Showing posts with label नया ट्राई करें. Show all posts
Showing posts with label नया ट्राई करें. Show all posts

Sunday, 5 August 2018

फटाफट टिफिन रेसिपी Easy And Tasty Tiffin Recipe


    फटाफट टिफिन रेसिपी ऐसा नाश्ता जो जल्दी बन जाये व खाने में स्वादिष्ट भी हो।
बनायें ये झटपट बननें वाली स्वादिष्ट टिफिन रेसिपी जो जल्दी बनकर तैयार हो जाये व बच्चों को इतनी पसंद आये कि अब टिफिन में बच्चे एक दाना भी नहीं छोड़ेगे। 
टिफिन में बच्चे बहुत स्वादिष्ट नाश्ता ले जाना चाहते है क्योंकि बच्चे का मन हर बार नया एवं अच्छा खाने का करता है जिसके कारण हमारे द्वारा बताई गई विधि से बहुत स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
12 ब्रेड
एक शिमला मिर्च
टमाटर
प्याज
खाने वाला तेल
जीरा
राई
मूंगफली के दाने
करी पत्ते
नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
चीनी
नींबू

बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले ब्रेड के चकोर टुकडे कर लेंगे एवं शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे दो टमाटर का छिलका हटाकर बड़ी साईज में कटिंग कर लेंगे।
फिर दो प्याज छिलकर पानी में कटिंग कर लेंगे इसके बाद गैस चालू कर देंगे और कढ़ाई रख देंगे एक बड़ा चम्मचा तेल डालेंगे। जीरा व राई डालेंगे व गैस को कम कर देंगे।
फिर एक कटोरी मूंगफली के दाने,करी पत्ते डाल देंगे व चलाऐंगे। शिमला मिर्च डाल देंगे व गैस फूल कर लेंगे व शिमला मिर्च हल्की पका लेंगे फिर प्याज डाल देंगे चलाऐंगे हल्का पकने के बाद आधा चम्मच से थोडा सा कम नमक डाल देंगे।
फिर चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देेंगे टमाटर डाल देंगे व चलाऐंगे टमाटर ज्यादा गलाऐंगे नहीं फिर ब्रेड के टुकडे डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे एक कटोरी में चौथाई चम्मच से थोडा सा कम चीनी लेंगे एक नींबू का रस निकाल लेंगे चीनी को अच्छे से नींबू के रस में घोलकर डाल देंगे और मिला देंगे।
फिर इसको निकालकर प्लेट में डाल लेंगे फटाफट टिफिन नाश्ता रेसिपी तैयार है।
    आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है। 
Video recipe for tiffin nasta
Next:- बची हुई रोटियों से बनायें चाऊमीन जैसा नाश्ता Leftover Roti Nasta Recipe
Easy and tasty tiffin recipe,  new tiffin recipe in hindi,  morning tiffin recipe, healthy and tasty tiffin recipe

Wednesday, 10 January 2018

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

     

एक जैसी सब्जी बार-बार खाने का मन नहीं करता हैं क्योंकि हम एक जैसी सब्जी बार-बार खाकर उब जाते हैं जिसके कारण हर बार नई सब्जी खाने का मन करता है नई सब्जी खाने से हमारा स्वाद बना रहता हैं नई चटपटी सब्जी बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
एक कप से थोड़ा कम मूंग दाल
4 आलू 
2 प्याज
2 हरी मिर्च
1 नींबू
दाल चीनी
नमक
जीरा
राई
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
मीठे नीम के पत्ते
हल्दी पाउडर
तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक बर्तन में दाल डालकर दो-तीन बार साफ पानी से धो लेंगे अब पतीले में गुनगना गर्म पानी लेकर धुली हुई दाल पतीले में डाल देंगे व आधा घन्टे तक भिगोऐंगे। इसके बाद आलू को छिलकर बारीक काट लेंगे व आलू में थोड़ा पानी डालकर छोड़ देंगे ताकि आलू काले न पड़े प्याज हरी मिर्च भी काट लेंगे।
फिर प्रेशर कुकर में सवा बड़ा चम्मच तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा व राई डालेंगे व हरी मिर्च व मीठे नीम के पत्ते डाल देंगे अब प्याज व दाल चीनी डाल देंगे व अच्छे से भूनेंगे I
फिर आलू का पानी निकालकर आलू डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे व 5 मिनट चलाने के बाद आधा चम्मच नमक,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे व 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाऐंगे व आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर अच्छे से भुनेगे अब दाल जो भिगोई थी उसका पानी निकालकर वो डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर आधा बड़ा चम्मच पानी डालकर मिला देंगे व सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे अब आधा नींबू निचोडकर मिला देंगे व ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 30 December 2017

सर्दियों में बगैर घी तेल चीनी का बादामप्राश सात दिन तक खायें फिर देखें चमत्कार

बादाम में सभी अमीनो अम्ल व सभी विटामिन खनिज लवण इतने सतुंलित मात्रा में होते है कि केवल एक बादाम ही यदि चबाचबा कर पानी की तरह पतला करके खाया जाये तो उससे 100 बादाम खाने का लाभ होता है ऐसा हमारे आयुर्वेद का कहना है परन्तु यहा चबाने की शर्त क्यों है ऐसा इसलिये है कि चबाचबाकर पानी की तरह पतला करके खाने से ही बादाम के सभी पोषक तत्व आतों में अवशोषित होते हैं ये बादामप्राश ऐसी ही आयुर्वेदिक विधी से बना हुआ है इसमें बादामों को इतना पीसा जाता है कि उनके सभी पोशक तत्व अवशोषित करने लायक स्थिति में आ जाते हैं उसके बाद इसकी एक चम्मच रोज खाना खाने के बाद खाने से जो चमत्कार दिखती है वो विटामिन की गोलियां ओर महगें पाक भी नहीं दिखा सकेगें, बादामप्राश से सम्पूर्ण नाडीतंत्र और बुद्धि पुष्ट होती है व नेत्रज्योति में चमत्कारिक बढ़ोतरी होती हैं इसके बाद सर्दियो में पाक च्यवनप्राश विटामिन की गोलियां आपको कुछ भी बनाने या खाने की जरूरत नहीं महसूस होगी।
बनाने की सामग्रीः-
2 कप मिठे बादाम की गिरी
1 कप लाल गुड़
कुछ इलायची
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी के जार में बादाम डाल देंगे, गुड डाल देंगे व इलायची के दाने निकालकर डाल देंगे इलायची का छिलका फैक देगे फिर मिक्सी में पीस लेंगे इसके बाद चम्मच से जार की सामग्री को अच्छी प्रकार से हिलाकर मिक्सी को ठंडा करके दुबारा पीस लेंगे।
इस प्रकार से कई बार-चम्मच से जार की सामग्री को हिलाकर दुबारा पीसेगे मिक्सी को ठंडा करके जार की सामग्री को चम्मच से हिलाकर बार-बार उक्त सामग्री को पुनः पीसना हैं।
इसी प्रकार से रूक-रूककर मिक्सी को ठंडा करके जार की सामग्री को चम्मच से हिलाकर कई बार पीस लेंगे जब तेल छुटने लग जाये और पतला पेस्ट बन जाये तो बादामप्राश तैयार हो गया है।
फिर ठंडा करके सुखा डिब्बा में डाल देंगे सर्दियो में दूध के साथ या बिना दूध के साथ खा सकते हैं। डिब्बे का ढक्कन टाईट बंद करके रखना है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 29 December 2017

ब्रेड से बनाये ये स्वादिष्ट गुलाब जामुन

बगैर मावे के सिर्फ ब्रेड से बने गुलाब जामुन जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट बनते हैं हम इनको घर पर जब मन चाहे तभी बनाकर खा सकते हैं। यह कम समय में तैयार हो जाते हैं तथा सभी को बहुत पसन्द आते हैं जो भी इनको एक बार खा लेता है वह बार-बार खाने की मांग करता हैं। घर पर बनाने की विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
4 बड़ी साईज की ब्रेड (किनारी निकाल देंगे)
एक कप चीनी
दूध एक गिलास से थोड़ा सा कम (हल्की मलाई वाला)
कुछ इलायची
खाने वाला तेल (सरसो का नहीं)/घी
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक प्लेट में ब्रेड को लेंगे फिर हाथो से अच्छी प्रकार बिचुर लेंगे मिक्सी में नहीं पिसना हैं। बिचुरने के बाद हल्का-हल्का दूध डालकर आटे की तरह गुंथ लेंगे दूध आवश्यकतानुसार डालना हैं आटा ज्यादा मुलायम या ज्यादा टाईट नहीं गुथंना हैं।
फिर हाथों के थोड़ा तेल लगा लेंगे आटे को लेकर लोई बनाऐंगे व हाथ से थोड़ा दबा लेंगे फिर गोल घुमा देंगे और गोला बना लेंगे इसमे लाईन नहीं रहनी चाहिए और गोला फटना नहीं चाहिए इसी प्रकार से सभी गोले बना लेंगे इसको आधा घन्टा के लिए रख देंगे।
फिर एक पतिला लेंगे जिसमे एक कप चीनी डाल देंगे और दो कप पानी डाल देंगे गैस तेज कर देंगे चीनी को चम्मच से मिलाऐंगे यदि तेल में गुलाब जामुन बना रहे तो नींबू नहीं डालना हैं परन्तु यदि घी में बना रहे है तो चासनी में नींबू डालना है।
फिर चासनी को अच्छे से घुमाते जाऐंगे इलायची के दाने निकालकर चासनी में डाल देंगे चीनी घुलने के बाद पांच मिनट तक पकाऐंगे हमारी चासनी तैयार हो जाऐगी गैस बंद कर देंगे।
फिर आधा घन्टा के बाद गोले को लेंगे गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस तेज चालू कर देंगे कढ़ाई में तेल कम नहीं लेना हैं गुलाब जामुन डूब जाए इतना तेल लेना हैं। तेल गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे गुलाब जामुन डालेंगे एक साथ ज्यादा नहीं डालेगे धीरे-धीरे हल्के हाथ से घुमाऐंगे ताकि टूटे नहीं। मध्यम आँच पर सेंकेगे फिर चासनी ठंडी होने के बाद सीधे ही गुलाब जामुन डाल देंगे चासनी में डालकर पतिला घुमा देंगे ताकि चासनी चारों और मिक्स हो जाऐ। चासनी को दूबारा गर्म नहीं करना है सभी गुलाब जामुन इसी प्रकार बना लेंगे। फिर एक घन्टा के लिए रख देंगे हमारे गुलाब जामुन तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Sunday, 10 December 2017

स्वादिष्ट पंजाबी कढ़ी पकौड़ा की रैसिपीः-

स्वादिष्ट पंजाबी की कढ़ी पकौड़ा केवल पंजाब में ही नहीं विदेशों तक में चाव से खायी जाती है। साधारण कढ़ी की तुलना में पकौड़ा कढ़ी बहुत अच्छी व स्वादिष्ठ बनती है जो भी पकौड़ा कढ़ी को खाता है उसको इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता है। घर पर बनाई कढ़ी की तो बात ही अलग हैं हम अपनी पसन्द के अनुसार इसको बना सकते हैं घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
आधा किलो दूध का दही जमाकर (ज्यादा खट्टा नहीं हो व ज्यादा पुराना नहीं हो।)
दो प्याला बेसन
2 प्याज
2 हरी मिर्ची
हरा धनिया
लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
दाना मैथी
जीरा
नमक
तेल सरसो
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी के जार में दही डालेंगे 2 चम्मच पूरी भरकर बेसन डाल देंगे फिर आधा गिलास पानी डालकर मिक्सी में पीसकर कढ़ी का घोल बनायेंगे और इसको ढक्कर रख देंगे। पकौड़े बनाने के लिए बाकी बचा हुआ बेसन डोंगे में डाल देंगे।
फिर एक प्याज और एक हरी मिर्च को धोकर बारीक- बारीक कटिंग कर लेंगे और बेसन में डाल देंगे इसमे चैथाई चम्मच नमक, चैथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर मिला देंगे फिर चैथाई बड़ा चम्मच तेल तेज गर्म करके बेसन में डाल देंगे और मिला देंगे।
 फिर इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालेंगे और मिलायेंगे, पानी एक साथ नहीं डालेंगे इसमें थोड़ा-थोड़ा करके करीब पोन गिलास पानी डाल देंगे फिर हमारा घोल तेयार हो गया है। इसको न तो ज्यादा गाढ़ा रखना है और न ही ज्यादा पतला करना है, गैस को मध्यम कर देंगे I कढ़ाई में सरसो का तेल गर्म करेंगे व चम्मच से पकौड़ो के लिए घोल डालेंगे।
फिर पकौड़े बनायेंगे व गैस को मध्यम रखेंगे,पकौड़े पलटेंगे, अच्छे से सकेंगे, जब पकौड़े तैयार हो जाऐ तो उनको अच्छे से तलकर निकाल लेंगे गैस कम कर देंगे सभी पकौड़े इसी प्रकार से बना लेंगे। फिर इनको चलनी में डालकर अतिरिक्त तेल निकाल देंगे।
एक बचा हुआ प्याज कटिंग कर लेंगे हरी मिर्ची कटिंग कर लेंगे। आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा हल्दी पाउडर,आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1चम्मच धनिया पाउडर, जीरा मैथी के दाने निकालकर अलग रख लेंगे इनसे कढ़ी बनायेंगे I
 फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ा देंगे एक बडा चम्मच तेल डालेंगे गैस चालू कर देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा और मैथी डालेंगे प्याज और हरी मिर्च डाल देंगे, अच्छे से चलाएगे नमक डाल देंगे हल्दी पाउडर डाल देंगे चलाएंगे अच्छे से प्याज और हरी मिर्ची को भुन लेंगे।
फिर 1चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे अच्छे से मसाले को सेक लेंगे इसमे कढ़ी का जो धोल बनाया था वो डाल देंगे इसको चलाते रहेगे रोकना नहीं हैं पानी डालेंगे चलाते रहेगे ताकि कढ़ी फटे नहीं एक कुडछी कढ़ी लेंगे फिर वापिस कढ़ाई में डालेंगे इस प्रकार से 108 बार करेगे ताकि कढ़ी अच्छी बने फटे नहीं और बेसन कच्चा नहीं रहे।
 फिर पकोड़े डालकर अच्छे से मिला देंगे और 5 मिनट तक पका लेंगे फिर गैस बन्द करके ढक्कन लगाकर आधा घन्टा के लिए रख देगे आधा घन्टा के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला देंगे फिर इसको बर्तन में निकाल लेंगे। पंजाबी पकौड़ा कढ़ी तैयार है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Friday, 8 December 2017

सरल विधी से घर पर बनाये ये स्वादिष्ठ मैक्सीकन टाकोज

यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ होते हैं जो सभी के मन को भा जाते हैं एक बार खाने के बाद हमारा मन बार-बार इनको खाने का करता हैं इनका स्वाद बहुत अच्छा हैं। ये बहुत चटपटे बनते हैं इनको हम त्यौहारों के अवसर पर बनाकर त्यौहार का मजा दुगना कर सकते हैं। मेहमानो को भी बनाकर खिला सकते हैं। जब भी हमारा मन चाहे घर पर ही बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी मैदा
एक कटोरी बेसन/मक्की का आटा
दही की पनीर ( 3 किलो दूध के दही की)/ उबले हुए आलू
पत्ता गोभी
हरी मिर्ची
लाल टमाटर 4
एक शिमला मिर्ची
प्याज 4
टमाटर सोस
नमकीन का पैकट
हरा धनिया
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मैदा और बेसन दोनो को छानकर मिला लेंगे फिर एक प्याली लेंगे जिसमे थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा तेल डालकर फेटेंगे फिर आटे में डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे, इसमे चैथाई चम्मच नमक डालेंगे,चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम हल्दी पाउडर, चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर एवं थोड़ा सा जीरा डालकर सबको मिला देंगे।
फिर दो चम्मच तेल गर्म करेगे और गर्म-गर्म आटे में डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालेंगे फिर आटा गुंथ लेंगे आटा नरम नहीं गुंथना है टाईट ही गुंथना है। आटे के हल्का सा तेल लगा देंगे और 20 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर रख देंगे।
फिर हरा धनिया कटिंग कर लेंगे, दो टमाटर, दो हरी मिर्ची लेंगे मिक्सी के जार में इनको डालेंगे चैथाई चम्मच से थोड़ा सा कम नमक डालेंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालेंगे लाल मिर्ची पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं। हल्का सा पानी डालेंगे और मिक्सी के जार में पीस लेंगे इस प्रकार से हरी चटनी तैयार कर लेंगे।
फिर प्याज,टमाटर, हरी मिर्ची,शिमला मिर्ची आदि कटिंग कर लेंगे व कुछ पनीर को कद्दूकस कर लेंगे। पत्ता गोभी को भी बारिक कटिंग कर लेंगे शेष पनीर की कटिंग करके पीस बना लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस को तेज कर देंगे पोने दो बड़ा चम्मच तेल डालेंगे जीरा डालेंगे शिमला मिर्ची, हरी मिर्ची डाल देंगे फिर प्याज डाल देंगे थोड़े प्याज बचाकर रख लेंगे अच्छे से भुन लेंगे। फिर पत्ता गोभी डाल देंगे कुछ बचा लेंगे फिर कटिंक किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला देंगे गैस को तेज ही रखना है।
फिर आधा चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से चलाएंगे, टमाटर का छिलका हटाकर कटिंग किया हुआ डाल देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर एवं एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे। गैस बंद कर देंगे कच्चे प्याज एवं कच्ची पत्ता गोभी डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे एवं कद्दूकस की हुई पनीर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे इस प्रकार से हमारी सब्जियाँ तैयार हो गई है।
20 मिनट के बाद आटा तैयार हो गया है जिसकी लोई बना लेंगे लोई बनाने के बाद थोड़ा सुखा आटा लगा देंगे इसको गोल बेलेगे फिर काटे वाली चम्मच से दबाकर छेद कर देंगे फिर तेल गर्म करेगे और इसमे डालेंगे। गैस को मध्यम कर देंगे पलटिऐ व चिंपिऐ से कुछ फोल्ड कर देंगे फिर निकाल लेंगे फिर जो सब्जियाँ तैयार की हैं। वह भर लेंगे जो हरी चटनी बनाई थी वह डाल देंगे टमाटर सोस डाल देंगे नमकिन डाल देंगे व हरा धनिया ऊपर रख देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 30 November 2017

मंगरैल का मसाला I


बेस्वाद सब्जी को चार गुणा स्वादिष्ठ बनाने वाला ये आसान मसाला घर पर जरूर बनाये। मेगरेन का मसाला बनाकर वापस पाये दादी,नानी के हाथ की सब्जी का वो खोया हुआ स्वाद इस आसान मसाल की सहायता से सब्जी व दाल में डालकर खाएगे तो खाने वाला पूछता हैं कि आपने क्या डाला हैं। इतना स्वाद कैसे बना है।
बनाने की सामग्रीः-
एक चम्मच राई
एक चम्मच कलोजी
एक चम्मच लौंग
एक चम्मच दाना मैथी
दो चम्मच सौफ
2 बड़ी इलायची
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रख देंगे राई छोड़कर सारे मसाले डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे गैस को मध्यम कर देंगे मसालो को भुन लेंगे इकसार चलाते जायेंगे, रोकना नहीं हैं खुश्बू आने लग जायेगी कलर भी बदल जायेगा तो गैस बंद कर देंगे गैस बन्द करके फिर राई डालेंगे थोड़ा सा चला देंगे।
फिर थाली में फैला देंगे ठंडा करके मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे फिर छान लेंगे और बचा हुआ मसाला अलग कर देंगे छने हुवे मसाले को डिब्बे में डाल देंगे डिब्बा टाईट बंद करके रखना है ज्यादा मसाला एक साथ नहीं बनाना है क्योंकि खुश्बू कम हो जाती हैं। दाल कढ़ी किसी में भी डाल सकते हैं सभी को बहुत पसन्द आयेगा।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 23 November 2017

खिचड़ी जिससे उपवास में न हो कमजोरी का अहसास सुपाच्य व स्वादिष्ट फलाहारी खिचड़ी व्रत उपवास के लिए खासः-

यह खिचड़ी खाने में बहुत अच्छी बनती है व्रत में हम कुछ नया खाना चाहते हैं यह एकदम अपने तरीके की नई विधी से बनाई गई है जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट एवं सुपाच्य हैं जिसको खाने पर बहुत अच्छा लगता हैं। व्रत के बिना भी आप इसको बनाकर अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ खा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
एक गिलास साबूदाना
चार आलू उबालकर
मूगफली के दाने
दो टमाटर
आधा नींबू
एक हरी मिर्च
मीठे नीम के पत्ते
हरा धनिया
आधा चम्मच सैंधा नमक/ व्रत में नहीं बनाना है तो सफेद नमक
आधा चम्मच से थोड़ी कम लाल मीर्च/ काली मीर्च
एक चम्मच धनिया पाउडर
जीरा
घी/ तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले साबूदाना अच्छे से साफ करके दो-तीन बार धोकर पानी निकालकर रात को इतना पानी डालकर भीगो देंगे कि साबूदाना अच्छे से डूब जाये इसको दिन में भी चार-पांच घन्टे भीगो सकते हैं।
फिर चैक करेगे कि साबूदाना अच्छे से भीग गया है या नहीं इसको दबाकर देखेगे यदि गल गया है तो भीग गया है। फिर इसको चलनी में डाल देंगे ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये 5 मिनट के लिए इसको रख देंगे ताकि बिलकुल सूखे-सूखे तैयार हो जाये।
सबसे पहले गैस चालू करके गैस पर कढ़ाई रख देंगे जिसमे घी डाल देंगे जीरा डालेंगे व मूगफली के दाने डालेंगे हरी मिर्च डाल देंगे व मीठे नीम के पत्ते डालकर अच्छे से कम आँच पर भूनेंगे, इसमे टमाटर का छिलका हटाकर कटिंग करके डाल देंगे अच्छे से चलाएंगे और गेस तेज कर देंगे इसमे नमक डालेंगे चलाएंगे, दो मिनट तक पकाना है ताकि मूंगफली आदि अच्छे से तैयार हो जाए, आलू डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे I
फिर लाल मिर्च डालेंगे व अच्छे से मिलायेंगे धनिया पाउडर डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे और थाली से ढक्कन लगाकर दो-तीन मिनट हल्की आँच पर पकाएंगे इसके बाद ढक्कन हटाएगे और चलाएंगे I गैस कम ही रखना है I
फिर साबूदाना डाल देंगे और गैस को तेज कर देंगे अच्छे से मिलायेंगे और ऊपर से हल्का सा घी डालेंगे और मिलायेंगे हरा धनिया डाल देंगे मिला देंगे गैस थोड़ी कम कर देंगे इसको दो तीन मिनट ही पकाना हैं गैस बन्द कर देंगे फिर नींबू का रस डाल देंगे इस तरह से साबूदाना की खिचड़ी तैयार हो जाएगी।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।


मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 21 November 2017

केवल घरेलू सामग्री से बनाये ये बगैर अण्डे का केक


यह केक केवल घरेलू सामग्री से ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं, इसमें किसी प्रकार का अण्डा या कैमिकल नहीं मिलाया गया है और ना ही ओवन की जरूरत है, जो लोग अण्डा नहीं खाते हैं उनको बाजार से केक लाने पर अण्डे का डर बना रहता है, लेकिन हम घर पर इसको अपने सामने ही बना सकते हैं जिसमें किसी प्रकार की मिलावट का डर नहीं है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ठ एवं मजेदार है।
बनाने की सामग्रीः-
डेढ प्याला सूजी
मैदा आधा प्याला
एक प्याला पूरा भरकर पीसी चीनी का
एक प्याला खट्टा दही
तीन चाकलेट
10 जैली वाली टोफियाँ
इनो/ बैकिग पाउडर
खाने वाला तेल
मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक डोगा लेंगे जिसमे सवा दो चम्मच बड़े चम्मच तेल डाल लेंगे फिर चीनी डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे इसके बाद दही डाल देंगे और अच्छे से मिलायेंगे, मैदा डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे,फिर सूजी डालकर मिलायेंगे।
फिर इसमे पोन गिलास ठंडा पानी थोड़ा-थोड़ा करके डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर मीठा चैक कर लेंगे कम लगे तो थोड़ा सा और डाल लेंगे चीनी अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं।
फिर घोल को 10 मिनट के लिए रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे जिसमे कुछ गर्म पानी और हल्का सा तेल डालकर अच्छे से मिलायेंगे इसमे चाकलेट डालकर अच्छे से मिला देंगे हल्की आँच पर चाकलेट गर्म करके मिक्स कर देगे चाकलेट को कुडछी से थोड़ा-थोड़ा दबाकर घोल लेंगे।
फिर घोल को थोड़ा ठंडा करेंगे कुछ घोल अलग निकालकर रख लेंगे फिर शेष में आधा केक का घोल डालेंगे अच्छे से मिलायेंगे, इसके बाद गैस पर पतिला रखकर गर्म पानी कर लेंगे व इस पर एक साँचा रख देंगे या आटे की उल्टी चलनी रख देंगे फिर एक बर्तन लेंगे इसमे तेल लगायेंगे, बचे हुवे घोल में पोन चम्मच सफेद इनो डालेंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर जिस डोगे में तेल लगाया था उसमे डाल देंगे चाकलेट घोल में पोन चम्मच इनो डालेंगे और अच्छे से मिला देंगे फिर इसको घोल के ऊपर गोल-गोल करके डाल देंगे और हल्के हाथो से फैला देंगे गर्म पानी का गैस कम करके उसके ऊपर रख देंगे।
 फिर गैस को तेज करके ऊपर ढक्कन लगा देंगे 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चाकू गड़ाकर चैक करेगे कि कच्चा है या पक गया,यदि चाकू के घोल लगता है तो कच्चा है यदि कच्चा हैं तो ढक्कन लगाकर फिर पकाएंगे और समय समय पर इसी प्रकार से चैक कर लेंगे कि पका है या नहीं जब चाकू के नहीं चिपकता है तो पक गया है फिर गैस बंद करके ठंडा कर लेंगे और चलनी से ढक देंगे।
फिर केक पर लगाने की क्रीम बनायेंगे I जिसके लिए मलाई फ्रीज में रखकर ठंडी की हुई  प्लास्टिक के मिक्सी के जार में लेंगे जिसमे चार छोटी चम्मच चीनी डालेंगे मिक्सी के जार में पीस लेंगे व चैक करेंगे कि क्रीम तैयार हुई हैं या नहीं यदि तैयार नहीं हुई तो वापिस चलाएंगे I
फिर केक को चाकू की सहायता से साइड से छुडा लेंगे एक प्लेट लेकर केक को थपथपाकर पलट लेंगे फिर एक प्लेट पर उल्टी प्याली रखकर केक की प्लेट रख देंगे जो चाकलेट बचाई थी वह डालेंगे और चाकू की सहायता से फैला देंगे। हल्के हाथ से क्रीम पोलिथीन में डालकर केक सजाएगे। फिर जैली वाली टोफी लगायेंगे और केक को एक घन्टा के लिए फ्रीज में रख देंगे हमारा केक तैयार हो गया हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।


मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...