Saturday, 16 September 2017

नयी हैदराबादी शाही टुकड़ा मिठाई ( Recipe Of Shahi Tukda In Hindi)

ये हैदराबाद,तेलगांना की स्पेशल मिठाई हैं इस नई मिठाई को शाही टुकड़ा ( Shahi Tukda Or Double Ka Meetha)के नाम से जाना जाता है, ये मूल रूप से हैदराबाद तेलगांना की डिश हैं जो कि वास्तव में बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। इसको कितना भी खाओ मन नहीं भरता है, बच्चों के साथ-साथ सभी को इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता है।
Hyderabadi Shahi Tukda Recipe:-
बनाने की सामग्रीः-
कुछ ब्रेड
घी
दूध का पाउडर
चीनी
दूध (250 ग्राम)
बादाम कटिंग किए हुए (भिगोये हुए)
इलायची
केसर
पिस्ता
पानी
बनाने की विधीः-( Shahi Tukda Banane Ka Tarika):-
सबसे पहले कढ़ाई में 1 प्याला दूध व दूध का पाउडर डालकर मिलायेंगे । अब गैस चालू करेंगे व कम आंच पर चलाते रहेंगे, इसको अच्छे से चलाते रहेंगे, फिर रबड़ी (Condensed Milk) बनाते समय हल्की सी केसर डालेंगे।
अब एक चम्मच घी डालकर अच्छे से चलाएंगे, बीच में दो मिनट गैस बन्द कर देंगे ताकि रबड़ी गाढ़ी पड़ जाए। अब कुछ बादाम डाल देंगे, इसमे इलाचयी के दाने पिस्ते डालकर मिलायेगे व 2 चम्मच चीनी डालकर मिलायेंगे I
फिर गैस ऑन करके धीमी आंच पर पकाएंगे, जब चीनी अच्छे से घुल जाए तब गैस बंद कर देंगे, अब बर्तन में एक प्याला चीनी डालेंगे व उसमे सवा दो प्याला पानी डालेंगे, फिर गैस आँन कर देंगे व जब चीनी घुल जाए तो हल्की सी केसर डाल देंगे व 10 मिनट और पकाएंगे व गैस बंद कर देंगे अब चाश्नी को ठंडा होने देंगे।
फिर ब्रेड को बीच में से काट देंगे व कटिंग कर लेंगे इसकी गोल कटिंग भी कर सकते हैं । एक कढ़ाई में घी डालकर घी गर्म कर लेंगे जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब धीमी आंच पर घी में ब्रेड को तलेंगे तब तक तलेंगे जब तक ब्रेड का रंग सुनहरा न हो जाए इस तरह से सारी ब्रेड तल लेंगे।
अब जो चाश्नी बनायी थी उसके ठंडा होने के बाद जो ब्रेड तली थी वो अच्छे से चाश्नी में डालेंगे फिर इसको बाहर निकाल लेंगे, अब ब्रेड पर रबड़ी लगायेंगे व रबड़ी की एक लेयर बना देंगे ब्रेड के ऊपर बादाम इलाचयी के दाने व पिस्ता लगा देंगे शाही टुकडे तैयार है।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं। 

Shahi Tukda Recipe in Hindi Video:-      
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Monday, 11 September 2017

जब टाईम व सब्जी नहीं हो तब झटपट बनाएं ये चटपटी सब्जी

ये स्वादिष्ट सब्जी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है व चटपटी भी बनती है, एक जेसी सब्जी बार-बार खाकर मन उब जाता हैं और चटपटा खाने का मन करता है, यह चटपटी तो बनती ही है साथ ही टाईम भी बहुत कम लगता हैं एवं सभी को बहुत पसन्द आती है। घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से है:-
बनाने की सामग्रीः-
1 कटोरी बेसन
2 हरी मिर्च
नमक
हल्दी पाउडर
जीरा
अजवायन
करी पत्ते
लाल मिर्च
धनिया पाउडर
हींग
तेल
आधा कटोरी दही
पानी
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक थाली में बेसन छान लेंगे व चैथाई चम्मच नमक,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे व चैथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे, इसमे थोडी सी अजवायन डालेंगे,एक चम्मच तेल डालेंगे व इसको अच्छे से मिला देंगे व थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर आटा गुठेंगे व अब इसको अच्छे से फेट लेंगे।
फिर एक कटोरी में दही लेकर आधा चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
फिर हरी मिर्च काट लेंगे व तेज आंच पर प्रेशर कुकर चढा देंगे इसमें डेढ बड़ा चम्मच तेल डालेंगे इसमे जीरा व अजवायन डालेंगे और थोड़ी सी हींग डालेंगे| अब गैस कम करके करी पत्ते डालकर अच्छे से चलाएंगे व जो दही में मसाले डाले थे वो मसाले भी डाल देंगे।
फिर थोड़ा पानी डालेंगे व डेढ गिलास पानी डालकर गैस की आँच तेज कर देंगे,अब उबाला आने देंगे उबाला आने के बाद गैस की आँच धीमी कर देंगे फिर एक झारा लेंगे व उसमे बेसन लगाकर व झारे को कुकर के ऊपर डालकर झारे के ऊपर बेसन लगाकर कुकर में भुजिये डालते जायेंगे व अब झार हटाकर भुजिये को चलाएंगे व थोड़ा पानी डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आँच पर एक सीटी लगायेंगे।
फिर एक सीटी आने के बाद धीमी आँच पर एक सीटी और लगायेंगे, अब गैस बंद कर देंगे और इसके ऊपर से हरा धनिया व 2 चम्मच घी डाल देंगे। चटपटी सब्जी तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू-ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

बगैर ओवन,बगैर बेकिंग पाउडर,बगैर कोको पाउडर केवल घरेलू सामग्री से केक कैसे बनाएं।(How To Make Simpel Cake Without Oven And Egg Hindi)

ये है घर पर केक बनाने की सबसे सरल विधी (Simple Method Of Homemade Cake) ना तो बेंकिग पाउडर डालना है ना ओवन की जरूरत है और ना ही यीस्ट(खमीर) डालना है, (Cake Without Oven And Without Yeast) फिर भी बाजार से लाये केक से अधिक स्वादिष्ट एवं मजेदार केक का आनंद लिजिये।
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)
कुछ बिस्कुट/कूकीज/पारले जी
अखरोट साबुत/अखरोट गिरी/मुगफली के दाने सेककर
कुछ चोकलेट
चीनी 14 चम्मच
क्रीम केक पर लगाने के लिए
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः- (Method)
सबसे पहले बिस्कुट के टुकड़े कर लेंगे व अखरोट की गिरी निकाल लेंगे फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ायेगे उसमें अखरोट डाल देंगे इनको सेककर भुन लेंगे और गैस बन्द कर देंगे फिर इनको बिस्कुट में डाल देंगे।
फिर कढ़ाई साफ करके वापिस गैस पर चढ़ाएंगे इसमे सवा कप पानी डालेंगे और चीनी डाल देंगे फिर गैस चालू कर देंगे अच्छे से चीनी घुलने के बाद 10 मिनट और पकाएंगे फिर इसमे पौना बड़ा चम्मच तेल डालेगे इसको चलायेगे फिर गैस बन्द कर देंगे चासनी बन गई हैं। चासनी को ठंडा करेंगे।
फिर 2 बड़ी व चार छोटी चोकलेट लेंगे तथा एक बड़ी और एक छोटी चोकलेट को बचाकर रखेंगे चासनी को कुछ ठंडा करेगे बिलकुल ठंडा नहीं करना है ताकि चोकलेट घुलने में आसानी रहे फिर चासनी में चोकलेट डालकर मिलायेंगे ये आराम से घुल जायेगी।
फिर जब चोकलेट अच्छे से घुल जाये तो बिस्कुट व अखरोट डाल देंगे इसको मिलायेंगे, यदि पानी ज्यादा लगे तो उपर से बिस्कुट डाल सकते हैं। अच्छे से मिक्स कर लेंगे यदि बिस्कुट बड़े लगे तो  तोड लेंगे फिर एक बर्तन लेंगे जिस पर थोड़ा सा तेल लगाकर फैला देंगे और कागज की प्लेट बर्तन पर लगा देंगे और थोड़ा तेल लगाकर फैला देंगे तथा यह घोल इस पर डालेंगे फिर यह घोल फ्रिजर में रखेंगे दो तीन घन्टे बाद या फिर जब भी यह घोल जम जाये फ्रिजर से निकालेंगे, फिर चाकू की सहायता से इसको बाहर निकाल लेंगे और कागज की प्लेट को फेंक देंगे। 
बची हुई चोकलेट को गर्म पानी में थोड़ा सा तेल डालकर घोल लेंगे और केक के ऊपर लगा देंगे।
फिर पोलिथिन की कीप बनाकर केक पर क्रीम डाल देंगे। इसके ऊपर चोकलेट के टुकड़े लगा देंगे। 
केक को सजा लेंगे और इसकी कटिंग कर लेंगे इस प्रकार से चोकलेट व बिस्कुट की सहायता से घर पर ही केक बना लेगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू-ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन
भाप में पके वेज मोमोज जो लगे खाने में समोसे से ज्यादा स्वादिष्ट

Hindi method of cake without oven and without egg, very easy and simple cake, biscuit cake, eggless cake, no need to pressure cooker and no need to oven, try this simple cake method in Hindi.

Monday, 4 September 2017

तवे पर बाजार से स्वादिष्ट पिज्जा कैसे बनायें

हम बगैर रंग व कैमिकल खमीर(यीस्ट), ओवन का प्रयोग किये पिज्जा आसानी से बना सकते हैं, पिज्जा खाने का सभी का मन करता है लेकिन बनाने नहीं आने के कारण परेशानी होती है क्योंकि बाजार से लाये पिज्जा में कैमिकल का डर रहता है जिससे हम घर पर बनाकर ही खाना चाहते जिसके कारण मैं आज आपको घर पर बनाने की बहुत ही सरल विधी बता रही हूँ-
बनाने की सामग्रीः-
कुछ पनीर (मेश की हुई)
टमाटर सॉस
लाल मिर्च पाउडर
नमक
1 प्याला मैदा छाना हुआ
चैथाई प्याला सूजी छनी हुई
बारिक भुजिये
तेल
दही
टमाटर सॉस
शिमला मिर्च कटी हुई
प्याज कटे हुए
पत्ता गोभी
नीम्बू
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मैदा व सूजी मिक्स कर देंगे व एक पाउच इनो डालकर चलाएंगे व चैथाई चम्मच नमक डालेंगे फिर दही डालकर आटा गुथेंगे व आटा न तो ज्यादा सख्त गुंथना है  और न ही ज्यादा नरम गुथंना है।
फिर आटे के थोड़ा सा तेल लगा देंगे और आटे को गुंदकर रख देंगे इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालेगे और गेस ऑन करेंगे और शिमला मिर्च और कद्दू-कस की हुई पत्ता गोभी को तेल में तल लेंगे व प्याज को भी तेल में तल लेंगे, तलने के बाद स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और नीबू का रस डाल देंगे व थोडा सा टमाटर साँस डालकर मिलायेंगे। अब मैश की हुई पनीर भी डाल देंगे।
फिर गैस पर तवा चढ़ा देगे और आटे की लोई तैयार कर देंगे और थोड़ा सुखा आटा लगाकर बेलेंगे व पिज़्ज़ा का बेस तैयार करेंगे तवे पर तेल डालेंगे व बेस तवे पर डाल देंगे व कट लगा देंगे टमाटर सॉस बेस पर लगा देंगे टमाटर सॉस की परत तैयार कर देंगे।
फिर गैस ऑन करेगे व गैस की आँच धीमी कर देंगे व अब बेस पर तली हुई सब्जियां डाल देंगे इसके ऊपर से थोड़ी सी पनीर डाल देंगे फिर इसके किनारो पर हल्का सा तेल डाल देंगे व ढक्कन लगा देंगे इसको बीच-बीच में चेक करते रहेंगे फिर गैस बन्द कर देंगे व धीरे-धीरे पिज्जे को प्लेट पर डाल देंगे व ऊपर से नमकीन भुजिये,कटे प्याज व कटी पत्ता गोभी डाल देंगे व हल्का सा पनीर डाल देगे। इसके ऊपर से टमाटर सॉस डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

सूजी से स्पंजी खमण ढोकला बनाने की रेसिपी

सूजी का खमन ढोकला गैस नहीं करता है व पचने में बेसन के खमन ढोकले से हल्का होता है। यह गुजराती स्पेशल खमन ढोकला है। जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। और बनाने में भी बहुत ही आसान हैं जिसमे किसी प्रकार के कैमिकल की मिलावट नहीं की गई है।
बनाने की सामग्रीः-
2 प्याला सूजी
1 प्याला दही
इनो  (सफेद वाला)/ बेकिंग सोडा
हरा धनिया
मीठे नीम के पत्ते
3 हरी मिर्च
तेल
पानी
नमक
हल्दी पाउडर
हीग
जीरा
राई
1 नीबू
1 चम्मच चीनी

बनाने की विधीः-
सबसे पहले सूजी को बर्तन में डाल लेंगे व चैथाई चम्मच नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे व मिला लेंगे फिर दो चम्मच तेल डालेगे आधा चम्मच चीनी व 1 कटी हरी मिर्च डालकर मिला देंगे व एक कटोरी दही डालकर अच्छे से मिला लेंगे इसमे दो गिलास पानी डालकर अच्छे से घोल तैयार करेगे व अच्छे से फेटेंगे इसमे हल्का सा नमक और डालेगे फिर 10 मिनट घोल को ढ़क्कर रख देंगे।
फिर एक पतीले में थोड़ा पानी डालकर गैस पर चढ़ा देंगे व पतीले में छलनी उल्टी रखकर स्टैण्ड तैयार करेंगे व अब गर्म पानी तैयार करेंगे। फिर पतीले में थोड़ा सा तेल डालकर परत बना लेंगे व पेस्ट में डेढ़ चम्मच इनो डालकर अच्छे से मिलायेंगे। अब बर्तन में जिसमे तेल की परत बनाई थी उसमे पेस्ट डाल देंगे इसके ऊपर से हल्की सी लाल मिर्ची का पाउडर डालेंगे।
फिर स्टैण्ड पर ढोकला रखकर ढक्कन लगा देंगे ध्यान रहे तेज आंच पर ढोकला बनाना हैं। अब एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी व थोडा पानी डालकर घोलेगे फिर एक नीम्बू का रस डाल देंगे।
अब 15 मिनट बाद ढक्कन हटाकर ढोकला चेक करेंगे व साईड में पतीले में थोड़ा पानी डालेंगे ध्यान रहे पानी ढोकला में न जाए। फिर इसको 5 मिनट और पकाएंगे। अब ढोकला तैयार होने के बाद गैस बंद कर देंगे। व चक्कू से साईड से निकाल लेंगे व ढोकले को कट कर देंगे फिर ऊपर से नीबू व चीनी का घोल डालेंगे।
कढ़ाई में एक बड़े चम्मच से थोड़ा कम तेल डालकर गैस पर चढा देंगे इसमे जीरा राई व हीग डालेंगे व गैस बंद कर देंगे व मीठे नीम के पत्ते व कटी हरी मिर्च डालेंगे ये सारा मसाला ढोकला के ऊपर डाल देंगे व मिला लेंगे इसके उपर हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 31 August 2017

दस मिनट में स्वादिष्ट पोहा नाश्ता कैसे बनाएं।

पोहे का नाश्ता हम दस मिनट में बनाकर फटाफट टिफ़िन तैयार कर सकते हैं यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैं तथा जल्दी पाचन होने वाला हैं इसका स्वाद इतना अच्छा है कि जिसको भी खाने को दिया जाये वह इसकी तारीफ अवश्य ही करता है, बच्चों को भी यह बहुत पसन्द आता है| बच्चे एक बार खाने के बाद फिर  दोबारा पोहा बनाने की मांग करते हैं। घर पर बनाने की सरल विधी इस प्रकार से है।
बनाने की सामग्रीः-
3 कटोरी पोहे
4 आलू (उबले हुए व कटे हुए)
4 छोटी साईज की प्याज (कटी हुई)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
मूंगफली के दाने
जीरा व राई
नमक
हल्दी
चीनी
आलू भुजिया
1 नींबू
बनाने की विधीः-
सबसे पहले पोहे को साफ पानी से धो कर पानी निकाल लेंगे व कढ़ाई में सवा बड़े चम्मच  तेल डालेंगे व तेल गर्म होने के बाद जीरा व राई डाल देंगे फिर गैस कम करके मूंगफली के दाने डालेंगे व कुछ मीठे नीम के पत्ते डालेंगे व कटे हुए प्याज डालेगे कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से चलाएंगे।
फिर गैस अच्छे मध्यम आंच पर करके प्याज व मिर्च को अच्छे से भूनेंगे, इसके भुनने के बाद आधा चम्मच नमक व चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे व थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिलायेंगे, अब पोहे डालकर अच्छे से चलाएंगे। इसको अच्छे से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर देंगे। अब एक नींबू का रस डालेंगे व हरा धनिया डाल देंगे ऊपर से आलु भुजिये डाल देंगे |
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल   
अगला व्यंजन

Thursday, 24 August 2017

अत्यंत सरल अत्यंत स्वादिष्ट मूंढिया नाश्ता रैसिपीः-

मूंढिया का नाश्ता आप बच्चों के टिफ़िन के लिये भी बना सकते हैं। यह रोटी से बनने वाला नाश्ता है, आम-तौर पर बच्चे रोटी खाने से मना करते हैं और कुछ अलग खाने की मांग करते हैं इस नाश्ते से आप बच्चों को रोटी भी खिला सकते हैं और उनके अलग खाने की मांग भी पूरी कर सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
आटा गुथा हुआ
सूखा आटा
घी
आलु भुजिये
टमाटर सॉस
प्याज (कटे हुए)
नमक
लाल मिर्च पाउडर
जीरा
बनाने की विधीः-
सबसे पहले आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लेंगे व तवे पर रोटी चढ़ाकर रोटी बना लेंगे और तवा से रोटी उतार लेंगे। अब रोटी के दोनो तरफ घी लगा देंगे व टमाटर सॉस डालकर फैला देंगे अब स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे, धनिया पाउडर भी डाल देंगे।
अब कटे हुवे प्याज व हल्का सा जीरा डालेगे व आलू भुजिये डालकर फोल्ड कर देंगे व किनारो पर हल्का सा टमाटर सॉस लगा देंगे, व मन करे तो हरी मिर्ची भी डाल सकते हैं।
स्वादिष्ट मूंडियें का नाश्ता तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यूट्यूब चैनल   
अगला व्यंजन

आटे के मोदक | Aate Ke Modak | गेहूं के आटे और मावे के मोदक

नमस्कार दोस्तों, मैं सीमा, और आप सबका सीमा की रसोई में स्वागत है। आज मैं आपके लिए गेहूं के आटे से मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आई हूं। ये मो...