Showing posts with label रसोई टिप्स. Show all posts
Showing posts with label रसोई टिप्स. Show all posts

Saturday, 22 December 2018

आइसिंग शुगर बनाने की रेसिपी Homemade Icing Sugar Recipe

घर पर आइसिंग शुगर की सरल रेसिपीः-
आजकल घर पर केक बनाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा है, क्योकि घर पर हम अच्छी प्रकार का सस्ता एवं ताजा केक बना सकते हैजब केक घर पर बनायेगे तो केक सजाने की आइसिंग व्हीपड क्रीम की भी जरूरत होगी हमारे विधि से आप केक सजाने के लिए अच्छी प्रकार की क्रीम बहुत ही आसानी से बना सकते है
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 कप चीनी
आधा कप आरारोट (काॅर्न फ्लोर)
घर की मलाई
बनाने की विधिः-(Method)
एक जार में चीनी डालकर बिल्कुल बारीक पीस लेंगे। चीनी पिसने के बाद काॅर्न फ्लोर डालकर वापिस पीस लेंगे।
फिर एक बारीक छलनी लेकर छान लेंगे फिर घर की मलाई लेंगे दो-तीन बार मशीन से फैंट लेंगे।
फिर तीन चम्मच आइसिंग शुगर डालकर थोडी देर वापिस मशीन से फैंट कर क्रीम बना लेंगे।
फिर प्लास्टिक के पाऊच में डालकर आवश्यकतानुसार छेंद से कटिंग करके केक पर लगा सकते है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for Icing sugar 
Next:-  नारियल से शुद्ध नारियल का तेल बगैर मशीन के बनायें।Homemade Coconut Oil
How to make cake icing sugar, Homemade icing sugar, icing sugar recipe in hindi, How makeicing sugar at home

Friday, 21 December 2018

नारियल से शुद्ध नारियल का तेल बगैर मशीन के बनायें।Homemade Coconut Oil

 घर पर नारियल से शुद्ध तेल कैसे निकालें:-      
बाजार से नारियल का तेल लाने पर मिलावट का डर बना रहता है खाने के लिए जो नारियल का तेल काम में लिया जाता है वह शुद्ध होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यदि तेल शुद्ध नहीं होगा तोे हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है घर पर शुद्ध तेल बनाने की विधि इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 नारियल पानी वाले
बनाने की विधिः-(Method)
चाकू से छेंद निकालकर पानी निकाल लेंगे पानी छानकर पी सकते है नारियल तोड लेंगे फिर चाकू से गिरी निकाल लेंगे अच्छे से पानी से धो लेंगे कद्दूकस कर लेंगे जो आखिर में टुकड़े बच जायेगे उनको चाकू से बारीक कर लेंगे बिल्कुल बारीक कर लेंगे मिक्सी के जार में डाल देंगे बिल्कुल बारीक पीस लेंगे। 
फिर वापिस बचा हुआ जार में डालकर आधा गिलास पानी और डाल देंगे व पीसेगे जो दूध निकाला है वह बरनी में डाल देंगे व वापिस दूध निकाल लेंगे।
फिर एक बर्तन लेंगे व उसके ऊपर चलनी लगा देंगे और चलनी पर एक कपड़ा लगा देंगे फिर मिक्सी में पीसा नारियल कपड़े पर डाल देंगे और कपड़े को दबाकर नारियल का दूध निकाल लेंगे।
फिर ढक्कन लगाकर फ्रिज में रख देंगे बचे हुवे नारियल के बुरादे को चार पाँच दिन तक पंखे के नीचे सुखाकर लड्डू बना सकते है दूध को 4 दिन तक फ्रिज में रखने के बाद वापिस निकाल लेंगे क्रीम ऊपर आ जायेगी और पानी नीचे रह जायेगा।
फिर ढक्कन हटाऐंगे क्रीम चम्मच से निकालकर कढ़ाई में डाल देंगे गैस शुरू करेगे गैस कम रखना है कढ़ाई रख देंगे चलाऐंगे व घुमाऐंगे। जलना नहीं चाहिए नारियल का तेल खराब हो सकता है। गैस बंद कर देंगे।
फिर एक बर्तन पर चलनी रख देंगे छान लेंगे। शीशी में डाल देंगे या डिब्बे में डाल देंगे। शुद्ध तेल होने के कारण सब्जी बना सकते है या बालो में लगा सकते है
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for homemade extra virgin coconut oil
Next:-  व्रत उपवास के लिये फलाहारी चिवड़ा Namkin Snacks Recipe
How to make coconut oil at home, Homemade coconut oil, Extra virgin coconut oil, east mathod to made coconut oil at home

Thursday, 30 November 2017

मंगरैल का मसाला I


बेस्वाद सब्जी को चार गुणा स्वादिष्ठ बनाने वाला ये आसान मसाला घर पर जरूर बनाये। मेगरेन का मसाला बनाकर वापस पाये दादी,नानी के हाथ की सब्जी का वो खोया हुआ स्वाद इस आसान मसाल की सहायता से सब्जी व दाल में डालकर खाएगे तो खाने वाला पूछता हैं कि आपने क्या डाला हैं। इतना स्वाद कैसे बना है।
बनाने की सामग्रीः-
एक चम्मच राई
एक चम्मच कलोजी
एक चम्मच लौंग
एक चम्मच दाना मैथी
दो चम्मच सौफ
2 बड़ी इलायची
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रख देंगे राई छोड़कर सारे मसाले डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे गैस को मध्यम कर देंगे मसालो को भुन लेंगे इकसार चलाते जायेंगे, रोकना नहीं हैं खुश्बू आने लग जायेगी कलर भी बदल जायेगा तो गैस बंद कर देंगे गैस बन्द करके फिर राई डालेंगे थोड़ा सा चला देंगे।
फिर थाली में फैला देंगे ठंडा करके मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे फिर छान लेंगे और बचा हुआ मसाला अलग कर देंगे छने हुवे मसाले को डिब्बे में डाल देंगे डिब्बा टाईट बंद करके रखना है ज्यादा मसाला एक साथ नहीं बनाना है क्योंकि खुश्बू कम हो जाती हैं। दाल कढ़ी किसी में भी डाल सकते हैं सभी को बहुत पसन्द आयेगा।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 9 November 2017

नींबू का बिना तेल का अचार आसानी से बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधि:-

एकदम सरल व चटपटा नींबू का अचार जिससे आपकी थाली में स्वाद प्राप्त हो। यह अचार बिना तेल के बनाया जाता है जो कि नींबू का खट्टा अचार हैं खाने में बहुत स्वादिष्ट है यह हमारे भोजन को और अधिक स्वादिष्ट बनाता हैं सब्जी के साथ-साथ हम इस अचार को खा सकते हैं और कभी-कभी बिना सब्जी के भी केवल अचार से ही काम चला सकते हैं। घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
दो किलो नीबू धोकर (खराब नींबू फैक देंगे)
नमक सफेद
लाल मिर्ची
काला नमक
अजवाईन
बनाने की विधीः-
सबसे पहले नींबू को अच्छे प्रकार से धोकर सुखा लेंगे और कपड़े से पोछ लेंगे हरे नींबू भी अलग निकाल लेंगे इस प्रकार से हमारे डेढ़ किलो नींबू बचने चाहिए।
फिर इनको अपनी पसन्द के अनुसार काट लेंगे और इनमे हरे नींबू का रस निकालकर डाल देंगे यदि हरे नींबू नहीं है तो जो नींबू हमारे पास हैं उन्ही का रस निकाल कर डाल लेंगे। दो बड़े चम्मच नमक डालकर मिला देंगे चैक कर लेंगे नमक कम नहीं होना चाहिए थोड़ा ज्यादा ही डालना हैं क्योंकि हमारा अचार खराब नहीं होगा, बड़े सवा चम्मच लाल मीर्ची डालकर मिला देंगे।
फिर दो छोटी चम्मच अजवाईन,दो छोटी चम्मच काला नमक डालकर मिला देंगे काला नमक पसन्द नहीं है तो नहीं डालेंगे।
फिर बड़े कांच के सूखे बर्तन में डाल देंगे या चीनी मिट्टी के बर्तन में भी डाल सकते हैं जिसको सात दिन तक धूप में रख देंगे और रोज पूरा बर्तन हाथो से पकड़कर अच्छे से हिला देंगे। इस प्रकार से हमारा अचार तैयार हो जाऐगा फिर इसको काच या चीनी मिट्टी के छोटे बर्तन में निकाल लेंगे और अचार काम में ले सकते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 16 September 2017

केक सजाने के लिए क्रीम आसान तरीके से घर पर कैसे बनायें।

5 मिनट में फटाफट बनाये ये व्हीपड क्रीम और सजाये अपना होम मेड केक
केक पर ऊपर लगाने वाली क्रीम घर पर आसानी से बनाकर केक के ऊपर लगा सकते हैं, इसको पराठो पर भी लगा सकते हैं, ब्रेड पर भी लगा सकते हैं, ये बहुत टेस्टी और स्वादिष्ट बनती है जिसके केक की स्वाद और सुन्दरता और भी बढ़ जाती हैं।
बनाने की सामग्रीः-
दूध की मलाई (एक बड़ी कटोरी) फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई तीन चार दिन से ज्यादा पुरानी नहीं हो।
पिसी चीनी
बर्फ
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मलाई को मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे, पीसते समय शुरू में मिक्सी कम गति में चलाएंगे, फिर धीरे-धीरे गति बढ़ायेगे जिसको बिच में चैक कर लेंगे और आवश्यकतानुसार पुनः पीसी चीनी डालकर चलाएंगे I
फिर दो टुकड़े बर्फ डालेंगे और ढक्कन लगाकर पुनः चलाएंगे, इसको पीसकर चैक कर लेंगे क्रीम को चैक करने पर पता चल जाता है कि क्रीम बनी हैं या नहीं इसको चम्मच पर लगाकर देखेंगे, यदि क्रीम गिरती नहीं है तो बिलकुल तैयार हो गई है।
फिर एक बर्तन लेंगे जिसके ऊपर चलनी लगाकर कपड़ा लगा देंगे,कपड़ा पतला होना चाहिए और उसका कलर भी नहीं उतरना चाहिए I इसको कपड़ा पर डालकर छान लेंगे जिससे कि पानी निकल जाये कपड़े को दबाकर सारा पानी निकाल देंगे I फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे पानी व बर्फ डाल देंगे और कपड़ा कुछ देर उसमे डुबो देंगे ताकि क्रीम अच्छे से तैयार हो जाये और कपड़े को दबाकर सारा पानी निकाल लेंगे।
फिर एक पोलिथीन लेंगे जिसकी क्रीप बनाकर क्रीम डाल देगे क्रीप के मुह पर कटिंग करके क्रीम जहाँ चाहे वहाँ काम ले सकते हैं, इससे डिजाईन भी बना सकते हैं, नाम भी लिख सकते हैं। इस प्रकार से हम केक पर लगाने वाली क्रीम घर पर ही आसानी से बना सकते हैं इसको फ्रीज में रखकर चार- पांच दिन काम ले सकते हैं।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Sunday, 23 July 2017

मुलायम ताजा पनीर मात्र बीस मिनट में घर पर बनायें ( Quick Paneer At Home From Milk)

पनीर हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं स्वाद के साथ- साथ इसमे पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी 2,बी 12 पाये जाते हैं, यह खाने में स्वादिष्ट होता है और अच्छा शाकाहारी माना जाता है जिसको शाकाहारी भोजन के रूप में खुब काम में लिया जाता है।
This Hindi Method tell us how to make paneer from milk and without lemmon.
बनाने की सामग्रीः-( Ingredients)
दूध आवश्यकतानुसार
दही आवश्यकतानुसार
बनाने की विधीः-(Method)
सबसे पहले दूध को पतीले में अच्छे से गर्म कर देंगे व उसके बाद दही डालेंगे दही उतनी मा़त्रा में डालेंगे जितने कि दूध न फटे बीच में दूध को चलाते रहेंगे व जब तक पानी अलग हो जाए तब दही डालना बंद कर देंगे।
फिर जब तक उबाला आए तब तक बर्तन के ऊपर एक कपड़ा ढक देंगे जब दूध में उबाला आ जाए तब गैस बंद कर देंगे व फटा हुआ दूध उस कपड़े पर डाल देंगे।
फिर एक पतीले में ठंडा पानी लेकर उसमे कपड़ा डालकर अच्छे से पनीर का पानी निकाल देंगे व दो मिनट के लिए कपड़े को पतीले के अंदर छोड देंगे व अब एक थाली में कपड़ा रखकर उसके ऊपर एक वजनदार चकला रख देंगे व उसके ऊपर एक वजनदार वस्तु और रख देंगे ताकि पनीर का पानी निकल जाए व पांच दस मिनट के बाद वजनदार वस्तु हटा देंगे। 
  उसके बाद पनीर को साफ प्लेट में रखकर अच्छे से पीस कर देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
How To Make Paneer At Home In Hindi:-
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन
स्वादिष्ट कुरकुरी जलेबियाँ बगैर यीस्ट डाले 10 मिनट में बनाएं
How to make soft paneer at home, how to make cheese at home, indian cheese recipe hindi, seema ki rasoi ki paneer ghar per banane ki vidhi,dugdh se paneer kese banaye?

Thursday, 22 June 2017

रायते व दहीबड़े में डालने के लिए घर पर पुदीना सुखाकर स्टोर करने की सरल विधी

पुदीना साधारण सा दिखने वाला पौधा अपने आप में बहुत षक्तिषाली प्रभाव रखता है यह औशधीय गुणों के साथ- साथ चहरे के सौदंर्य निखार के लिए लाभदायक है पुदीने में फाइबर मौजूद हे जो कि आपके कोलेस्टाॅल के लेवल को कम करने में मदद करते है इसमे मौजूद मैग्नीषियम हड्डियों को ताकत देता है यह गर्मी से होने वाले रोग घबराहट जी मिचलाना आदि में फायदेमंद है।

सामग्रीः-
हरा पोदीना आवष्यकतानुसार
विधीः-
सबसे पहले पुदीने की पत्तिया अलग कर लेंगे व पत्तिया को साफ करके दो- तीन बार पानी से धोऐंगे व उसके बाद कपडे के ऊपर पुदिने की पत्तिया को फैला देगे व पंखे के नीचे इन पत्तियो को सुखाएगे व इन सुखी पत्तियो को प्लास्टिक/ काॅच के डिब्बे में भर देगे व डिब्बे को टाईट बंद करे देगे ।
  जब भी रायते या सब्जी में डालना हो हाथ में लेकर रगड़ेगे व सब्जी व रायते में डालेगे।
आप इस विडीयों में भी इसे बनाने की पुरी विधी देख सकते हैः-

My Youtube Channel:-
Next Recipe:-
सूजी व मूंग की दाल के सुपाच्य एवं स्वादिष्ट दही बड़े घर पर बनाए

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...