सीमा कौशिक जो एक आम भारतीय गृहणी है अपने 30 वर्ष के कुकींग अनुभव से आपके लिये लेकर आयी है भारतीय परम्परागत विधीयों से बना बगैर कैमिकल का स्वास्थ्यप्रद खाना जो स्वादिष्ठ होने के साथ साथ आपके आरोग्य की भी रक्षा करता है। Ancient Indian Cultural Natural Cooking Blog With Video Recipes.
बिस्कुट से आप एकदम बाजार जैसी स्वादिष्ट आईसक्रीम घर पर बना सकते हैं दूध और बिस्कुट से बनी ये आईसक्रीम खाने में इतनी स्वादिष्ट बनती हैं कि आप इसको बार-बार बनाकर खायेगें।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 पैकट दूध (एक किलो)
2 पैकट चॉकलेट वाले बिस्कुट
10 काजू
12 इलायची
7 चम्मच चीनी
कुछ चैरी
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले पतीले में दूध निकाल लेंगे व गैस शुरू करेगे अब बिस्कुट के टुकड़े कर लेंगे व जार में बिस्कुट का पाउडर बना लेंगे।
फिर दूध में उबाला आने के बाद गैस कम कर देंगे व 15-20 मिनट तक दूध को चलाते रहेगे व 5-10 मिनट गैस को मध्यम आँच पर करके दूध को चलाते रहेगे।
फिर दूध में काजू के टुकड़े डाल देंगे अच्छे से उबाला आने के बाद चीनी डालकर अच्छे से मिलाते रहेगे। अब एक पतीले में ठंडा पानी लेकर व दूध वाला पतीला उस पतीले में रखकर दूध ठंडा होने देंगे।
फिर बिस्कुट वाला पाउडर दूध ठंडा होने के बाद डालेंगे अब इलायची के दाने व चैरी डाल देगे अब प्लास्टिक या स्टील के डिब्बे में आईसक्रीम वाला दूध डालकर ऊपर ढ़क्कन लगाकर जमने के लिए छोड देंगे।
अब आईसक्रीम अच्छे से जमने के बाद आईसक्रीम की कटिंग करेगे। व आईसक्रीम प्लेट मेें निकाल लेंगे ऊपर से चैरी डाल देगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for biscuit ice-cream
How to make biscuit ice-cream , Biscuit ice-cream recipe in hindi, Biscuit ice-cream banane ki vidhi, Biscuit ice-cream kese banaye,
कच्चे केेले के बगैर तले हुये चिप्स बनाकर स्टोर करने की आविष्कारक विधि। इस प्रकार से स्टोर करने पर कच्चे केले के चिप्स काले नहीं पड़ते तथा आलू के चिप्स की तरह जब मन करे आप तल कर खा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
6 कच्चे केले(धोये हुए)
सैधा नमक
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले बर्फ के पानी में चौथाई चम्मच सैधा नमक डालेंगे व केले के छिलके हटा देंगे व चिप्स कटर से चिप्स निकालकर बर्फ के पानी में डालते जाऐंगे इस तरह से सारे केलो के चिप्स बना लेंगे।
फिर एक पतीले में पानी डालेंगे ध्यान रहे इतना पानी डालना हैं कि आधा पतीला भर जाए फिर चौथाई चम्मच सैधा नमक डालेंगे।
अब पतीले को गैस पर चढ़ा देंगे व पानी में उबाला आने के बाद चिप्स डाल देंगे व दूबारा उबाला आने के बाद गैस बंद कर देंगे।
इसके बाद छलनी से निकाल देंगे व ऊपर से ठंडा पानी डाल देंगे व अब एक पॉलीथिन लेंगे उस पर सारे चिप्स सुखा देंगे।
फिर अच्छे से सुखने के बाद डिब्बे में बंद करके रख देंगे अब गैस शुरू करेगे व कढ़ाई में तेल डालकर तेल गर्म होने के बाद गैस मध्यम आँच पर करके चिप्स तल लेंगे व ऊपर से हल्का सा काला नमक डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व कागज पर चिप्स निकाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मैगी का स्वाद बहुत ही अनोखा होने के कारण मैगी खाना सभी बहुत पसन्द करते हैं बच्चों को तो इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता हैं हम अच्छे तरीके से मैगी बनाकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
2 पैकट मैगी (560 ग्राम)
2 प्याज
1 शिमला मिर्च
अमूल बटर
पनीर एक किलो दूध का
नमक
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
टमाटर सॉस
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले प्याज व शिमला मिर्च काट लेंगे शिमला मिर्च के बीज निकाल देंगे फिर कढ़ाई में 6 गिलास पानी डालकर गैस ऑन कर देंगे व मैगी मसाला अलग से थाली में निकाल लेंगे व 2 पैकट मसाला बचाकर अलग रख लेंगे।
फिर मैगी मसाला कढ़ाई में डाल देंगे व कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज डाल देंगे चौथाई चम्मच नमक, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे थाली से ढ़क देंगे।
फिर पानी में उबाला आने के बाद सारी मैगी डाल देंगे व फिर से ढक्कन लगा देंगे व दो बड़े चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व मैगी पकने के बाद बटर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे। अब मैगी को प्लेट में निकाल लेंगे व ऊपर मैगी मसाला व पनीर कद्दूकस करके डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for maggi
Next:- फलाहारी खीर की रेसिपी Flahari Kheer Ki Recipe Maggi recipe in new style , maggi recipe in hindi , cheese masala maggi recipe in hindi,
इस विधि से बनाये साबूदाने की खीर जिसका लाजवाव स्वाद आप कभी नहीं भुलेगे।
साबूदाना की खीर एक अच्छा फलाहार माना जाता हैं इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता हैं इसको हम कम समय में बना सकते हैं हमारे द्वारा बताई गई विधि से आप बहुत ही लाजवाव साबूदाना की खीर बना सकते हैं जो कि सभी को बहुत पसन्द आयेगी।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कप साबूदाना
काजू
किशमिश
चिरौंजी
इलायची
केसर
पाउडर का दूध
दूध ढाई किलो
डेढ़ कप चीनी
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले एक कप साबूदाना चार-पांच पानी से अच्छे से धो लेंगे फिर दो गिलास पानी डालकर दो घन्टे के लिए भीगोकर रख देंगे अच्छे से भीगने के बाद ढाई किलो दूध लेंगे।
सबसे पहले पतीले में दूध निकाल लेंगे आधा किलो पानी डाल देंगे एक गिलास दूध निकाल लेंगे गैस शुरू करेगे गैस पर दूध रख देंगे दूध में उबाला आने के बाद गैस कम करके साबूदाने का पानी निकालकर साबूदाना डालकर अच्छे से मिला देंगे।
फिर काजू बारिक कर लेंगे। इलायची का पाउडर बना लेंगे इलायची छोडकर सभी डाल देंगे केसर एक चुटकी लेंगे डालकर मिला देंगे फिर गैस फूल करके पकाऐंगे व मिलाऐंगे कडछी से चलाऐंगे 6-7 मिनट पका लेंगे गैस मध्यम कर देंगे।
फिर थाली से ढक्कन लगा देंगे हल्का सा ढक्कन खुला रखना हैं बीच-बीच में चैक करते रहेगे चलाऐंगे व घुमाऐंगे ढक्कन लगाकर थोडा खुला रखकर पकाऐंगे। 20 मिनट के बाद दूध गाढ़ा हो जाने के बाद बचे हुवे एक गिलास दूध में एक चम्मच पाउडर का दूध डालकर मिलाऐंगे।
इस प्रकार से 4 चम्मच पाउडर का दूध डालकर मिलाऐंगे और खीर में डाल देंगे साबूदाना चम्मच से दबाकर चैक कर लेंगे साबूदाना पकने के बाद डेढ़ कप चीनी डाल देंगे गैस को फूल करके अच्छे से चीनी घुलने देंगे व चलाऐंगे गैस बंद कर देंगे। इलायची का पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में देख सकते हैं। Video recipe for sabudana kheer
Next:- चीज कटलेट की चटपटी चाट बनाने की स्पेशल रेसिपी Cheese Cutlet Chat Recipe Flahari kheer recipe in hindi, sabudane ki kheer banane ki vidhi, flahari sabudana kheer recipe
चीज कटलेट की चटपटी चाट बनाने की स्पेशल रेसिपी जिसका स्वाद रहे सदा याद
यह खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं जिसके कारण आजकल बहुत ही तेजी से लोकप्रिय होती जा रही हैं जिसको सभी खाना बहुत ही पसन्द करते हैं आप घर पर थोड़ी सी मेहनत करके अच्छी किस्म की चीज कटलेट की चटपटी चाट बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
डेढ़ किलो दूध का पनीर
डेढ़ किलो आलू उबाले हुवे
काबुली चने भीगे हुवे
आलु भुजिये
दो प्याज
चार टमाटर
एक शिमला मिर्च
तेल
डेढ़ कप मैदा
टमाटर सॉस
100 ग्राम इमली (भीगी हुई)
आधा कटोरी गुड
आधा कटोरी चीनी
मगज के बीज
जीरा
सफेद नमक
काला नमक
लाल मिर्च पाउडर
सुखा पुदीना
भुना जीरा
सुखी मैथी
दही
धनिया पाउडर
दाल चीनी
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले गैस ऑन करके प्रेशर कुकर में दो गिलास पानी व आधा चम्मच सफेद नमक व दाल चीनी डालकर सीटी लगाऐंगे। एक सीटी आने के बाद गैस मध्यम आँच पर करके आधा घन्टा तक पकने देंगे।
फिर भीगी हुई इमली को छान लेंगे व अच्छे से दबा-दबाकर इमली का रस निकाल लेंगे व साथ में पानी भी डालते जाऐंगे इस तरह से सारा रस निकाल लेंगे अब आधा चम्मच सफेद नमक, चौथाई चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर व चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर इमली के रस में डाल देंगे।
फिर कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें इमली वाला घोल डालकर आधा गिलास पानी डाल देंगे पूरी इमली के रस में ढाई गिलास पानी डालना हैं अब चीनी डालेंगे चीनी को अच्छे से घुलने देंगे।
फिर गुड डालकर अच्छे से मिलाऐंगे इमली की चटनी तैयार हैं। अब गैस बंद कर देंगे मगज के बीज व चौथाई चम्मच काला नमक डालकर मिलाऐंगे अब उबले हुवे आलू को बडे बर्तन में लेकर आलू को मैथ कर लेंगे व आलू अलग निकाल लेंगे।
फिर अब जार में पनीर का पेस्ट बना लेंगे ध्यान रहे पनीर का पेस्ट बनाते समय पानी नहीं डालना हैं। थोडी सी पनीर अलग लेंगे अब आलू व पनीर के पेस्ट को मिला लेंगे व छना हुआ मैदा डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर कुछ बारीक कटे हुवे प्याज डाल देंगे एक चम्मच टमाटर सॉसव सुखी मैथी डालेंगे दो चम्मच इमली की चटनी डालेंगे आधा चम्मच सफेद नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर व एक बीच का चमचा लेकर तेल डाल देंगे व अच्छे से मिलाऐंगे ध्यान रहे पानी नहीं डालना है। व साईड में हल्का सा तेल लगाकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब आधा कप मैदा डालकर छान लेंगे व हल्का सा नमक डाल देंगे व पानी डालकर अच्छे से मिलाऐंगे हल्का-हल्का पानी डालकर घोल तैयार कर लेंगे।
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेगे व गर्म करने के बाद गैस कम आँच पर कर लेंगे व अब गोल- गोल पेड़े बना लेंगे व घोल में डालकर तल लेंगे अच्छे से पलट-पलट कर सेक लेंगे अब तलने के बाद छलनी से निकाल लेंगे इस तरह सारे कटलेट तैयार हैं।
बनाने की सामग्रीः-
कैरी कटी हुई
शिमला मिर्च कटी हुई
हरी मिर्च कटी हुई
टमाटर कटे हुए
प्याज बारीक कटे हुए
आलू उबले हुए कटे हुए
पनीर कटे हुए
बनाने की विधिः-
सबसे पहले कढ़ाई में चौथाई बड़ा चम्मच तेल डालेंगे व जीरा डालेंगे गैस कम कर देंगे व हरी मिर्च टमाटर डालेंगे अच्छे से चलाऐंगे।
फिर आलू व पनीर डालेंगे व अब गैस तेज आँच पर करके प्याज डालकर अच्छे से मिलाऐंगे अब उबले हुए चने डाल देंगे आधा चम्मच सफेद नमक आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब दो चम्मच टमाटर सॉस व 2 चम्मच इमली की चटनी डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व हल्का सा पानी डालेंगे गैस बंद कर देंगे।
फिर कटी हुई कैरी व स्वादानुसार काला नमक डालेंगे अब प्लेट में कटलेट डालेंगे और ऊपर चने वाली सब्जी डालेंगे टमाटर सॉस, इमली की चटनी,कटे हुए प्याज, आलु भुजिया, दही, जीरा पाउडर सुखा हुआ पुदीना चीज डालकर व ऊपर से इमली की चटनी डालेंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की ये सरलतम विधि देखकर आप दंग रह जाओगे।
यह बगैर सोया सॉस व अजीनोमोटो के बना भारतीय ब्रेड का मंचूरियन हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं इसका स्वाद इतना अच्छा हैं कि एक बार खाने के बाद दूसरी तरह का मंचूरियन खाने का मन नहीं करता हैं बच्चे तो बार-बार यही मंचूरियन खाने की मांग करते हैं।
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)
आधा पत्ता गोभी का फूल
एक शिमला मिर्च
एक प्याज
ब्रेड का पैकट
टमाटर सॉस
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च काट लेंगे व शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लेंगे बडे़ टुकड़े अलग प्लेट में निकाल लेंगे व आधी पत्ता गोभी को भी कद्दूकस कर लेंगे व बची हुई पत्ता गोभी प्लेट में रख देंगे व प्याज को भी कद्दूकस कर लेंगे आधा प्याज अलग बर्तन में निकाल देंगे।
फिर एक प्लेट में कद्दूकस की हुई शिमला मिर्च,प्याज व पत्ता गोभी व चौथाई चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, और आधा चम्मच धनिया पाउडर और दो चम्मच टमाटर सॉसडालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर 12 ब्रेड लेंगे व सारी बे्रड के किनारो को अलग कर देंगे अब मसाले में एक-एक करके ब्रेड मिक्स करते जाऐंगे व अच्छे से मिलाते जाऐंगे इस तरह से 12 बड़ी साईज की ब्रेड डालकर मिलाकर आटा गूंथ लेंगे व हल्का सा तेल लगा देंगे।
अब हाथो पर हल्का सा तेल लगाकर सभी गोले बना लेंगे गोलो को आधा घंटे के लिए फ्रीज में रख देंगे।
फिर बची हुई शिमला मिर्च, पत्ता गोभी व प्याज काट लेंगे अब आधे घन्टे के बाद गोलो को फ्रीज से बाहर निकाल लेंगे।
फिर कढ़ाई में तेल डालेंगे व गैस तेज करेगे व तेल गर्म होने के बाद गोले डालकर अच्छे से तलेगे गैस मध्यम आँच पर करके तलते रहेगे व धीरे-धीरे घुमाते रहेगे तलने केे बाद छलनी में डाल देंगे ताकि तेल निकल जाऐ तलते समय तेज आँच पर गोले डालकर फिर मध्यम कर लेंगे इस तरह से सारे गोले तल लेंगे।
अब कढ़ाई में डेढ़ चम्मच तेल व जीरा डालकर गैस कम कर देंगे अब कटे हुए प्याज शिमला मिर्च व पत्ता गोभी डालेंगे व गैस को मध्यम आँच पर करेगे आधा चम्मच नमक, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
इसके बाद पहले आधा गिलास पानी एवं बाद में आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिलाऐंगेे अब उबाला आने के बाद तले हुवे गोले डाल देंगे व 2 मिनट पकने देंगे।
फिर एक बड़ा चम्मच टमाटर सॉस डाल देंगे। अब गैस बंद कर देंगे मन्चुरियन को अलग बर्तन में निकाल देंगे ऊपर से हरा धनिया एवं टमाटर सॉस डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for bread manchurian
Next:- लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी Loki Or Chane Ki Dal Ki Sabji Bread manchurian banane ki vidhi , bread manchurian recipe in hindi , easy recipe for bread manchurian ,
लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी बनानें का असली परम्परागत तरीका। इस रैसिपी से जानिये रहस्य की लोकी को दूधी क्यों कहते हैं।
लौकी की सब्जी यदि हम साधारण तरीके से बनाते हैं तो यह हमे खाने में ज्यादा स्वादिष्ट नहीं लगती हैं घर में कुछ सदस्य तो मना भी कर देते हैं कि हम लौकी की सब्जी नहीं खायेगे यदि आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से लौकी की सब्जी बनायेगे तो सभी को बहुत पसन्द आयेगी जोे लौकी की सब्जी खाने से मना कर रहे थे वे भी बार-बार लौकी की सब्जी बनाने की मांग करेगे।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कटोरी चने की दाल
दो छोटी साईज की लोकी
धनिया पाउडर
काला नमक
हल्दी पाउडर
नमक (सफेद)
जीरा
खाने वाला तेल/घी
काली मिर्च आठ-दस
दाल चीनी
5 लौंग
5 छोटी इलायची
तेज पत्ता
आधा किलो दूध
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले एक कटोरी चने की दाल को चार-पाँच पानी से धोकर भीगो देंगे कम-से कम दो घन्टे भीगोना हैं अच्छे से भीगने के बाद भीगोने वाला पानी निकाल देंगे।
फिर दोनो छोटी साईज की लोकी को चख लेंगे इसके बाद छिल लेंगे फिर बर्तन में पानी लेकर छोटी साईज की कटिंग कर लेंगे कद्दूकस नहीं करना हैं।
फिर गैस ऑन करके प्रेसर कुकर रखेगे। सवा चम्मच तेल डालेंगे जीरा व सभी साबुत गर्म मसाले डाल देंगे हल्की सी हींग डाल देंगे। गैस को कम कर देंगे।
फिर चने की दाल डाल देंगे चलाऐंगे अच्छे से चलाना हैं लहसुन प्याज नहीं डालना हैं अच्छे से दाल को भुन लेंगे एक चम्मच से थोडा सा कम नमक डालेंगे,चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे अच्छे से भुनना हैं।
फिर गैस को वापिस फूल कर देंगे। लोकी का पानी निकालकर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे प्रेसर कुकर का ढक्कन लगा देंगे।
फिर एक सीटी लगाऐंगे गैस को फूल ही रखना हैं एक सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे एक मिनट के बाद सीटी निकालकर प्रेसर कुकर का ढक्कन खोलेगे पानी आदि नहीं डालना हैं चलाऐंगे।
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से चलाऐंगे फिर पूरा दूध बिना गर्म किये डालकर अच्छे से मिला देंगे फिर कढ़ी की तरह जब तक उबाला नहीं आता घुमाते जाऐंगे।
फिर जब उबाला आ जाये तो प्रेसर कुकर का ढक्कन लगा देंगे सीटी नहीं लगानी हैं गैस को मीडियम कर देंगे बीच-बीच में चैक करते रहेगे गैस को कम करके ढक्कन खोलेगे चलाऐंगे फिर जब तक दूध पूरा नहीं जल जाता चलाऐंगे,घुमाऐंगे और पकाऐंगे।
फिर खुला पकाकर पूरा दूध जला देंगे फिर गैस बंद कर देंगे चैक करके यदि आवश्यकता हैं तो काला नमक डालेंगे बर्तन में निकालकर ऊपर हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for loki or chane ki dal ki sabji
Next:- व्रत उपवास में जरूर बनाये ये स्वादिष्ट हल्के फुल्के फलाहारी अप्पम Flahari Appam Recipe lauki chana dal recipe in hindi , lauki ki sabji with chana dal , lauki or chana dal ki sabji banane ki vidhi , easy recipe of lauki chana dal sabji ,