Saturday, 10 March 2018

हरे (कच्चे) टमाटरों से बनाये खट्टे मीठे स्वाद वाली जबरदस्त स्वादिष्ट सब्जी Kachche Hare Tamater Ki Sabji In Hindi

एक नया तरीका जिससे कच्चे हरे टमाटर की सब्जी भी बने ऐसी स्वाद वाली की मेहमान भी उंगलिया चाटते रह जाये बनाये खट्टे मीठे स्वाद वाली जबरदस्त स्वादिष्ट सब्जी Hare Tamater Ki Khatti Meethi Sabzi Recipe, Hare Tamater Ki Sabji Kese Banaye
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)
आधा किलो हरे टमाटर (धोकर साफ कर लेंगे)
दो प्याज
एक हरी मिर्ची
हरा धनिया
नमक
जीरा
राई
लाल मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
खाने वाला तेल
एक चम्मच चीनी
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले टमाटर मध्यम साईज में कटिंग कर लेंगे फिर प्याज का छिलका हटाकर पानी में डाल देंगे कुछ देर बाद कटिंग कर लेंगे व हरी मिर्ची भी कटिंग कर लेंगे।
फिर गैस आँन करेगे व कढ़ाई रखेगे एक बड़ा चम्मच से थोडा सा कम तेल डालेंगे जीरा व राई डाल देंगे गैस को कम कर देंगे हरी मिर्ची व प्याज डाल देंगे व चलाऐंगे एक चम्मच नमक डाल देगे चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला देंगे अच्छे से प्याज को भुन लेंगे।
फिर गैस को फूल करके टमाटर डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे थाली से ढक देंगे गैस को मध्यम कर देंगे फिर थाली हटाऐंगे बीच-बीच में चैक करते रहेगे यदि कच्चे लगे तो वापिस थाली से ढककर पकाऐंगे।
फिर पकने के बाद वापिस गैस फूल कर देंगे एक चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालेंगे चलाऐंगे फिर हल्का सा पानी डालकर मिला देंगे व चीनी डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे फिर हल्का सा पानी और डाल देंगे।
फिर गैस बंद कर देंगे हरा धनिया डाल देंगे बर्तन में निकालकर मिला देंगे फिर ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे। इस प्रकार से हरे टमाटर की चटपटी सब्जी तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं:-
Green Tomato Sabji Hindi Video
Kachche Tamater Ki Sabzi Hindi Video Recipe:-
Next Recipe:-

हरी मिर्च झटपट व बगैर तेल के टिफिन आदि के लिए बनाने की अनोखी अविष्कारक विधि (Zero Oil Harimirach Ki Sabji Kaise Banaye)


Sunday, 4 March 2018

हरी मिर्च झटपट व बगैर तेल के टिफिन आदि के लिए बनाने की अनोखी अविष्कारक विधि (Zero Oil Harimirach Ki Sabji Kaise Banaye)

जीरो आँयल हरी मिर्च की सब्जी झटपट व बगैर तेल के 5 मिनट में अचार जैसी हरी मिर्च बनायें।
Zero Oil Hari Mirach, Fast Tiffin Recipe, Harimirach Ki Sabji Without Oil, Trick To Make Achari Harimirach Ki Sabji
कई बार हमारा मन कुछ नया खाने का करता हैं हमारा मन करता है कि हम कुछ ऐसा बनाकर खाये जो खाने में मन को भाने वाला तो हो साथ ही चटपटा भी हो इसके लिए हरी मिर्च बहुत अच्छा विकल्प हैं जिसको हम कम समय में काफी अच्छा बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-

पाव हरी मिर्च (धोकर चीरा लगायी हुई)
तीन चम्मच सौफ
दो चम्मच जीरा
दो चम्मच धनिया पाउडर
दो नींबू
आधा चम्मच सफेद नमक
आधा चम्मच काला नमक
बनाने की विधिः-
सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी चढ़ाकर पानी में मिर्च उबाल लेंगे फिर तवे पर जीरा व सौफ भुन लेंगे।
फिर जार में सौफ,जीरा व नमक डालकर पीस लेंगे इसके बाद धनिया पाउडर मिला देंगे एक नींबू का रस डाल देंगे फिर मसालों को अच्छी तरह से मिला देंगे।
फिर मिर्च को अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के बाद मसाला भर देंगे इस तरह से सारी मिर्च में मसाला भर देंगे अब मीर्च के ऊपर एक नींबू का रस और डाल देंगे।
बगैर तेल की झटपट बनने वाली स्वादिष्ट हरी मिर्च तैयार हैं।(Oil Free Harimirach for Tiffin)
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं:-
Video Recipe For Making Zero Oil Harimirach:-
Next Recipe:-

आलू टिक्की बनाने की रेसिपी हिन्दी Aloo Tikki Recipe In Hindi With Video


Friday, 2 February 2018

आलू टिक्की बनाने की रेसिपी हिन्दी Aloo Tikki Recipe In Hindi With Video

आलू टिक्की भारत पाकिस्तान व बांग्लादेश का परम्परागत नाश्ता है। 
सदियों से खाये जाने वाले इस नाश्ते को ये कह कर दुष्प्रचारित किया गया कि ये मोटापा बढ़ाता है पर ये सब पिज्जा व बरगर को लोकप्रिय बनाने वाली ताकतों की साजिश थी।
 अब भारत में ही एक शोध से प्रमाणित हो गया है कि भारत के परम्परागत नाश्ते जैसे समोसे व आलू टिक्की से सेहत को उतनी हानि नहीं पहुचंती जितनी पिज्जा व बरगर जैसे मोनो सोडियम ग्लूकामेट रसायन मिले हुये फास्ट फड से सेहत को नुकसान होता है। 
क्रिस्पी आलू टिक्की, कैसे ये चीज मिलाकर बना सकते हैं परफेक्ट आलू टिक्कीः- (How to make perfect crispy aloo tikki) 

आजकल आलू टिक्की खाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा हैं फास्ट फुड खाने वाले आलू टिक्की की मांग बहुत करते हैं जिसका कारण यह है कि इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता हैं एक बार आलू टिक्की खाने के बाद बार-बार आलू टिक्की खाने का मन करता रहता हैं घर पर हम अच्छी प्रकार की ताजा आलू टिक्की बना सकते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य भी खराब होने का डर नहीं रहेगा।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
10 आलू लेंगे उबाल कर छिलका हटाकर बिलकुल ठंडा कर लेंगे
हरा धनिया( धोकर कटिंग कर लेंगे)
नमक सफेद
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
जीरा
काला नमक
सुखी मैथी या ताजा मैथी या पोदिना सुखा या हरा पोदिना
अमचूर या चाट मसाला
खाने वाला तेल
दो हरी मिर्ची(धोकर कटिंग कर लेंगे)
तीन ब्रेड( किनारी हटा देंगे)
बनाने की विधिः-(Method)
ब्रेड को जार में डाल लेंगे मिक्सी में बारिक पीस लेंगे आलूओं को अच्छी प्रकार से उबाल लेंगे आलूओं को लोटे के पैदे से दबाकर बारिक कर लेंगे।
फिर जो ब्रेड पीसी थी वह डाल देंगे धनिया पते डाल देंगे आधा चम्मच से थोडा सा कम सफेद नमक,चैथाई चम्मच काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्ची पाउडर, एक चम्मच सुखी मैथी या पोदिना आधा चम्मच से थोडा सा कम अमचूर पाउडर,एक हरी मिर्ची डालकर सबको अच्छी तरह से मिला देंगे आटे की तरह अच्छी तरह सें गुथ लेंगे पानी नहीं डालना है हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर मिक्सी का जार लेंगे धनिया पाउडर डाल देंगे,हरी मिर्ची डाल देंगे चैथाई चम्मच सफेद वाला नमक, चैथाई चम्मच से थोडा सा कम काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,एक चम्मच अमचूर पाउडर डाल देंगे हल्का सा पानी और हल्का सा जीरा डालकर मिक्सी के जार में पीस लेंगे फिर हल्का सा पानी और डालकर पुनः पीस लेंगे अमचूर की जगह हरे टमाटर डाल सकते हैं।
फिर गैस चालू करके तवा रखेगे तेल डाल देंगे व चम्मच से फेलाऐंगे अच्छे से फेला लेंगे तवा गर्म होने के बाद गैस कम कर देंगे व हाथो के तेल लगाऐंगे टिक्की बनाऐंगे हल्का-हल्का दबाऐंगे।
फिर तेल की साईड में टिक्की डालेंगे एकदम बीच में नहीं डालेंगे गैस को थोडा कम रखेगे पलटेगे व सैकेगे व थोडा-थोडा साईड में कर देंगे कागज पर उतार लेंगे। थोडा तेल और डालकर सभी इसी प्रकार से सैक लेंगे सैकते समय गैस को आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं आलू टिक्की तैयार हैं।
Crispy aloo tikki recipe, aloo tikki in hindi, aloo tikki recipe seema ki rasoi
इस वीडियो से सीखिये हिन्दी में आलू टिक्की बनाने की रेसिपी:-


Monday, 29 January 2018

घर पर बनायें गाजर मटर की सब्जी में रेस्टोरेंट जैसा जायका Restaurant Style Gajar Matar Ki Sabzi Hindi Me

गााजर मटर की सब्जी ( Carrot And Green Peas Ki Sabji) बनानें की इस विधि से आप घर पर ही गाजर मटर की सब्जी को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बना सकते हैं। 
ये बहुत ही सरल विधि हे व गाजर के साथ हरी मटर का सयोंग होने के कारण बहुत ही पौष्टिक भी है 
गाजर मटर की सब्जी तो आप सभी बनाते होगें पर इस आसान सी तकनीक को काम में लेने पर सब्जी रेस्टोरेंट जैसी स्वाद वाली बन जाती हैं। गाजर मटर की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं यदि हम इसको अच्छे तरीके से बनाते है तो इसका स्वाद और भी बढ जाता हैं हमारे द्वारा बताई गई विधि से गाजर मटर की सब्जी बनाने पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी।
घर पर रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली गाजर मटर की सब्जी बनाने का तरीकाः-

बनाने की सामग्रीः-

250 ग्राम गाजर
आधा किलो हरी मटर ताजा
लहसुन एक या हींग
हरी मिर्ची एक
नमक सफेद वाला
लाल मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
चाट मसाला या अमचूर पाउडर या नींबू
कसूरी मैथी या हरी मैथी
खाने वाला तेल
बनाने की विधिः-
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो लेंगे फिर चाकू से छिलका हटा देंगे आगे पीछे से कटिंग कर लेंगे छिलका हटाकर वापिस धो लेंगे व लम्बाई में गाजर कटिंग कर लेंगे बीच की लकड़ी हटा देंगे व कटिंग कर लेंगे। 
फिर मटर छिल लेंगे व धो लेंगे पानी निकाल देंगे हरी मिर्ची कटिंग कर लेंगे व लहसुन, हरी मिर्ची को प्याली में लेकर बेलन से कुट लेंगे।
फिर गैस आँन करके प्रेसर कुकर रख देंगे पोन बड़ा चम्मच तेल डालेंगे व जीरा डालेंगे गैस को कम कर देंगे सुखी मैथी डालेंगे चम्मच से हल्का सा चलाऐंगे फिर मटर डालेंगे व तुरन्त ढक्कन लगा देंगे गैस को फूल कर देंगे ढक्कन हटाऐंगे व चलाऐंगे।
फिर लहसुन व हरी मिर्ची डालेंगे अच्छे से पकाऐंगे फिर गाजर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर एक चम्मच सफेद नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे व चलाकर अच्छे से सब्जी को भुन लेंगे।
फिर सवा चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे व अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर मिला देंगे फिर आधा गिलास पानी डालकर मिक्स कर देंगे प्रेसर कुकर का ढक्कन लगाऐंगे।
फिर एक सीटी आने के बाद गैस कम कर देंगे दूसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे प्रेसर कुकर खोलेगे सब्जी पककर तैयार हुई या नहीं चैक कर लेंगे यदि नहीं पकी है तो और पकाऐंगे।
फिर आधा चम्मच चाट मसाला डालेंगे चलाऐंगे या नींबू डाल देंगे यदि झोल करना चाहे तो हल्का सा पानी डाल देंगे फिर हरा धनिया डाल देंगे। गाजर मटर की सब्जी तैयार हैं।
आप पुरी विधि मेरे इस हिन्दी वीडियो में देख सकते हैं:-
Hindi Video Recipe Gajar Matar Ki Sabzi 

Garaj matar recipe seema ki rasoi
Next Recipe:-

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

Saturday, 13 January 2018

कैसे बनाये स्वादिष्ट गोंद के लड्डू या गोंद पाक Gond Ke Laddu Or Gond Pak Recipe Hindi

राजस्थानी गोंद पाक (Rajasthani Gond Ke Laddu) सर्दियों में या डिलीवरी के बाद खाया जाता हैं (Gond Ke Laddu After Delivary) इसे गोंद के लड्डू भी कहते हैं इन सर्दियों में बनाकर खायें ये गोंद के लड्डू या आपके घर प्रसूता स्त्री हो तो उसे बनाकर खिलाये। ये बहुत पौष्टिक माने जाते हैं। सर्दियो के मौसम में यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं एवं सर्दी में हमे स्वस्थ रखते हैं।
बनाने की सामग्रीः- Ingredients:-
दो कप गेहू का आटा (छानकर)
बुरा शक्कर (छानकर) चीनी पीसकर नहीं लेना हैं।
डेढ कप देशी घी
आधा कप गांेद तोड़कर बारिक कर लेगे (मिक्सी में नहीं पिसना हैं।)
खोपरा एक या आधा गट
बिदाम (कूटकर तैयार करके) आधा कप या फिर अपने हिसाब से
कुछ इलायची (दो चम्मच)
काली मिर्ची साबुत एक चम्मच (पीसकर पाउडर बना लेंगे)
बनाने की विधीः- (Method)
सबसे पहले इलायची बारिक पीसकर छान लेंगे खोपरा तोडकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे फिर गैस फूल करके कढ़ाई रख देंगे पूरा घी डाल देंगे घी गर्म होने देंगे गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे।
फिर हल्का-हल्का गोंद डालेंगे एक साथ नहीं डालना है, चलाऐंगे अच्छे से सैक लेंगे ताकि अन्दर से कच्चा नहीं रहे आवाज आनी बन्द हो जाये तो अच्छे से सीक गया हैं। फिर थाली में निकाल लेंगे पलटिऐ से तोड़कर देखेगे अच्छी प्रकार से टूट रहा है तो सीक गया है।
फिर शेष गोंद भी इसी प्रकार से सैक देंगे फिर गैस बंद कर देंगे गोंद को थाली में फैला देंगे इलायची कुटने वाली से गोंद दबाकर बारिक कर लेंगे। फिर गैस चालू कर देंगे। गैस कम रखेगे जिस घी में गोंद तला था उसमे पीसी काली मिर्च डालेंगे दो कप गेहू का आटा डालकर कम आँच पर भुनना हैं चलाऐंगे जब तक खुश्बू नहीं आये आटे का कलर न बदल जाये तब तक भुनना है।
फिर गैस को मध्यम कर देंगे सुनहरी कलर होने तक सैक लेंगे गैस बंद कर कढ़ाई नीचे उतार कर अच्छे से चला देंगे फिर गोंद डाल देंगे व अच्छे से चला देंगे बिदाम डाल देंगे इलायची पाउडर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर नारियल का बुरादा डाल देंगे व अच्छे से मिला देंगे दो-तीन मिनट ठंडा करके बुरा शक्कर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे बिल्कुल ठंडा नहीं करेंगे, हाथो के हल्का सा घी लगाकर दबाकर लड्डू बनाऐंगे फिर चम्मच से मिक्स करके सभी लड्डू इसी प्रकार दबाकर बना लेंगे। गोंद पाक तैयार हो गया है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।
Video Recipe For Gond Ke Laddu Or Gond Pak
मेरा यू ट्यूब चैनल:-

अगला व्यंजन:-

पनीर के मेदू बड़े और आबू की स्पेशल चटनी कैसे बनाएं
key words:- Gond ke laddu, Gond Pak, Rajasthani Gond Pak, Gond ke laddu after delivary, Gond Pak recipe hindi me, Gond ke laddu ke fayde, Gond ke laddu health benifits, Gond ke laddu in pregnancy,

Wednesday, 10 January 2018

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

     

एक जैसी सब्जी बार-बार खाने का मन नहीं करता हैं क्योंकि हम एक जैसी सब्जी बार-बार खाकर उब जाते हैं जिसके कारण हर बार नई सब्जी खाने का मन करता है नई सब्जी खाने से हमारा स्वाद बना रहता हैं नई चटपटी सब्जी बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
एक कप से थोड़ा कम मूंग दाल
4 आलू 
2 प्याज
2 हरी मिर्च
1 नींबू
दाल चीनी
नमक
जीरा
राई
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
मीठे नीम के पत्ते
हल्दी पाउडर
तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक बर्तन में दाल डालकर दो-तीन बार साफ पानी से धो लेंगे अब पतीले में गुनगना गर्म पानी लेकर धुली हुई दाल पतीले में डाल देंगे व आधा घन्टे तक भिगोऐंगे। इसके बाद आलू को छिलकर बारीक काट लेंगे व आलू में थोड़ा पानी डालकर छोड़ देंगे ताकि आलू काले न पड़े प्याज हरी मिर्च भी काट लेंगे।
फिर प्रेशर कुकर में सवा बड़ा चम्मच तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा व राई डालेंगे व हरी मिर्च व मीठे नीम के पत्ते डाल देंगे अब प्याज व दाल चीनी डाल देंगे व अच्छे से भूनेंगे I
फिर आलू का पानी निकालकर आलू डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे व 5 मिनट चलाने के बाद आधा चम्मच नमक,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे व 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाऐंगे व आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर अच्छे से भुनेगे अब दाल जो भिगोई थी उसका पानी निकालकर वो डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर आधा बड़ा चम्मच पानी डालकर मिला देंगे व सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे अब आधा नींबू निचोडकर मिला देंगे व ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 4 January 2018

स्वादिष्ट गुलाब जामुन मिल्क पाउडर से घर पर सरलता से बनाने की स्पेशल विधीः-

जो लोग मीठे खाने के शौकीन हैं  उनको गुलाब जामुन बहुत अच्छा लगता है क्योंकि ये वास्तव में ही इतने अच्छे बनते हैं कि इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता हैं। हम घर पर गुलाब जामुन बनाकर मिलावटी मावे की मिठाईयों से बच सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
पाउडर का दूध एक कप
2 चम्मच मैदा
कुछ इलायची
एक नींबू
2 कप चीनी
1 चम्मच घी
मीठा सोडा/भजिया सोडा
आधा कप दूध
तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधीः-
सबसे पहले कढ़ाई में 2 कप चीनी डालेंगे व 2 कप पानी डालकर गैस चालू कर देंगे व हिलाते रहेंगे। चीनी घुलने के बाद पांच, छः मिनट पकाऐंगे अब चाशनी तैयार हो जाएगी व कुछ इलायची के दाने व साथ में छिलके कुछ नींबू का रस डाल देंगे चाशनी तैयार है।
फिर एक बर्तन में मैदा डाल देंगे व एक चुटकी खाने का सोडा डालकर हिला देंगे अब एक बड़े चम्मचे में घी डालकर गर्म करेगे व घी गर्म होने के बाद गैस बंद कर देगे व गर्म घी को मैदे में अच्छे से मिला देंगे।
फिर पाउडर का दूध डालकर अच्छे से मिलाऐंगे ताकि पाउडर के दूध में गांठे न पड़े अब मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर जैसे आटा गुथंते है वैसे गुंथना है ध्यान दे हल्का हल्का दूध डालना है व गुथंते समय अच्छे से फेंट लेना है।
फिर इसके हल्का सा तेल लगाकर चिकना आटा तैयार करेंगे व 5 मिनट ढ़ककर रख देंगे। अब हाथों के हल्का सा तेल लगाकर गोले बनाऐंगे ध्यान रहे बिल्कुल भी लाईन न आए व लम्बे भी बना सकते हैं ध्यान रहे बनाते समय हाथो पर तेल जरूर लगाना है ताकि गुलाब जामुन फटे नहीं।
अब खुली कढ़ाई लेकर गैस पर रख देंगे व गैस मध्यम आंच पर रखेंगे व कढ़ाई में तेल डाल देंगे तेल ज्यादा लेना है व इतनी मात्रा में तेल लेना है कि नीचे का तला पूरा डूब जाए तेल गर्म होने के बाद कम आँच पर गोले बनाकर तलेंगे व झार पर लेकर घुमाऐंगे व इस तरह  सारे गुलाब जामुन बनाकर चाशनी में डाल देंगे ध्यान दे कि गुलाब जामुन थोड़ी-थोड़ी दूरी पर डालकर ही तलने है व गुलाब जामुन को अच्छी तरह चाशनी में डूबो देगे ध्यान रहे गुलाब जामुन तलते समय तेल ज्यादा गर्म न हो।
फिर गुलाब जामुन को दो-तीन घंटे चाशनी में रखना हैं तीन घंटे बाद चाहे तो फ्रिज में भी रख सकते हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...