सीमा कौशिक जो एक आम भारतीय गृहणी है अपने 30 वर्ष के कुकींग अनुभव से आपके लिये लेकर आयी है भारतीय परम्परागत विधीयों से बना बगैर कैमिकल का स्वास्थ्यप्रद खाना जो स्वादिष्ठ होने के साथ साथ आपके आरोग्य की भी रक्षा करता है। Ancient Indian Cultural Natural Cooking Blog With Video Recipes.
आजकल घर पर केक बनाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा है, क्योकि घर पर हम अच्छी प्रकार का सस्ता एवं ताजा केक बना सकते है।जब केक घर पर बनायेगे तो केक सजाने की आइसिंग व्हीपड क्रीम की भी जरूरत होगी। हमारे विधि से आप केक सजाने के लिए अच्छी प्रकार की क्रीम बहुत ही आसानी से बना सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 कप चीनी
आधा कप आरारोट (काॅर्न फ्लोर)
घर की मलाई
बनाने की विधिः-(Method)
एक जार में चीनी डालकर बिल्कुल बारीक पीस लेंगे। चीनी पिसने के बाद काॅर्न फ्लोर डालकर वापिस पीस लेंगे।
फिर एक बारीक छलनी लेकर छान लेंगे फिर घर की मलाई लेंगे दो-तीन बार मशीन से फैंट लेंगे।
फिर तीन चम्मच आइसिंग शुगर डालकर थोडी देर वापिस मशीन से फैंट कर क्रीम बना लेंगे।
फिर प्लास्टिक के पाऊच में डालकर आवश्यकतानुसार छेंद से कटिंग करके केक पर लगा सकते है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for Icing sugar
Next:- नारियल से शुद्ध नारियल का तेल बगैर मशीन के बनायें।Homemade Coconut Oil How to make cake icing sugar, Homemade icing sugar, icing sugar recipe in hindi, How makeicing sugar at home
बाजार से नारियल का तेल लाने पर मिलावट का डर बना रहता है खाने के लिए जो नारियल का तेल काम में लिया जाता है वह शुद्ध होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यदि तेल शुद्ध नहीं होगा तोे हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है घर पर शुद्ध तेल बनाने की विधि इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 नारियल पानी वाले
बनाने की विधिः-(Method)
चाकू से छेंद निकालकर पानी निकाल लेंगे पानी छानकर पी सकते है नारियल तोड लेंगे फिर चाकू से गिरी निकाल लेंगे अच्छे से पानी से धो लेंगे कद्दूकस कर लेंगे जो आखिर में टुकड़े बच जायेगे उनको चाकू से बारीक कर लेंगे बिल्कुल बारीक कर लेंगे मिक्सी के जार में डाल देंगे बिल्कुल बारीक पीस लेंगे।
फिर वापिस बचा हुआ जार में डालकर आधा गिलास पानी और डाल देंगे व पीसेगे जो दूध निकाला है वह बरनी में डाल देंगे व वापिस दूध निकाल लेंगे।
फिर एक बर्तन लेंगे व उसके ऊपर चलनी लगा देंगे और चलनी पर एक कपड़ा लगा देंगे फिर मिक्सी में पीसा नारियल कपड़े पर डाल देंगे और कपड़े को दबाकर नारियल का दूध निकाल लेंगे।
फिर ढक्कन लगाकर फ्रिज में रख देंगे बचे हुवे नारियल के बुरादे को चार पाँच दिन तक पंखे के नीचे सुखाकर लड्डू बना सकते है दूध को 4 दिन तक फ्रिज में रखने के बाद वापिस निकाल लेंगे क्रीम ऊपर आ जायेगी और पानी नीचे रह जायेगा।
फिर ढक्कन हटाऐंगे क्रीम चम्मच से निकालकर कढ़ाई में डाल देंगे गैस शुरू करेगे गैस कम रखना है कढ़ाई रख देंगे चलाऐंगे व घुमाऐंगे। जलना नहीं चाहिए नारियल का तेल खराब हो सकता है। गैस बंद कर देंगे।
फिर एक बर्तन पर चलनी रख देंगे छान लेंगे। शीशी में डाल देंगे या डिब्बे में डाल देंगे। शुद्ध तेल होने के कारण सब्जी बना सकते है या बालो में लगा सकते है
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for homemade extra virgin coconut oil
Next:- व्रत उपवास के लिये फलाहारी चिवड़ा Namkin Snacks Recipe How to make coconut oil at home, Homemade coconut oil, Extra virgin coconut oil, east mathod to made coconut oil at home
व्रत उपवास में फलाहारी चिवड़ा नमकीन स्नेक्स अपना एक अलग ही महत्व रखता है क्योंकि ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है जिसके कारण बहुत पसन्द किया जाता है इसको खाने से व्रत में कमजोरी का एहसास नहीं होता है हमारा शरीर भी ऊर्जावान बना रहता है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
ताल मखाने( फूलमखाने ) दो कप
एक कप मुंगफली के दाने (खराब फैंक देंगे)
दो कप आलू चिप्स
मूंगफली तेल/घी
काली मिर्च
नींबू का सत(टाटरी)
चीनी या बुरा शक्कर
सैंधा नमक
सौंफ
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले गैस शुरू करके कढ़ाई रखेगे फिर तेल डालेंगे अच्छे से गर्म करेगे। गर्म होने के बाद एक चिप्स डालकर चैक करेगे कि गर्म हुआ है या नहीं तेल गर्म होने के बाद गैस मीडियम कर देंगे।
फिर सबसे पहले ताल मखाना तलने है। तेल झारकर छलनी में डाल देंगे जिससे की अतिरिक्त तेल निकल जाये।
फिर गैस की आँच कम करके थोड़े-थोड़े करके सभी चिप्स तल लेंगे और तेल झारकर ताल मखाना के साथ डाल देंगे तलकर गैस बंद कर देंगे फिर एक थाली लेकर चिप्स थाली में निकाल लेंगे।
फिर गैस शुरू करेगे तेल गर्म होने के बाद गैस मीडियम करके मुंगफली के दाने अच्छे से चलाकर तल लेंगे लगातार चलाते रहेगे ताकि जले नहीं अच्छी प्रकार से तलना है फिर झार कर तेल निकाल देंगे।
फिर तलकर गैस बंद कर देंगे एवं जिस छलनी में ताल मखाने डाले है उसी छलनी में निकालकर डाल देंगे।
फिर जार लेंगे आधा चम्मच काली मिर्च डालेंगे (काली मिर्च अपने हिसाब से लेनी है) आधा चम्मच नींबू का सत (टाटरी) डालेंगे चीनी या बुरा शक्कर दो चम्मच डाल देंगे, एक चम्मच सैंधा नमक, 2 चम्मच सौंफ डालकर मिक्सी से बारीक पीस लेंगे।
फिर छलनी से जार में पीसे हुवे को छान लेंगे एक बड़ा बर्तन लेेकर चिप्स डालकर बारीक टुकड़े कर लेंगे ताल मखाने साथ में डाल देंगे। चाहे तो ताल मखाने भी बारीक कर सकते है। फिर जो मिक्सी में मसाला का पाउडर तैयार किया था वह डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
फिर साफ सुखे डिब्बे में डालकर ढक्कन लगाकर रख लेंगे।आप इसको तीन-चार दिन तक खा सकते है।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for falahari chivda namkin snacks
Next:- क्रिस्पी चीजी ब्रेड पिज्जा रोल बनाने की विधि Crispy Bread Pizza Roll Recipe Falahari namkin chivda banane ki aasan vidhi, vert me bnaye ye flahari chivda, namkin snacks recipe in hindi, flahari chivda recipe in hindi
चीजी ब्रेड पिज्जा रोल बाहर से क्रिस्पी अन्द्रर से चीजी केसे बनायेः-
आजकल ब्रेड पिज्जा रोल खाना बहुत पसन्द किया जाता है क्योंकि इसका स्वाद बहुत जबरदस्त होता है। अच्छे स्वाद के कारण इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। घर पर बनाकर हम ताजा ब्रेड पिज्जा रोल खा सकते है और अपनी पसन्द की अच्छी प्रकार की सामग्री से इसे बना सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
दो आलू (अच्छे से उबालकर)
एक हरी मिर्च अच्छे से कटिंग करके/शिमला मिर्च
एक चम्मच जीरा
चौथाई चम्मच अजवाईन
एक प्याज (पानी में कटिंग करना है।)
खाने वाला तेल
अमूल की चीज
मैंदा
गाढ़ा दही
सफेद नमक
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
काला नमक
चाट मसाला
ब्रेड
बनाने की विधिः-(Method)
आलू का छिलका हटा लेंगे फिर गिलास से पीछे से दबाकर बारिक कर लेंगे फिर प्याज का पानी निकालकर प्याज डाल देंगे अजवाईन ,हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर आधा चम्मच सफेद नमक डाल देंगे। आधा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्च पाउडर व एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे हल्का सा हल्दी पाउडर एवं चौथाई चम्मच काला नमक, एक चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर जीरा अच्छे से भुनकर मिक्सी के जार में पीसकर डाल देंगे व डालकर अच्छे से मिला देंगे ब्रेड लेंगे किनारी निकाल देंगे या बगैर किनारी वाली लेंगे फिर किनारी पीस कर बुरादा कर लेंगे या बगैर किनारी की ली है तो दो ब्रेड पीसकर बुरादा कर लेंगे। व प्लेट में निकाल देंगे।
फिर गाढ़ा दही लेंगे या दो चम्मच मैदा डालकर फैंट लेंगे चौथाई चम्मच सफेद नमक डाल देंगे ब्रेड को बेलन से हल्के-हल्के हाथ से बेल लेंगे अमूल की चीज कद्दूकस की हुई डाल देंगे व फैला देंगे। ब्रेड की साईड में नहीं डालना है एक चम्मच मसाला साईड में डालना है हल्का-हल्का किनारियों पर लगा देंगे आराम से ब्रेड को धीरे-धीरे घुमा देंगे।
फिर किनारी पर हल्का सा पानी लगाकर दबाकर बन्द कर देंगे किनारी अच्छे से बंद करके दही के घोल में डाल देंगे व चम्मच से दही डाल देंगे दही से निकालकर बुरादा में डाल देंगे।
फिर जिस प्लेट में बुरादा तैयार किया था उसमे निकाल लेंगे और बुरादा लगा देंगे। सभी इसी प्रकार से बना लेंगे इसके बाद 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख देंगे या फ्रिज के बाहर आधा घन्टा के लिए रख देंगे।
फिर गैस चालू करके कढ़ाई रख देंगे तेल डाल देंगे तेल गर्म करके गैस मीडियम कर देंगे आराम से धीरे-धीरे डालकर तल लेंगे तलने के बाद तेल झार कर कागज पर निकाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for brade pizza roll
Next:- चॉकलेट वाली काजू कतली बनानें की अनोखी रेसिपी Chocolate Kaju Katli Crispy and cheese bread pizza roll recipe, pizza bread roll, Crispy bread pizza roll bnane ki vidhi, Tasty bread pizza roll recipe hindi, easy recipe for bread pizza roll
काजू की कतली का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है क्योंकि काजू की कतली खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है यदि काजू की कतली घर में बनानी आ जाये तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है क्योंकि जब भी मन करे तब बड़ी आसानी से घर में बनाकर खा सकते है। बनाने की सामग्रीः-(Ingredients) एक कप ठंडा दूध मिल्क पाउडर चॉकलेट पाउडर काजू की टुकड़ी बुरा शक्कर/पीसी चीनी बनाने की विधि:-(Method) सबसे पहले एक कप ठंडा दूध लेकर दो चम्मच मिल्क पाउडर डालकर चम्मच से मिलाऐंगे फिर दो चम्मच डालकर पुनः मिलाना है। इसके बाद गैस शुरू करके दूध रखेगे व घुमाते जाऐंगे लगातार घुमाते रहना है गाढ़ापन आने के बाद चुल्ले से कभी अलग करके चलाना है तो कभी चुल्हे पर रखकर चलाना है। फिर जब चौथाई कप बच जाये तो चार चम्मच चॉकलेट पाउडर डालकर मिला देंगे गैस बिल्कुल कम कर देंगे व हल्का सा वापिस पकाकर गैस बंद कर देंगे। फिर दो कप काजू टुकड़ी लेंगे खराब फैंक देंगे जार में काजू टुकड़ी डाल देंगे हल्का सा मिक्ससर चलाकर पीस लेंगे ज्यादा नहीं चलाना है ज्यादा चलाने से काजू का तेल निकल जाता है और कतली अच्छी नहीं बनती है। फिर चलनी में डालकर छान लेंगे बचा हुआ खीर या हलवे मेें डाल सकते है फिर पोन कप बुरा शक्कर या चीनी पीसकर काजू में छान लेंगे और मिक्स कर देंगे। फिर जो चॉकलेट का घोल तैयार किया है वह हल्का-हल्का डाल देंगे मिलाऐंगे पूरा घोल धीरे-धीरे डालकर मिलाना है। फिर दोनों हाथों से दबाकर गोलाकार बनाकर आधा घन्टा के लिए रख देंगे इसके बाद इसको दो हिस्सो में करेगे और चकले पर पाॅलिथीन रखकर एक हिस्से को पाॅलिथीन पर बेल लेंगे। फिर साईड की किनारी को चकोर आकार दे देंगे और चाकू से लम्बाई में कट लगाकर कतली का आकार दे देंगे सभी इसी प्रकार से बेलकर काट लेंगे। बचा हुआ दूसरा हिस्सा भी इसी प्रकार से बेलकर बना लेंगे। फिर चाहे तो बचा हुआ काजू का पाउडर ऊपर से डाल सकते है। आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है। Vedio recipe for chocolate kaju katli
Next:- दो कटोरी गेहूं के आटे से बनाए एक किलो बालूशाही Tasty Balushahi Recipe In Hindi Chocolate barfi recipe in hindi, Tasty kaju katli recipe, Chocolate kaju katli kese bnaye, chocolate kaju katli bnane ki vidhi, Cashew katli recipe in hindi
बालूशाही खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है जिसके कारण बड़े चाव से खाई जाती है।आजकल घर पर मिठाई बनाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा है क्योकि बाजार में मिलावटी मिठाई होने का डर बना रहता है साथ ही ताजा मिठाई नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। हमारी विधि से आप घर पर बहुत ही कम समय में ताजा बालूशाही बनाकर खा सकते है।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
दो कटोरी गेहूं का आटा
मीठा सोडा
देशी घी
दही
मूंगफली का तेल/रिफाइन्ड तेल
चीनी
नींबू
बनाने की विधिः-(Method)
गेहूं के आटे में चौथाई चम्मच मीठा सोडा और दो चम्मच देशी घी डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर डेढ़ कटोरी दही डालकर आटा गुथंना है दही धीरे-धीरे डालना है पानी नहीं डालना है केवल दही से ही आटा गुथंना है।
फिर आटा गुथंने के बाद 20-25 मिनट के लिए रख देंगे ताकि अच्छे से तैयार हो सके फिर हल्का सा घी आटे के एवं हाथो के लगाकर लोई बनाऐंगे।
फिर दबाकर बीच में हल्का सा छेद करके बालूशाही का आकार दे देंगे इसकेे बाद गैस शुरू करके कढ़ाई रखेगे और मूंगफली या अन्य कोई रिफाइन्ड तेल डालेगे सरसो का तेल नहीं डालना है। तेल गर्म होने के बाद आराम से झारे में लेकर बालू साई डालेंगे।
फिर तेल गर्म होने के बाद गैस मीडियम कर देंगे और बालूशाही को घुमाकर तल लेंगे तेल अच्छे से झारकर थाली में निकाल लेंगे सभी इसी प्रकार से बना लेंगे।
फिर कढ़ाई गैस पर रखेगे दो कप चीनी डालेंगे और एक कप पानी डालेंगे गैस शुरू करेगे और चासनी तैयार करेगे चलाते जायेगे चीनी घुलने के बाद तीन-चार मिनट और पकाना है।
फिर हल्का सा दो-तीन बूंद नींबू का रस डाल देंगे और चलाऐंगे व घुमाऐंगे फिर हल्का सा पानी कप में लेकर एवं थोडी सी चासनी डालकर अंगूलियों के लगाकर चैक करेगे।
यदि अंगुलियों के चिपकती है तो चासनी तैयार है। यदि नहीं चिपकती है तो कुछ देर और पकाऐंगे चासनी बनने के बाद गैस बंद कर देंगे व तली हुई बालूशाही डाल देंगे और लगातार चलाकर एवं घुमाकर मिक्स कर देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Vedio recipe for balushahi
Balushahi bnane ki aasan vidhi, kam samay me banaye balushahi, Balushahi recipe step by step, Recipe of balushahi in hindi
आलू पालक की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है जिसके कारण बहुत पसन्द की जाती है। यदि हम अच्छे तरीके से बनाते है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। हमारी विधि से एक बार सब्जी बनाकर खाने पर आप हर बार इसी तरीके से सब्जी बनाऐंगे।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
आलू
पालक 500 ग्राम
लहसुन/हींग
दही
लाल मिर्च पाउडर
खाने वाला तेल
जीरा
राई
करी पत्ते
सफेद नमक
हल्दी पाउडर
हरा धनिया
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले पालक के पत्तो को अलग कर लेंगे छेद वाले पत्ते फैंक देंगे पालक को अच्छे से दो-तीन पानी से धो लेंगे।
फिर आलू को अच्छे से पानी से धो लेंगे इसके बाद प्रेसर कुकर लेंगे जिसमे दो गिलास पानी डाल देंगे प्रेसर कुकर में पालक एवं आलू डाल देंगे फिर एक गिलास पानी और डालकर ढक्कन लगा देंगे।
फिर गैस शुरू करेगे प्रेसर कुकर रख देंगे एक सीटी आने के बाद गैस मीडियम कर देंगे 5 सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे प्रेसर कुकर ठंडा होने का इन्तजार करेंगे।
फिर सीटी निकालकर प्रेसर कुकर चैक करेंगे आलू नहीं उबले है तो एक-दो सीटी और लगा सकते है यदि उबल गये है तो आलू बाहर अलग निकाल लेंगे।
फिर एक बर्तन पर चलनी लगाकर पालक डाल देंगे व पानी निकाल देंगे व आलू का छिलका हटा देंगे छिलका हटाकर आलू की कटिंग कर लेंगे लहसुन छिल लेंगे व बारीक कर लेंगे यदि लहसुन नहीं खाते है तो हींग ले सकते है।
फिर जार में लहसुन पालक डाल देंगे एक कप दही डाल देंगे आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लेंगे।
फिर गैस शुरू करके कढ़ाई रखेगे व डेढ़ बड़ा चम्मच तेल डालेेंगे जीरा राई डाल देंगे फिर गैस कम करके आलू डाल देंगे गैस फूलकर करी पत्ते डाल देंगे चलाऐंगे एक चम्मच सफेद नमक,आधा चम्मच से थोडा सा कम हल्दी पाउडर डालकर चलाऐंगे। चौथाई चम्मच लाल मिर्च डाल देंगे।
फिर पालक का पेस्ट डाल देंगे चलाऐंगे जार में हल्का सा पानी डालकर कढ़ाई में डाल देंगे थाली से ढक्कन लगा देंगे गैस मीडियम कर देंगे।
फिर कुछ देर बाद ढक्कन हटाऐंगे जब पानी आने की आवाज बन्द हो जायेगी तो सब्जी बनकर तैयार हो जायेगी। सब्जी बन जाने पर गैस बंद कर देंगे और सब्जी के ऊपर हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Video recipe for aloo palak ki sabji
Next:- चाँकलेटी घेवर बनाने का सरल तरिका Easily Make Chocolate Ghevar At Home Aloo palak ki restaurant style sabji, aloo palak ki sukhi sbji, aloo palak ki recipe in hindi, aloo palak ki dhaba style sabji kese banaye