यह बहुत चटपटी एवं स्वादिष्ट बनती है एक बार खाने के बाद आप इसको बार-बार बनाना पसन्द करेगे यह चटपटी रेसिपी घर परिवार में सभी को बहुत पसन्द आयेगी। शिमला मिर्च व आलू के मसाले दोनों के स्वाद का आप अलग-अलग मजा ले सकेगे।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
10 आलू लेकर उबालकर छिलका हटा देंगे।
लहसुन
हरी मिर्च
अदरक
प्याज
खाने वाला तेल
जीरा
सफेद नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गर्म मसाला
चाट मसाला या अमचूर पाउडर
सुखा पुदीना
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च धोकर ऊपर का डनठल वाला हिस्सा हटा लेंगे और शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे।
फिर लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट कुटकर बना लेंगे चाहे तो अदरक भी डाल सकते है तीन प्याज बारीक पानी में कटिंग कर लेंगे।
फिर गैस थोड़ा कम करके जलाएंगे व कढ़ाई रख देंगे डेढ़ बड़ा कुड़छा तेल डालेंगे गर्म होने के बाद जीरा डालेंगे गैस कम करके दो चम्मच लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट डाल देंगे व घुमाएंगे व प्याज का पानी निकालकर प्याज डाल देंगे चलाएंगे।
फिर सवा चम्मच नमक डालकर चलाएंगे आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे और चलाकर अच्छे से प्याज को पकाएंगे और आलू डाल देंगे गिलास के पैंदे से दबाकर आलू बारीक कर देंगे और चलाएंगे।
इसके बाद आधा चम्मच लाल मीर्च पाउडर डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाएंगे और चौथाई चम्मच गर्म मसाला डालकर चलाएंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे गैस कम रखना है ढक्कन लगाकर दो-तीन मिनट पकाना है।
फिर ढक्कन हटाकर चैक करेगे और चलाएंगे नीचे पैंदे तक कुड़छी चलाएंगे ताकि चिपके नहीं मसाला तैयार करके गैस बंद कर देंगे। एक चम्मच से थोड़ा सा कम चाट मसाला या अमचूर पाउडर डाल देंगे।
फिर हाथो से बारीक करके कुछ सुखा पुदीना डाल देंगे इसके बाद गैस जलाकर एक छोटा पतीला रख देंगे जिसमे तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद थोड़ी दूरी बनाकर एक-एक करके शिमला मिर्च चिपटा से पकड़कर तल लेंगे और शिमला मिर्च को थाली में उलटा रख देंगे सभी इसी प्रकार तल लेंगे और तलकर गैस बंद कर देंगे।
फिर शिमला मिर्च अलग थाली में निकाल लेंगे शिमला मिर्च में चम्मच से दबाकर अच्छी प्रकार से मसाला भर देंगे हाथो से इकसार कर लेंगे बचा हुआ मसाला साथ में तल लेंगे।
फिर गैस जलाकर एक पैन रखेगे हल्का सा तेल डालेंगे शिमला मिर्च एक-एक करके रख देंगे फिर कुछ पकाकर पलट देंगे हल्का-हल्का दबाकर पका लेंगे दो-तीन बार पलटकर दोनों तरफ से पका लेंगे व बीच में कुछ जगह बनाकर बचा हुआ मसाला डाल देंगे व ढक्कन लगाकर एक-दो मिनट और पकाएंगे यह मसाला मिर्च के साथ अलग से खाने से और अच्छा स्वाद आता है।
फिर ढक्कन हटाएंगे शिमला मिर्च को प्लेट में निकाल लेंगे ऊपर से कच्चे प्याज डाल देंगे। भरवा शिमला मिर्च आलू के मसाले वाली तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for bharwa shimla mirch
Next:- सिरके वाला लहसुन का अचार एपल साइडर विनेगर व हनी के साथ Vinegar Garlic Pickle Recipe
Bharwa shimla mirch recipe in hindi, bharwa aloo shimla mirch recipe, bharwa shimla mirch kese banaye, easy recipe for bharwa shimla mirch

No comments:
Post a Comment