Sunday, 22 April 2018

बगैर अप्पम मेकर या अप्पम स्टेण्ड के अप्पे अप्पम बनाने की विधि appam recipe without appam stand


सूजी के अप्पम एक कम तेल का स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता हैं जिसके लिए अप्पम स्टैंड के अप्पे बनाने की पूरी विधि यहाँ बताई जा रही हैं यह परम्परागत भारतीय रेसिपी हैं। जिसकी सहायता से आप घर पर जब भी मन चाहे ताजा बनाकर खा सकते हैं। जो कि कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं।
appam recipe without appam stand, appam banane ki vidhi, appam recipe in hindi, how make appam without stand, appam recipe step by step,  

बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
1 कप सूजी/रवा
1 कप दही
कुछ मटर
आधा शिमला मिर्च
कुछ पालक
1 प्याज
1 टमाटर
कुछ हरा धनिया
2 हरी मिर्च
इनो
किचन किंग
सफेद नमक
जीरा
राई 
तेल
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च काट लेंगे टमाटर का छिलका हटाकर काट लेंगे व हरा धनिया काट लेंगे। प्याज हरी मिर्च एवं सारी सब्जी काट लेंगे।
फिर सूजी को लेकर उसे छान लेंगे व उसमे दही मिला देंगे आधा चम्मच नमक डाल देगे व अच्छे से मिला देंगे अब सारी कटी हुई सब्जियाँ डालकर मिला देंगे अब दो चम्मच पानी डालकर मिला देंगे अब आधा घन्टा के लिए घोल को रख देंगे।
फिर एक पत्ता गोभी का फूल लेकर ऊपर वाले पत्ते हटा देंगे व ऊपर वाला डन्ठल हटा देंगे व साईड से पत्ते हटा देंगे।
फिर काटकर पत्तो का साईज छोटा कर लेंगे इस तरह से सारे पत्ते काटकर गोल साँचे का आकार दे देंगे अब इसमे हल्का सा तेल डालकर छोड देंगे।
फिर कढ़ाई में चौथाई चम्मच तेल, जीरा व राई डालकर शिमला मिर्च, प्याज व हरी मिर्च डालेंगे व हल्का सा नमक डालेंगे फिर चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे अब गैस बंद कर देंगे।
फिर इसमे घोल डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व आधा चम्मच किचन किग डालकर अच्छे से मिला देंगे व चौथाई चम्मच इनो डालकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर तवे में साचे डालकर उसमे वो घोल डाल देंगे। अब मध्यम आँच पर गैस करके तवा रख देंगे व उसके ऊपर उल्टा पतीला रखकर ढक्कन लगा देंगे।
अब टमाटरो को दो भागो में काट लेंगे व अन्दर के बीज निकाल देंगे। अब साफ कपड़े से टमाटर के अन्दर का पानी पोछ देंगे(अब हम दो तरीके से साँचा बना सकते हैं टमाटर से, पत्ता गोभी से)
अब अप्पम को चेक करेगे व हल्का सा तेल लगाकर उनको पलट देंगे व अब उन्हे सीधा तवे पर ही डाल देंगे व साँचे हटा देंगे। हल्का-हल्का तेल लगाकर पलट कर दोनों तरफ सेक लेंगे अब अच्छे से सेकने के बाद हटा लेंगे। 
अब गैस पर तवा रखकर टमाटर के तेल लगाऐंगे व टमाटर में भी घोल लगाऐंगे व ऊपर से ढक देंगे।
अब टमाटर वाले अप्पम में भी तेल लगाकर पलट देंगे। इस तरह हम टमाटर के साँचे से भी अप्पम बना सकते हैं। अब बाद में पत्ता गोभी व टमाटर काट करके लहसून,नमक,लाल मिर्च पाउडर, काला नमक,हरी मिर्च लेंगे व टमाटर के बीज लेंगे। 
अब मिक्सी के जार में हरा धनिया, लहसून,टमाटर, पत्ता गोभी, टमाटर के बीज,आधा चम्मच सफेद नमक,चौथाई चम्मच काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च व हल्का पानी डालकर चटनी बना लेंगे। अब ये अप्पम चटनी के साथ खाए।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe of appam 
Next:- नवरात्रा व रोजा इफ्तार के लिए अंजीर की स्पेशल रेसिपी special recipe of anjeer

नवरात्रा व रोजा इफ्तार के लिए अंजीर की स्पेशल रेसिपी special recipe of anjeer

     
अंजीर के फल में महिलाओं में आयरन की कमी दूर करने व सभी विटामिन मिनरल की पूर्ति करने के खास गुण हैं आप नवरात्रा के दौरान ये जूस पियेंगे तो आपको कमजोरी का अहसास नहीं होगा व रोजे में सहरी व इफ्तार के लिए भी इसे प्रयोग कर सकते हैं। शुगर के व्यक्ति भी पी सकते हैं
anjeer ki special recipe in hindi, roza iftar ke liye anjeer ki recipe, anjeer juice recipe in hindi, fresh anjeer recipe in hindi ,  

बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

अंजीर 20 ( पाँच व्यक्तियों के लिए)
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले चार-पाँच पानी से अच्छे से मसल-मसल कर अंजीर को धोकर साफ कर लेंगे पानी निकाल देंगे धोकर बिलकुल साफ कर लेंगे।
फिर मीडियम साईज के 5 गिलास पानी डालेंगे ढक्कन लगाकर रात भर भीगोकर रख देंगे पूरा समय देकर भीगोना हैं।
फिर मिक्सी के जार में अंजीर डाल देंगे जिस पानी में अंजीर भीगोया था वही पानी डालकर पीसना हैं और छलनी से छान लेंगे एक साथ पूरा पानी नहीं डालना हैं थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीसना हैं। और छलनी से छानना हैं और मिला देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं
Video recipe for anjeer juice
Next:- बगैर चीनी का केक प्राकृतिक चीजों से बनाये cake without sugar recipe in hindi

Thursday, 19 April 2018

बगैर चीनी का केक प्राकृतिक चीजों से बनाये cake without sugar recipe in hindi

                
डायबिटीज वालों के लिये स्पेशल केक बगैर चीनी का केक ना चीनी ना  कैमिकल डालें केवल प्राकृतिक चीजो से बनाये ये प्राकृतिक मिठास वाला केक जो खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं और बनाने में बहुत ही आसान हैं
cake without sugar recipe , sugar-free cake recipe for diabetics, sugar-free cake kese banaye, without sugar cake recipe in hindi
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)
एक कप मैदा (छना हुआ)
आधा कप सूजी (छानी हुई)
एक कप खजूर (बीज निकाले हुए)
आधा कप शहद
दूध एक गिलास
रिफाइन्ड तेल
काँफी
इनो नीले कलर वाला
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले खजूर को धोकर अच्छे से साफ कर देंगे मिक्सी के जार में खजूर व दूध डालकर अच्छे से पीस लेंगे और छान लेंगे।
फिर जार में मैदा,सूजी,दूध,आधा चम्मच काँफी पाउडर व दो चम्मच तेल डालकर पेस्ट बनाऐंगे। अब पेस्ट में खजूर का घोल व शहद डालकर फिर से फेटेगे व मिक्सी में फेटने के बाद एक पतीले में गर्म पानी डालकर उसमे स्टेण्ड डाल देंगे।
फिर एक बर्तन के किनारों पर तेल लगाकर पेस्ट में एक चम्मच इनो डालकर धीरे-धीरे मिला देंगे। अब झाग तैयार हो गए हैं। व बर्तन में घोल डाल देंगे।
फिर गैस कम आँच पर करके स्टैण्ड पर बर्तन रखकर उस पर ढ़क्कन लगा देंगे व पतीले पर भी ढक्कन लगा देंगे व बीच-बीच में ढ़क्कन हटाकर केक चेक करते रहेगे 30 मिनट तक पकाने के बाद केक बन जाएगा व गैस बंद कर देंगे। अब बर्तन से केक निकाल लेंगे।
अब क्रीम बनाने के लिए एक जार में मलाई व दो चम्मच शहद डालकर फेटेगे व अब क्रीम को काँच की प्याली में डालकर फ्रीजर में रख देंगे फिर क्रीम ठण्डी होेने के बाद पाँलीथीन में क्रीम डालकर केक पर क्रीम से डेकोरेशन करेगे।
फिर कुछ खजूर लेंगे जिनको कद्दूकस करके खजूर डाल देंगे व अब केक पर गुलाब के फूल की पत्त्तियाँ डालकर सजा देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for sugar-free cake


Next:- अनार से बनाये ये जबरदस्त केक सस्ता व सरल केक anar ka cake banane ki recipe



Wednesday, 18 April 2018

अनार से बनाये ये जबरदस्त केक सस्ता व सरल केक anar ka cake banane ki recipe


अनार का बर्थ डे केक सरल व सस्ता होने के साथ-साथ स्वाद में भी कम नही होता हैं जिसके कारण आजकल बर्थ डे पर इस केक को बनाना बहुत ही पसन्द किया जाता हैं आप भी हमारे द्वारा बताई गई विधि से अनार का बर्थ डे केक बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। 
anar ka cake recipe in hindi , pomegranate cake recipe , anar ka cake banane ki vidhi , cake banane ki vidhi
बनाने की सामग्रीः- (Ingerdients)
एक कप सूजी
आधा कप मैदा
एक कप पीसी चीनी(बूरा शक्कर)
अनार के दाने (तीन अनार)
कुछ बिदाम (छिल्का हटाकर काटे हुवे )
दूध
खाने वाला रिफाइन्ड तेल
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले बर्तन में सूजी,मैदा डालकर छानकर अच्छे से मिला देंगे फिर दो चम्मच तेल डालकर मिलाऐंगे। 
फिर जार में 2 कप अनार के दाने डालकर हल्का सा गर्म करके ठंडा किया हुआ दूध डालकर बारीक पीस लेंगे व अच्छे से छानकर सूजी व मैदा में पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर आवश्यकतानुसार बुरा शक्कर डालेंगे व तीन चम्मच गुलाब का शर्बत डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब बर्तन के साईड में तेल लगाकर उसमे घोल डालेंगे पोन चम्मच इनो डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब पतीले में गर्म पानी करेगे व उसमें स्टैण्ड रख देंगे अब स्टैण्ड पर घोलवाला बर्तन रखकर ढक्कन लगा देंगे व पतीले पर भी ढक्कन लगा देंगे फिर 35 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे।
अब केक को पतीले में ठंडा पानी लेकर ठंडा कर देंगे फिर चक्कू की सहायता से केक निकाल देंगे फिर केक पर शर्बत लगाकर फैला देंगे अब अनार के दाने लगा देंगे। व बादाम लगा देंगे इस तरह से गुलाबी केक तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for anar ka cake
Next:- आलू का फलाहारी रायता व्रत उपवास के लिए स्पेशल Aloo Ka Raita Banane Ki Recipe






Saturday, 14 April 2018

आलू का फलाहारी रायता व्रत उपवास के लिए स्पेशल Aloo Ka Raita Banane Ki Recipe

    
व्रत में फलाहार का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती हैं एवं हमे कमजोरी का अहसास नहीं होता हैं। व्रत में घर पर बनाये गये फलाहार का सेवन करना अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इसमें किसी प्रकार की अनाज की मिलावट का डर नहीं रहता हैं हमारे द्वारा बताया गया फलाहारी रायता बहुत स्वादिष्ट हैं जो कि हम व्रत उपवास में बनाकर सेवन कर सकते हैं।
aloo ka falahari raita, raita banane ki vidhi, aloo ka raita recipe in hindi, potato raita recipe
बनाने की सामग्रीः-(Ingerdients)
एक किलो दही
पाव आलू
सेधा नमक
काली मिर्च (पीसी हुई)
जीरा पाउडर
सुखा पुदीना
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले आलू को छिल लेंगे व पानी में डालकर कद्दूकस कर लेंगे व छलनी से पानी निकाल देंगे।
फिर पतीले में पानी गर्म करेगे व उबाला आने के बाद आलू डाल देंगे व आलू उबलने देगे।
अब दही को फेट लेंगे व उसमें थोड़ा सा पानी डाल देंगे व आलू उबलने के बाद गैस बंद कर देंगे।
फिर छलनी में आलू निकाल लेंगे व दही में उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाऐंगे थोडा सा सेधा नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, सुखा पुदीना व आधा चम्मच जीरा पाउडर डालेंगे आलू का फलाहारी रायता व्रत उपवास के लिए स्पेशल तैयार हैं।
       आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Vidio recipe for aloo ka falahari raita
Next:-  आलू फूल गोभी की शादियों में बनती हैं वेसी सब्जी कैसे बनाये  Shaadi Wali Aloo Gobhi Ki Sabji In Hindi

आलू फूल गोभी की शादियों में बनती हैं वेसी सब्जी कैसे बनाये Shaadi Wali Aloo Gobhi Ki Sabji In Hindi

           
आलू फूल गोभी की सब्जी बड़े ही चाव से खाते हैं क्योंकि इसका स्वाद बहुत अच्छा होता हैं हमको कई बार ऐसा लगता हैं कि जब हम शादियों में आलू फूल गोभी की सब्जी खाते है तो बहुत अच्छी बनती हैं परन्तु घर पर बनाते है तो शादियों में बनाये जाने वाली सब्जी जितनी स्वाद नहीं बनती हैं इसका कारण ये हैं कि शादियों में आलू फूल गोभी की सब्जी विशेष तरीके से बनाई जाती हैं आज हम आपको ऐसी ही विधि के बारे में बता रहे हैं जिससे बनाने पर आलू फूल गोभी की सब्जी बहुत अच्छी बनेगी।

shaadi wali aloo gobhi ki sabji, aloo gobhi ki sabji in hindi, Aloo gobhi video recipe in hindi, bhandare wali aloo gobhi ki sabji, halwai jesi aloo gobi ki sabji,

बनाने की सामग्रीः- (Ingerdients)
आधा किलो फूल गोभी
5 बड़े साईज के आलू
हल्दी पाउडर
काला नमक (पीसा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर
जीरा
हींग
गर्म मसाला
चाट मसाला/अमचूर पाउडर
सफेद नमक
धनिया पाउडर
दही एक प्याली से थोड़ा सा कम (थोड़ा सा खट्टा)
तेज पत्ता
6 साबुत काजू
आठ-नो साबुत काली मिर्च
पांच लौंग
खाने वाला तेल
दो हरी मिर्च
हरा धनिया
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले फूल गोभी को काट लेंगे व धो लेंगे अब आलू भी काट लेंगे आलू थोड़े बड़े साईज में काटना हैं अब कढ़ाई को गैस पर चढा देगे उसमें ज्यादा तेल डालकर तेल गर्म करेगे गर्म होने के बाद गोभी को सुनहरा होने तक तल लेंगे इस तरह से सारी गोभियाँ तल लेंगे।
फिर सारे आलू भी तल लेंगे व जब आलू सुनहरे रंग के हो जाए तब तक तेज आँच पर अच्छे से तल लेंगे। इस तरह सारे आलू तल लेंगे।
फिर एक जार में दही डालेंगे व एक चम्मच नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर, हल्की हल्दी,चैथाई चम्मच काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्सी में फेट लेंगे।
फिर कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म होने के बाद गैस की आँच कम करके जीरा व सुखी मैथी डाल देंगे अब हरी मिर्च, काजू, इलायची लौंग, तेज पत्ता काली मिर्च डाल देंगे व हल्का सा हींग व हल्की सी हल्दी डाल देंगे।
फिर दही वाला पेस्ट डालेंगे व चलाते रहेगे व दही में उबाला आने के बाद आलू व फूल गोभी डाल देंगे अब आधा चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाऐंगे फिर ढक्कन लगाकर 5 मिनट पकाऐंगे। 
फिर गैस बंद करके आधा चम्मच चाट मसाला व हरा धनिया डालेंगे। सब्जी बनाते समय बीच-बीच में पानी डालते रहेगे। शादियां में बनती हैं वेसी स्वादिष्ट आलू फूल गोभी की सब्जी तैयार हैं।
       आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
vidio recipe for aloo gobhi ki sabji
Next:- होली पर बगैर झंझट के बनाये ये सबसे सरल सबसे स्वादिष्ट गोमती चक्र मिठाई Gomati Chakra Mithai Holi Special Sweet

Monday, 2 April 2018

होली पर बगैर झंझट के बनाये ये सबसे सरल सबसे स्वादिष्ट गोमती चक्र मिठाई Gomati Chakra Mithai Holi Special Sweet

 ये सीधी व सरल स्वादिष्ट मिठाई है जिसको बनाने में समय कम लगता हैं। आसानी से तैयार हो जाती हैं और खाने में सभी को बहुत पसन्द आती हैं जिसको हम थोड़ी सी मेहनत करके बना सकते हैं नये तरीके की मिठाई होने के कारण इसका स्वाद बहुत अच्छा लगेगा।

Gomati Chakra mithai, holi per special mithai,hindi me holi ki mithai,
बनाने की सामग्रीः-
2 कप मैदा (छना हुआ)
1 कप शक्कर
घी
1 गिलास गर्म पानी
चैथाई चम्मच नमक
बनाने की विधिः-
सबसे पहले मैदे को पतीले में डालकर उसमे नमक मिला देंगे व एक बड़ा चम्मच घी को गर्म करके पतीले में डालकर अच्छे से मिला देंगे फिर हाथो से मिला देंगे अब हल्का-हल्का पानी डालकर आटा गुंथ लेंगें  थोडा कड़क आटा गुथंना हैं।
फिर हल्का सा घी लगा देगे अब 15 मिनट आटे को ढक्कन लगाकर छोड़ देंगे प्याली में तीन चम्मच बुरा शक्कर व चार चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाऐंगे घी व शक्कर का पेस्ट बना लेंगे।
फिर 15 मिनट बाद आटे की लोई बनाकर बेलन के हल्का सा घी लगाकर बेलेगे व बेलने के बाद किनारो से काट लेंगे अब घी व शक्कर का घोल अच्छे लगाकर फैला देंगे अब घुमाते हुए रोल बना देंगे।
फिर चक्कू की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लेंगे व एक बेलने चलाऐंगे व थाली में रख लेगे। इस तरह से सारे बना लेंगे।
अब कढ़ाई में तेल डालेंगे व तेल गर्म होने के बाद धीरे-धीरे तल लेंगे व सुनहरी रंग होने के बाद बाहर निकाल लेंगे अब पतीले में शक्कर लेकर अच्छे से मिला देंगे फिर छलनी से छान लेंगे। गोमती चक्र मिठाई तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video Recipe For Gomati Chakra Sweet

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...