हरा धनिया
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मैदा और बेसन दोनो को छानकर मिला लेंगे फिर एक प्याली लेंगे जिसमे थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा तेल डालकर फेटेंगे फिर आटे में डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे, इसमे चैथाई चम्मच नमक डालेंगे,चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम हल्दी पाउडर, चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर एवं थोड़ा सा जीरा डालकर सबको मिला देंगे।
फिर दो चम्मच तेल गर्म करेगे और गर्म-गर्म आटे में डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालेंगे फिर आटा गुंथ लेंगे आटा नरम नहीं गुंथना है टाईट ही गुंथना है। आटे के हल्का सा तेल लगा देंगे और 20 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर रख देंगे।
फिर हरा धनिया कटिंग कर लेंगे, दो टमाटर, दो हरी मिर्ची लेंगे मिक्सी के जार में इनको डालेंगे चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम नमक डालेंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालेंगे लाल मिर्ची पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं। हल्का सा पानी डालेंगे और मिक्सी के जार में पीस लेंगे इस प्रकार से हरी चटनी तैयार कर लेंगे।
फिर प्याज,टमाटर, हरी मिर्ची,शिमला मिर्ची आदि कटिंग कर लेंगे व कुछ पनीर को कद्दूकस कर लेंगे। पत्ता गोभी को भी बारिक कटिंग कर लेंगे शेष पनीर की कटिंग करके पीस बना लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस को तेज कर देंगे पोने दो बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे शिमला मिर्ची, हरी मिर्ची डाल देंगे फिर प्याज डाल देंगे थोड़े प्याज बचाकर रख लेंगे अच्छे से भुन लेंगे। फिर पत्ता गोभी डाल देंगे कुछ बचा लेंगे फिर कटिंक किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे गैस को तेज ही रखना है।
फिर आधा चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से चलाएंगे, टमाटर का छिलका हटाकर कटिंग किया हुआ डाल देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर एवं एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे। गैस बंद कर देंगे कच्चे प्याज एवं कच्ची पत्ता गोभी डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे एवं कद्दूकस की हुई पनीर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इस प्रकार से हमारी सब्जियाँ तैयार हो गई है।
20 मिनट के बाद आटा तैयार हो गया है जिसकी लोई बना लेंगे लोई बनाने के बाद थोड़ा सुखा आटा लगा देंगे इसको गोल बेलेगे फिर काटे वाली चम्मच से दबाकर छेद कर देंगे फिर तेल गर्म करेगे और इसमे डालेंगे। गैस को मध्यम कर देंगे पलटिऐ व चिंपिऐ से कुछ फोल्ड कर देंगे फिर निकाल लेंगे फिर जो सब्जियाँ तैयार की हैं। वह भर लेंगे जो हरी चटनी बनाई थी वह डाल देंगे टमाटर सोस डाल देंगे नमकिन डाल देंगे व हरा धनिया ऊपर रख देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 30 November 2017

मंगरैल का मसाला I


बेस्वाद सब्जी को चार गुणा स्वादिष्ठ बनाने वाला ये आसान मसाला घर पर जरूर बनाये। मेगरेन का मसाला बनाकर वापस पाये दादी,नानी के हाथ की सब्जी का वो खोया हुआ स्वाद इस आसान मसाल की सहायता से सब्जी व दाल में डालकर खाएगे तो खाने वाला पूछता हैं कि आपने क्या डाला हैं। इतना स्वाद कैसे बना है।
बनाने की सामग्रीः-
एक चम्मच राई
एक चम्मच कलोजी
एक चम्मच लौंग
एक चम्मच दाना मैथी
दो चम्मच सौफ
2 बड़ी इलायची
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रख देंगे राई छोड़कर सारे मसाले डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे गैस को मध्यम कर देंगे मसालो को भुन लेंगे इकसार चलाते जायेंगे, रोकना नहीं हैं खुश्बू आने लग जायेगी कलर भी बदल जायेगा तो गैस बंद कर देंगे गैस बन्द करके फिर राई डालेंगे थोड़ा सा चला देंगे।
फिर थाली में फैला देंगे ठंडा करके मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे फिर छान लेंगे और बचा हुआ मसाला अलग कर देंगे छने हुवे मसाले को डिब्बे में डाल देंगे डिब्बा टाईट बंद करके रखना है ज्यादा मसाला एक साथ नहीं बनाना है क्योंकि खुश्बू कम हो जाती हैं। दाल कढ़ी किसी में भी डाल सकते हैं सभी को बहुत पसन्द आयेगा।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 23 November 2017

खिचड़ी जिससे उपवास में न हो कमजोरी का अहसास सुपाच्य व स्वादिष्ट फलाहारी खिचड़ी व्रत उपवास के लिए खासः-

यह खिचड़ी खाने में बहुत अच्छी बनती है व्रत में हम कुछ नया खाना चाहते हैं यह एकदम अपने तरीके की नई विधी से बनाई गई है जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट एवं सुपाच्य हैं जिसको खाने पर बहुत अच्छा लगता हैं। व्रत के बिना भी आप इसको बनाकर अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ खा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
एक गिलास साबूदाना
चार आलू उबालकर
मूगफली के दाने
दो टमाटर
आधा नींबू
एक हरी मिर्च
मीठे नीम के पत्ते
हरा धनिया
आधा चम्मच सैंधा नमक/ व्रत में नहीं बनाना है तो सफेद नमक
आधा चम्मच से थोड़ी कम लाल मीर्च/ काली मीर्च
एक चम्मच धनिया पाउडर
जीरा
घी/ तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले साबूदाना अच्छे से साफ करके दो-तीन बार धोकर पानी निकालकर रात को इतना पानी डालकर भीगो देंगे कि साबूदाना अच्छे से डूब जाये इसको दिन में भी चार-पांच घन्टे भीगो सकते हैं।
फिर चैक करेगे कि साबूदाना अच्छे से भीग गया है या नहीं इसको दबाकर देखेगे यदि गल गया है तो भीग गया है। फिर इसको चलनी में डाल देंगे ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये 5 मिनट के लिए इसको रख देंगे ताकि बिलकुल सूखे-सूखे तैयार हो जाये।
सबसे पहले गैस चालू करके गैस पर कढ़ाई रख देंगे जिसमे घी डाल देंगे जीरा डालेंगे व मूगफली के दाने डालेंगे हरी मिर्च डाल देंगे व मीठे नीम के पत्ते डालकर अच्छे से कम आँच पर भूनेंगे, इसमे टमाटर का छिलका हटाकर कटिंग करके डाल देंगे अच्छे से चलाएंगे और गेस तेज कर देंगे इसमे नमक डालेंगे चलाएंगे, दो मिनट तक पकाना है ताकि मूंगफली आदि अच्छे से तैयार हो जाए, आलू डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे I
फिर लाल मिर्च डालेंगे व अच्छे से मिलायेंगे धनिया पाउडर डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे और थाली से ढक्कन लगाकर दो-तीन मिनट हल्की आँच पर पकाएंगे इसके बाद ढक्कन हटाएगे और चलाएंगे I गैस कम ही रखना है I
फिर साबूदाना डाल देंगे और गैस को तेज कर देंगे अच्छे से मिलायेंगे और ऊपर से हल्का सा घी डालेंगे और मिलायेंगे हरा धनिया डाल देंगे मिला देंगे गैस थोड़ी कम कर देंगे इसको दो तीन मिनट ही पकाना हैं गैस बन्द कर देंगे फिर नींबू का रस डाल देंगे इस तरह से साबूदाना की खिचड़ी तैयार हो जाएगी।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।


मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 4 November 2017

भरवा पत्ता गोभी

ऐसी स्वादिष्ठ भरवा सब्जी जो आपने कभी नहीं खायी होगी। ये सब्जी बनाते समय ऐसी स्वाद की महक आती हैं कि पड़ोसियों के मुंह में भी पानी आ जाता हैं। आप एक बार जरूर बनाये ये स्वादिष्ठ चटपटी भरवा सब्जी।
बनाने की सामग्रीः-
आलू आवश्यकतानुसार
एक शिमला मिर्च
दो प्याज
एक हरी मिर्च
नमक
लाल मिर्च
राई
जीरा
सौफ
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
चाट मसाला
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लेंगे फिर आलू का छिलका हटाकर मसल लेंगे, बारिक प्याज कटिंग कर लेंगे व शिमला मिर्च कटिंग कर लेंगे, हरी मिर्च कटिंग कर लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर पहले एक बड़ा चम्मच तेल डालेंगे फिर चैथाई चम्मच तेल और डालेंगे तेल को गर्म करेंगे, जीरा,राई,सौफ डालेंगे I गैस कम रखेंगे हरी मिर्च डालेंगे व प्याज डालेंगे, थोड़े प्याज बचाकर रख लेंगे, शिमला मिर्च डालेंगे,थोड़ी सी शिमला मिर्च बचाकर रख लेंगे गैस को मध्यम कर देंगे, दो मिनट तक मध्यम आँच पर भुनना है, आधा चम्मच नमक (अपने स्वाद के अनुसार) एवं चैथाई चम्मच से थोड़ा ज्यादा हल्दी पाउडर डालकर भूनेंगे। गैस को कम कर देंगे।
फिर पूरे आलू डाल देंगे अच्छे से मिलायेंगे, लाल मिर्च पाउडर स्वाद के अनुसार मिला देंगे दो चम्मच धनिया पाउडर मिला देंगे गैस को मध्यम रखना हैं। अच्छे से मिलायेंगे,पानी नहीं डालना हैं। साबुत आलू को दबाकर कुडछी से तोड़ लेंगे ताकि मसाला अच्छी तरह से तैयार हो, गैस को थोड़ा तेज कर देंगे ताकि मसाला सिककर अच्छी प्रकार से तैयार हो जाए।
फिर गैस को थोड़ा कम करके ढक्कन लगाकर दो मिनट तक पकाएंगे, फिर कढ़ाई से ढक्कन हटाकर अच्छे से मिक्स करेगे कडछी या पावभाजी वाले से दबायेंगे जिससे कि आलू मिक्स हो जाऐ। पकने के बाद गैस बंद कर देंगे, चाट मसाला डाल देंगे और मिला देंगे।
फिर पत्ता गोभी धोकर पत्ते हटायेंगे, खराब पत्ते फैक देंगे एवं साबुत पत्ते रख लेंगे पत्ता हटाते समय बीच में से पत्ता नहीं कटना चाहिए थोड़ा बहुत साईड से कट गया है तो कोई बात नहीं है इसको रख लेंगे जो पत्ते अंत में बच गये है उनको कटिंग करके मसाला में मिला देंगे।
फिर पत्ता हाथ में लेंगे मसाला डालेंगे व धागा लगाकर बन्द कर देंगे, गांठ नहीं लगानी हैं फिर गैस पर कढाई चढ़ाएगे एक बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे व सभी पत्ते एक-एक करके इसमे डाल देंगे और गैस को थोड़ा कम करके अच्छे से भूनेंगे, बीच-बीच में चैक करेगे और इनको पलट देंगे जो सिक गये है उनको साईड में कर देंगे और जो कम सिके है उनको बिच में करके अच्छे से सैकना हैं। वापिस ढक्कन लगाकर पाँच-सात मिनट पकाएंगे । फिर खुश्बू भी आने लग जाएगी ढक्कन हटाकर चैक कर लेंगे कि पत्ता गोभी पक गई है या नहीं पकने के बाद गैस बंद कर देंगे।
फिर थाली में निकाल कर सभी धागे हटा निकाल देंगे। भरवा पत्ता गोभी तैयार है पराठे के साथ यह बहुत अच्छी लगती हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
अगला व्यंजन

मेरा यू ट्यूब चैनल

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...