Showing posts with label अचार चटनी सोस. Show all posts
Showing posts with label अचार चटनी सोस. Show all posts

Saturday, 6 July 2019

सिरके वाला लहसुन का अचार एपल साइडर विनेगर व हनी के साथ Vinegar Garlic Pickle Recipe


लहसुन का स्वाद बहुत अच्छा होता है यदि खाने में सब्जी हमारे पसन्द की नहीं है लेकिन लहसुन का अचार है तो हम उसी सब्जी को इस अचार के साथ बड़े ही चाव के साथ खा सकते है लहसुन खाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है हमारे द्वारा बताई गई विधि से आप अच्छी प्रकार का लहसुन का अचार बना सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

250 ग्राम लहसुन (छिलका हटा देंगे)
2 छोटी चम्मच सौंफ
साबुत सुखी लाल मिर्च
आधा चम्मच से थोडा सा कम कलौंजी
सफेद नमक
खाने वाला तेल
शहद
हींग 
सिरका 500 एम.एल
बनाने की विधिः-(Method)
एक पतीले में सिरका लेकर छान लेंगे पतीले में पानी नहीं होना चाहिए इसमें मीडियम साईज की चार कड़छी शहद लेकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर साथ में लहसुन डाल देंगे व लाल मिर्च डाल देंगे सवा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर गैस जलाएंगे और छौंक तैयार करने के लिए बड़ी कड़छी लेकर गैस पर रख देंगे व दो चम्मच तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद सौंफ और  कलौंजी डाल देंगे गैस बंद कर देंगे।
फिर हल्की सी हींग डाल देंगे और छौंक को पतीले में डाल देंगे। अच्छे से मिक्स कर देंगे छोंक लगाने के बाद गर्म नहीं करना है। केवल छौंक ही लगाना है।
फिर प्लास्टिक या काँच की सुखी बरनी लेकर डाल देंगे टाईट बंद कर देंगे व दो हफ्ते के लिए रख देंगे दो हफ्ते बाद काम ले सकते है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for vinegar garlic pickle
Next:- सोया साॅस बनाने की विधि Soya Sauce Recipe
Garlic pickle recipe in hindi, lahsun ka achar banane ki vidhi, easy method for garlic pickle, vinegar garlic pickle recipe in hindi




Friday, 24 May 2019

सोया साॅस बनाने की विधि Soya Sauce Recipe

सोया साॅस का स्वाद बहुत अच्छा होता है जिसके कारण आजकल काफी पसन्द किया जाता है यह खाने में पोष्टिक भी होता है जिसके कारण सेहत और स्वाद दोनों का अच्छा संगम है घर पर हम अच्छी किस्म का ताजा सोया साॅस बना सकते है जो कि बहुत गुणकारी है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

4 छोटी चम्मच सोयाबीन

4 छोटी चम्मच गेहूं
चाय पत्ती
गुड़
नमक
नींबू
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले सोयाबीन एवं गेहूं को दो-तीन पानी से धो लेंगे फिर एक बर्तन में डालकर रातभर के लिए भीगोकर रख देंगे सर्दी में गुनगुना पानी डालकर भीगोना है। और गर्मी में साधारण पानी से भीगोना है।
फिर ढक्कन लगाकर रात भर के लिए रख देंगे और सुबह पानी निकालकर धो लेंगे।
फिर एक भीगोने पर कपड़ा लगाकर गेहूं व सोयाबीन डाल देंगे और ऊपर से ठंडा पानी डालकर पोटली बना लेंगे।
फिर पोटली के ऊपर जब तक ठंडा पानी डालते रहेगे जब तक की हल्की सी अंकुरित नहीं हो जाती है हल्की सी अंकुरित होने के बाद एक बर्तन में निकाल लेंगे।
फिर दो से तीन पानी से धोकर साफ कर लेंगे और छलनी में डालकर पानी निकाल देंगे और जार में डालकर आधा गिलास पानी डालकर पेस्ट बना लेंगे।
फिर आधा गिलास पानी डालकर दोबारा पेस्ट बना लेंगे और कढ़ाई में डाल देंगे गैस पर रखकर गैस जलाएंगे एक चम्मच चाय पत्ती डाल देंगे हिलाकर दो-तीन मिनट पकाएंगे। गैस मीडियम कर देंगे।
फिर एक कप गुड़ डालकर चलाएंगे रोकना नहीं है जिससे जले नहीं अच्छे से पकाकर गैस बंद कर देंगे और आधा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर 250 ग्राम नींबू लेकर रस निकाल लेंगे बीज निकालने की जरूरत नहीं है सीधा ही प्याले में रस निकाल लेंगे साॅस अच्छे से ठंडा होने के बाद नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे और पानी छानने वाली छलनी में डालकर अच्छे से चम्मच से दबाकर छान लेंगे और कांच की सुखी बोतल में डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for soya sauce

Next:- मूंग दाल की चाप बनाकर उसकी सब्जी बनानें की रेसिपी Moong Dal Ki Chaap Ki Sabji
Soya sauce recipe in hindi, easy soya sauce recipe, homemade soya sauce recipe, how to make soya sauce at home, soya sauce banane ki vidhi

Thursday, 30 November 2017

मंगरैल का मसाला I


बेस्वाद सब्जी को चार गुणा स्वादिष्ठ बनाने वाला ये आसान मसाला घर पर जरूर बनाये। मेगरेन का मसाला बनाकर वापस पाये दादी,नानी के हाथ की सब्जी का वो खोया हुआ स्वाद इस आसान मसाल की सहायता से सब्जी व दाल में डालकर खाएगे तो खाने वाला पूछता हैं कि आपने क्या डाला हैं। इतना स्वाद कैसे बना है।
बनाने की सामग्रीः-
एक चम्मच राई
एक चम्मच कलोजी
एक चम्मच लौंग
एक चम्मच दाना मैथी
दो चम्मच सौफ
2 बड़ी इलायची
2 चम्मच धनिया
2 चम्मच जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रख देंगे राई छोड़कर सारे मसाले डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे गैस को मध्यम कर देंगे मसालो को भुन लेंगे इकसार चलाते जायेंगे, रोकना नहीं हैं खुश्बू आने लग जायेगी कलर भी बदल जायेगा तो गैस बंद कर देंगे गैस बन्द करके फिर राई डालेंगे थोड़ा सा चला देंगे।
फिर थाली में फैला देंगे ठंडा करके मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे फिर छान लेंगे और बचा हुआ मसाला अलग कर देंगे छने हुवे मसाले को डिब्बे में डाल देंगे डिब्बा टाईट बंद करके रखना है ज्यादा मसाला एक साथ नहीं बनाना है क्योंकि खुश्बू कम हो जाती हैं। दाल कढ़ी किसी में भी डाल सकते हैं सभी को बहुत पसन्द आयेगा।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 9 November 2017

नींबू का बिना तेल का अचार आसानी से बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधि:-

एकदम सरल व चटपटा नींबू का अचार जिससे आपकी थाली में स्वाद प्राप्त हो। यह अचार बिना तेल के बनाया जाता है जो कि नींबू का खट्टा अचार हैं खाने में बहुत स्वादिष्ट है यह हमारे भोजन को और अधिक स्वादिष्ट बनाता हैं सब्जी के साथ-साथ हम इस अचार को खा सकते हैं और कभी-कभी बिना सब्जी के भी केवल अचार से ही काम चला सकते हैं। घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
दो किलो नीबू धोकर (खराब नींबू फैक देंगे)
नमक सफेद
लाल मिर्ची
काला नमक
अजवाईन
बनाने की विधीः-
सबसे पहले नींबू को अच्छे प्रकार से धोकर सुखा लेंगे और कपड़े से पोछ लेंगे हरे नींबू भी अलग निकाल लेंगे इस प्रकार से हमारे डेढ़ किलो नींबू बचने चाहिए।
फिर इनको अपनी पसन्द के अनुसार काट लेंगे और इनमे हरे नींबू का रस निकालकर डाल देंगे यदि हरे नींबू नहीं है तो जो नींबू हमारे पास हैं उन्ही का रस निकाल कर डाल लेंगे। दो बड़े चम्मच नमक डालकर मिला देंगे चैक कर लेंगे नमक कम नहीं होना चाहिए थोड़ा ज्यादा ही डालना हैं क्योंकि हमारा अचार खराब नहीं होगा, बड़े सवा चम्मच लाल मीर्ची डालकर मिला देंगे।
फिर दो छोटी चम्मच अजवाईन,दो छोटी चम्मच काला नमक डालकर मिला देंगे काला नमक पसन्द नहीं है तो नहीं डालेंगे।
फिर बड़े कांच के सूखे बर्तन में डाल देंगे या चीनी मिट्टी के बर्तन में भी डाल सकते हैं जिसको सात दिन तक धूप में रख देंगे और रोज पूरा बर्तन हाथो से पकड़कर अच्छे से हिला देंगे। इस प्रकार से हमारा अचार तैयार हो जाऐगा फिर इसको काच या चीनी मिट्टी के छोटे बर्तन में निकाल लेंगे और अचार काम में ले सकते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Tuesday, 19 September 2017

पांच मिनट में बनायें ये चटपटी चटनी बगैर टमाटर बगैर हरी मिर्च डाले।

                    
जब घर में आये मेहमान तब पांच मिनट में बनायें ये चटपटी चटनी बगैर टमाटर,बगैर हरी मिर्च डाले। खाने में सब्जी के साथ-साथ यदि चटनी और मिल जाये तो बात ही कुछ और है I खाने का मजा ही अलग हो जाता हैं चटनी भी अलग तरह की अच्छे स्वाद वाली हो तो खाना मन भाने वाला हो जाता है।
बनाने की सामग्रीः-
लहसुन (छिलका हटाकर)
नमक
लाल मिर्ची पाउडर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
जीरा
तेल (खाने वाला)
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिक्सी का जार लेंगे उसमे लहसुन डाल देंगे,आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा नमक डाल देंगे I नमक अपने स्वाद के अनुसार और लहसुन की मात्रा के अनुसार डाल सकते हैं।
फिर इसमे दो चम्मच धनिया पाउडर, चैथाई चम्मच से थोड़ा ज्यादा हल्दी पाउडर,लाल मिर्ची दो चम्मच पूरी भरकर डालेंगे, फिर इसमे थोड़ा पानी डालकर मिक्सी से पिसकर पेस्ट बनायेंगे, इसके बाद इसको चेक करेंगे, यदि लहसुन साबुत रह गया है पेस्ट अच्छे से नहीं बना है तो पुनः थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनायेंगे, इसमें थोड़ा-थोड़ा करके आधा गिलास से थोड़ा कम पानी डाल देंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ायेगे और एक बड़ा चम्मच कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल गर्म होने के बाद इसमे जीरा डाल देंगे फिर जार वाला पेस्ट इसमें डाल देंगे थोड़ा पानी जार में डालकर हिलाकर बचा हुआ पेस्ट और कढ़ाई में डाल देंगे।
फिर गैस को तेज कर देंगे जिससे पानी जल जायेगा और इसको चलाते रहेंगे, तेल छूटने तक इसको पकाना है, जब तेल छुट जाये तो गैस को बन्द कर देंगे 5 मिनट में लहसुन की चटनी तैयार है। इसको फ्रीज में रखकर दो दिन तक काम ले सकते हैं, फ्रीज में रखने पर दो दिन तक यह खराब नहीं होती है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Sunday, 16 July 2017

फटाफट लच्छा परांठा बनाने की सरल विधी



लच्छा परांठा मैदे से बने हुए परत वाले परांठे है| ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और स्वाद में भी बहुत अच्छे हैं जिसको सभी खाना पसन्द करते हैं| एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है। इसको घर पर बनाने की सरल विधी बता रहे हैं, जिससे कि आप कम मेहनत में आसानी से घर पर लच्छा परांठा बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
1 प्याला मैदा (छना हुआ)
चौथाई चम्मच नमक
बनाने की विधीः-
सबसे पहले दूध से आटा गुथेंगे जैसे हम रोटी का गुथंते है वैसा गुथेंगे| फिर थोड़ा सा तेल डालकर गुथेंगे, अब लोई बना लेंगे चकले पर थोडा सा तेल डालकर बेलन की सहायता से बेलेंगे, बिलकुल पतला एवम् चकले के आकार का बेलेगे।
 फिर चाकू की सहायता से बीच में कट लगायेंगे अब पास-पास से काटेंगे, किनारों पर कटिग नहीं करेंगे उसके एक दूसरा भाग लगाकर किनारों पर हल्का सा दबाएगे| अब पास-पास में कटिंग करेंगे किनारो से नहीं काटेगे अब ऊपर से तेल डाल देंगे।
फिर पराठा फोल्ड करेंगे अब फिर से कटिंग करेंगे दूसरी तरफ से भी कटिंग करेगे| इस पर हल्के हाथों से तेल लगाएगे हाथो से दबाएगे अब फिर से हाथ में उठाएगे गैस पर तवा चढ़ाएगे फिर थोडा तेल डालेगे गैस की आंच धीमी करके पराठे डालेंगे, अब मध्यम आंच पर पकाएंगे बीच- बीच में हल्का सा तेल डालेंगे। पूरा सिकने के बाद लच्छा पराठा तैयार है।
दूसरी विधीः-
 चकले पर रोटी बेलकर लम्बे आकार में चाकू से काट देंगे तेल लगा देंगे, तेल ज्यादा लगाना है चाकू की सहायता से दोनों तरफ मोड़ते जायेंगे फोल्ड होने के बाद हाथ में लेकर फोल्ड करते जायेंगे।
 फिर बट्ट दे देगे मैदे को खीचते जाएगे अगुलियों पर घूमा लेंगे सिरे को बीच में निकालकर हाथों से फैलाएगे हथेली से दाब दे देगे जब पूरा फैल जाए तो हाथ में उठाएंगे तवे पर तेल डालकर पराठा डाल देंगे पराठे के ऊपर तेल डालकर दोनों तरफ से सकेंगे बीच-बीच में दाब देते रहेगे सिकने के बाद पराठा तैयार
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते है
मेरा यूट्यूब चैनल              
सीमा की रसोई
अगला व्यंजन
कैरी के परांठे

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...