Friday, 25 May 2018

चीज कटलेट की चटपटी चाट बनाने की स्पेशल रेसिपी Cheese Cutlet Chat Recipe

   चीज कटलेट की चटपटी चाट बनाने की स्पेशल रेसिपी जिसका स्वाद रहे सदा याद
यह खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं जिसके कारण आजकल बहुत ही तेजी से लोकप्रिय होती जा रही हैं जिसको सभी खाना बहुत ही पसन्द करते हैं आप घर पर थोड़ी सी मेहनत करके अच्छी किस्म की चीज कटलेट की चटपटी चाट बना सकते हैं

बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)


डेढ़ किलो दूध का पनीर
डेढ़ किलो आलू उबाले हुवे
काबुली चने भीगे हुवे
आलु भुजिये
दो प्याज
चार टमाटर
एक शिमला मिर्च
तेल
डेढ़ कप मैदा
टमाटर सॉस 
100 ग्राम इमली (भीगी हुई)
आधा कटोरी गुड
आधा कटोरी चीनी
मगज के बीज
जीरा
सफेद नमक
काला नमक
लाल मिर्च पाउडर
सुखा पुदीना
भुना जीरा
सुखी मैथी
दही
धनिया पाउडर
दाल चीनी
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले गैस ऑन करके प्रेशर कुकर में दो गिलास पानी व आधा चम्मच सफेद नमक व दाल चीनी डालकर सीटी लगाऐंगे। एक सीटी आने के बाद गैस मध्यम आँच पर करके आधा घन्टा तक पकने देंगे।
फिर भीगी हुई इमली को छान लेंगे व अच्छे से दबा-दबाकर इमली का रस निकाल लेंगे व साथ में पानी भी डालते जाऐंगे इस तरह से सारा रस निकाल लेंगे अब आधा चम्मच सफेद नमक, चौथाई चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर व चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर इमली के रस में डाल देंगे।
फिर कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें इमली वाला घोल डालकर आधा गिलास पानी डाल देंगे पूरी इमली के रस में ढाई गिलास पानी डालना हैं अब चीनी डालेंगे चीनी को अच्छे से घुलने देंगे।
फिर गुड डालकर अच्छे से मिलाऐंगे इमली की चटनी तैयार हैं। अब गैस बंद कर देंगे मगज के बीज व चौथाई चम्मच काला नमक डालकर मिलाऐंगे अब उबले हुवे आलू को बडे बर्तन में लेकर आलू को मैथ कर लेंगे व आलू अलग निकाल लेंगे।
फिर अब जार में पनीर का पेस्ट बना लेंगे ध्यान रहे पनीर का पेस्ट बनाते समय पानी नहीं डालना हैं। थोडी सी पनीर अलग लेंगे अब आलू व पनीर के पेस्ट को मिला लेंगे व छना हुआ मैदा डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर कुछ बारीक कटे हुवे प्याज डाल देंगे एक चम्मच टमाटर सॉस व सुखी मैथी डालेंगे दो चम्मच इमली की चटनी डालेंगे आधा चम्मच सफेद नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर व एक बीच का चमचा लेकर तेल डाल देंगे व अच्छे से मिलाऐंगे ध्यान रहे पानी नहीं डालना है। व साईड में हल्का सा तेल लगाकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब आधा कप मैदा डालकर छान लेंगे व हल्का सा नमक डाल देंगे व पानी डालकर अच्छे से मिलाऐंगे हल्का-हल्का पानी डालकर घोल तैयार कर लेंगे।
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेगे व गर्म करने के बाद गैस कम आँच पर कर लेंगे व अब गोल- गोल पेड़े बना लेंगे व घोल में डालकर तल लेंगे अच्छे से पलट-पलट कर सेक लेंगे अब तलने के बाद छलनी से निकाल लेंगे इस तरह सारे कटलेट तैयार हैं।
बनाने की सामग्रीः-
कैरी कटी हुई
शिमला मिर्च कटी हुई
हरी मिर्च कटी हुई
टमाटर कटे हुए
प्याज बारीक कटे हुए
आलू उबले हुए कटे हुए
पनीर कटे हुए
बनाने की विधिः-
सबसे पहले कढ़ाई में चौथाई बड़ा चम्मच तेल डालेंगे व जीरा डालेंगे गैस कम कर देंगे व हरी मिर्च टमाटर डालेंगे अच्छे से चलाऐंगे।
फिर आलू व पनीर डालेंगे व अब गैस तेज आँच पर करके प्याज डालकर अच्छे से मिलाऐंगे अब उबले हुए चने डाल देंगे आधा चम्मच सफेद नमक आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
अब दो चम्मच टमाटर सॉस व 2 चम्मच इमली की चटनी डालकर अच्छे से मिलाऐंगे व हल्का सा पानी डालेंगे गैस बंद कर देंगे।
फिर कटी हुई कैरी व स्वादानुसार काला नमक डालेंगे अब प्लेट में कटलेट डालेंगे और ऊपर चने वाली सब्जी डालेंगे टमाटर सॉस, इमली की चटनी,कटे हुए प्याज, आलु भुजिया, दही, जीरा पाउडर सुखा हुआ पुदीना चीज डालकर व ऊपर से इमली की चटनी डालेंगे।
        आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for cheese cutlet chaat
                                          
Next:- ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की सरलतम विधि Bread Manchurian Recipe In Hindi
Cheese cutlet chaat recipe in hindi, chatpati chaat ki recipe, cheese cutlet chaat banane ki vidhi, 

Wednesday, 23 May 2018

ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की सरलतम विधि Bread Manchurian Recipe In Hindi

  ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन बनाने की ये सरलतम विधि देखकर आप दंग रह जाओगे।
यह बगैर सोया सॉस व अजीनोमोटो के बना भारतीय ब्रेड का मंचूरियन हैं जो खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं इसका स्वाद इतना अच्छा हैं कि एक बार खाने के बाद दूसरी तरह का मंचूरियन खाने का मन नहीं करता हैं बच्चे तो बार-बार यही मंचूरियन खाने की मांग करते  हैं
बनाने की सामग्रीः- (Ingredients)

आधा पत्ता गोभी का फूल
एक शिमला मिर्च
एक प्याज
ब्रेड का पैकट
टमाटर सॉस 
बनाने की विधिः- (Method)
सबसे पहले शिमला मिर्च काट लेंगे व शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लेंगे बडे़ टुकड़े अलग प्लेट में निकाल लेंगे व आधी पत्ता गोभी को भी कद्दूकस कर लेंगे व बची हुई पत्ता गोभी प्लेट में रख देंगे व प्याज को भी कद्दूकस कर लेंगे आधा प्याज अलग बर्तन में निकाल देंगे।
फिर एक प्लेट में कद्दूकस की हुई शिमला मिर्च,प्याज व पत्ता गोभी व चौथाई  चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई  चम्मच हल्दी पाउडर, और आधा चम्मच धनिया पाउडर और दो चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
फिर 12 ब्रेड लेंगे व सारी बे्रड के किनारो को अलग कर देंगे अब मसाले में एक-एक करके ब्रेड मिक्स करते जाऐंगे व अच्छे से मिलाते जाऐंगे इस तरह से 12 बड़ी साईज की ब्रेड डालकर मिलाकर आटा गूंथ लेंगे व हल्का सा तेल लगा देंगे।
अब हाथो पर हल्का सा तेल लगाकर सभी गोले बना लेंगे गोलो को आधा घंटे के लिए फ्रीज में रख देंगे।
फिर बची हुई शिमला मिर्च, पत्ता गोभी व प्याज काट लेंगे अब आधे घन्टे के बाद गोलो को फ्रीज से बाहर निकाल लेंगे।
फिर कढ़ाई में तेल डालेंगे व गैस तेज करेगे व तेल गर्म होने के बाद गोले डालकर अच्छे से तलेगे गैस मध्यम आँच पर करके तलते रहेगे व धीरे-धीरे घुमाते रहेगे तलने केे बाद छलनी में डाल देंगे ताकि तेल निकल जाऐ तलते समय तेज आँच पर गोले डालकर फिर मध्यम कर लेंगे इस तरह से सारे गोले तल लेंगे।
अब कढ़ाई में डेढ़ चम्मच तेल व जीरा डालकर गैस कम कर देंगे अब कटे हुए प्याज शिमला मिर्च व पत्ता गोभी डालेंगे व गैस को मध्यम आँच पर करेगे आधा चम्मच नमक, चौथाई  चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाऐंगे।
इसके बाद पहले आधा गिलास पानी एवं बाद में आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिलाऐंगेे अब उबाला आने के बाद तले हुवे गोले डाल देंगे व 2 मिनट पकने देंगे।
फिर एक बड़ा चम्मच टमाटर सॉस डाल देंगे। अब गैस बंद कर देंगे मन्चुरियन को अलग बर्तन में निकाल देंगे ऊपर से हरा धनिया एवं टमाटर सॉस डाल देंगे।
     आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं। 
Video recipe for bread manchurian
Next:- लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी Loki Or Chane Ki Dal Ki Sabji
Bread manchurian banane ki vidhi , bread manchurian recipe in hindi , easy recipe for bread manchurian , 

Monday, 7 May 2018

लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी Loki Or Chane Ki Dal Ki Sabji

लौकी व चने की दाल की चटपटी सूखी सब्जी बनानें का असली परम्परागत तरीका इस रैसिपी से जानिये रहस्य की लोकी को दूधी क्यों कहते हैं।
लौकी की सब्जी यदि हम साधारण तरीके से बनाते हैं तो यह हमे खाने में ज्यादा स्वादिष्ट नहीं लगती हैं घर में कुछ सदस्य तो मना भी कर देते हैं कि हम लौकी की सब्जी नहीं खायेगे यदि आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से लौकी की सब्जी बनायेगे तो सभी को बहुत पसन्द आयेगी जोे लौकी की सब्जी खाने से मना कर रहे थे वे भी बार-बार लौकी की सब्जी बनाने की मांग करेगे।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कटोरी चने की दाल 
दो छोटी साईज की लोकी
धनिया पाउडर 
काला नमक
हल्दी पाउडर
नमक (सफेद)
जीरा
खाने वाला तेल/घी
काली मिर्च आठ-दस
दाल चीनी
5 लौंग
5 छोटी इलायची
तेज पत्ता
आधा किलो दूध
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले एक कटोरी चने की दाल को चार-पाँच पानी से धोकर भीगो देंगे कम-से कम दो घन्टे भीगोना हैं अच्छे से भीगने के बाद भीगोने वाला पानी निकाल देंगे।
फिर दोनो छोटी साईज की लोकी को चख लेंगे इसके बाद छिल लेंगे फिर बर्तन में पानी लेकर छोटी साईज की कटिंग कर लेंगे कद्दूकस नहीं करना हैं।
फिर गैस ऑन करके प्रेसर कुकर रखेगे सवा चम्मच तेल डालेंगे जीरा व सभी साबुत गर्म मसाले डाल देंगे हल्की सी हींग डाल देंगे। गैस को कम कर देंगे।
फिर चने की दाल डाल देंगे चलाऐंगे अच्छे से चलाना हैं लहसुन प्याज नहीं डालना हैं अच्छे से दाल को भुन लेंगे एक चम्मच से थोडा सा कम नमक डालेंगे,चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे अच्छे से भुनना हैं।
फिर गैस को वापिस फूल कर देंगे लोकी का पानी निकालकर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर देंगे प्रेसर कुकर का ढक्कन लगा देंगे।
फिर एक सीटी लगाऐंगे गैस को फूल ही रखना हैं एक सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे एक मिनट के बाद सीटी निकालकर प्रेसर कुकर का ढक्कन खोलेगे पानी आदि नहीं डालना हैं चलाऐंगे।
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से चलाऐंगे फिर पूरा दूध बिना गर्म किये डालकर अच्छे से मिला देंगे फिर कढ़ी की तरह जब तक उबाला नहीं आता घुमाते जाऐंगे।
फिर जब उबाला आ जाये तो प्रेसर कुकर का ढक्कन लगा देंगे सीटी नहीं लगानी हैं गैस को मीडियम कर देंगे बीच-बीच में चैक करते रहेगे गैस को कम करके ढक्कन खोलेगे चलाऐंगे फिर जब तक दूध पूरा नहीं जल जाता चलाऐंगे,घुमाऐंगे और पकाऐंगे।
फिर खुला पकाकर पूरा दूध जला देंगे फिर गैस बंद कर देंगे चैक करके यदि आवश्यकता हैं तो काला नमक डालेंगे बर्तन में निकालकर ऊपर हरा धनिया डाल देंगे।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for loki or chane ki dal ki sabji
Next:- व्रत उपवास में जरूर बनाये ये स्वादिष्ट हल्के फुल्के फलाहारी अप्पम Flahari Appam Recipe
lauki chana dal recipe in hindi , lauki ki sabji with chana dal , lauki or chana dal ki sabji banane ki vidhi , easy recipe of lauki chana dal sabji ,

Sunday, 6 May 2018

व्रत उपवास में जरूर बनाये ये स्वादिष्ट हल्के फुल्के फलाहारी अप्पम Flahari Appam Recipe


व्रत उपवास में फलाहार का सेवन करने से हमारे शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होता हैं फलाहारी अप्पम खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही हल्के फुल्के भी हैं व्रत में ये फलाहार आजकल काफी लोकप्रिय होता जा रहा हैं आप भी इसे बनाकर व्रत उपवास में उपयोग करके देखे घर पर बनाने की सरल विधि इस प्रकार से हैं।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
एक कप श्यामक (शिप, भगर)
आधा कप खट्टा दही
आलू
पत्ता गोभी
टमाटर
हरी मिर्च
शिमला मिर्च
हरा धनिया
काली मिर्च पाउडर
जीरा
सुखा पोदिना(हरा पोदिना)
सैंधा नमक
इनो (नीले कलर वाला)
मूगफली का तेल या घी
जीरा पाउडर
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले श्यामक अच्छे से चार-पाच पानी से धोकर साफ करके पतीले में डाल देंगे फिर साफ पानी लेकर ऊपर तक साफ पानी डालकर रात को भीगो देंगे या 12 घन्टे भीगो देंगे फिर अच्छे से भीगने के बाद पानी निकाल देंगे।
फिर वापिस एक-दो साफ पानी से धो लेंगे फिर जार लेकर जार में डाल देंगे आधा कप खट्टा दही डाल देंगे पानी नहीं डालना हैं जरूरत हो तो हल्का सा पानी डाल सकते हैं। फिर मिक्सी के जार में पीसकर पेस्ट बना लेंगे।
फिर एक बर्तन में पेस्ट डाल देंगे दो आलू लेकर उबाल लेंगे और आलू को छिलकर कद्दूकस कर लेंगे। पत्ता गोभी दो बारीक कटिंग कर लेंगे 2 टमाटर बारीक पीस लेंगे। 2 हरी मिर्च,चौथाई शिमला मिर्च और हरा धनिया बारिक कटिंग कर लेंगे। चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, सुखा पोदिना या हरा पोदिना सैंधा नमक पोन चम्मच इनो नीले कलर वाला चौथाई चम्मच से थोड़ा सा कम सभी को मिलाकर घोल में डाल देंगे।
फिर अप्पम के साँचे के हल्का-हल्का तेल लगाकर फैला देंगे फिर घोल डालते जाऐंगे गैस को मध्यम करके शुरू कर देंगे फिर अप्पम का साँचा रखकर ढक्कन लगा देंगे कुछ देर बाद ढक्कन हटाऐंगे ऊपर की परत सीक गई हैं।
फिर ऊपर की परत के हल्का-हल्का तेल लगाकर पलट देंगे ढक्कन लगा देंगे गैस को कम ही रखना है फिर कुछ देर बाद ढक्कन हटाऐंगे अच्छे से सीक गये हैं फिर इनको प्लेट में निकाल लेंगे फिर सभी इसी प्रकार बना लेंगे दही में सैधा नमक, जीरा पाउडर, पोदिना डालकर अच्छे से मिलाकर खा सकते हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में  भी देख सकते हैं।
Video recipe for flaharappam
Next:- तवे पर कम खर्च में केक बनाने की सबसे सरल व सस्ती रेसिपी Easy Cake Recipe In Hindi
flahari appam recipe in hindi , easy recipe for appam, flahari appam banane ki vidhi , 


Saturday, 5 May 2018

बिस्कुट से बनी आइसक्रीम की रेसिपी Biscuit Ice Cream Recipe

कल मेरे चैनल पर आ रही है ये अनोखी बिस्कुट से बनी आइसक्रीम की रेसिपी बिस्कुट से आप एकदम बाजार जैसी स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर ही बना सकते हैं ये आइसक्रीम खाने में इतनी स्वादिष्ट बनती है कि आप इसको बार बार बनाकर खायेगें
Watch Bisucuit Icecream Recipe In This Video:-


biscuit ice-cream recipe

Monday, 30 April 2018

तवे पर कम खर्च में केक बनाने की सबसे सरल व सस्ती रेसिपी Easy Cake Recipe In Hindi

 जन्म दिन या विशेष अवसर पर हम केक बनाते हैं बाजार में मिलने वाले केक काफी महगे तो होते ही है साथ ही स्वास्थ्य खराब होने का डर भी बना रहता हैं हमारे द्वारा बताई गई विधि से केवल 100 रूपये के खर्च में ऐसा लाजबाब केक बन जाऐगा कि आप सोच भी नहीं सकते।     
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
4 पारले जी बिस्कुट
दो कप बुरा शक्कर/चीनी का पाउडर
एक गिलास दूध गर्म करके वापिस ठंडा करेगे।
कुछ चॉकलेट/कोको पाउडर
इनो नीले कलर वाला/ बेकिग पाउडर
गेहूँ  का आटा या मैदा
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले बिस्कुट निकालकर टुकडे कर लेंगे मिक्सी के जार में डाल देंगे पीस लेंगे बारिक पीस कर छान लेंगे छानने के बाद जो बचे उसे फैंक देंगे।
फिर बुरा शक्कर छानकर अच्छे से मिला देंगे चॉकलेट निकालकर प्याली में लेंगे। एक पतीले में गर्म पानी करकेे चॉकलेट की प्याली पतीले में रखकर अच्छे से पिघला लेंगे।
फिर जो बिस्कुट का पाउडर हैं वह चम्मच से चॉकलेट की प्याली में डालकर अच्छे से मिक्स करके पूरे पाउडर में डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे धीरे-धीरे दूध डालकर मिलाते जाऐंगे।
फिर गैस ऑन करके तवा रख देंगे तवा पर डबल स्टैण्ड रख देंगे या गैस चूल्हा का सिगल स्टैण्ड रख देंगे जिस पर एक बर्तन रखकर तेल या घी डालकर हल्का सा पानी डालकर अच्छे से फैला देंगे। फिर अतिरिक्त पानी निकाल देंगे।
फिर गेहूँ का आटा या मैदा डाल देंगे और फैला देंगे पच बना लेंगे। एक चाँकलेट के टुकड़े कर लेंगे और एक बचा कर रखेगे।
फिर चौथाई चम्मच से थोडा सा ज्यादा इनो डालकर मिला देंगे 10 मिनट रखा रहने देंगे फिर हल्का सा दूध और डाल देंगे घोल ज्यादा पतला भी नहीं हो और ज्यादा गाढ़ा भी नहीं हो।
फिर जो चॉकलेट कटिंग की थी वह डाल देंगे या इसकी जगह चेरी भी डाल सकते हैं फिर मिला देंगे।
फिर केक के लिए तैयार किये गये बर्तन में डाल देंगे फिर बर्तन को हाथो से हिलाकर सैट कर लेंगे। गैस कम करके चालू कर देंगे व बर्तन रख देंगे फिर ऊपर पतीले का ढक्कन लगा देंगे।
फिर दस मिनट बाद पतीला हटा देंगे बर्तन बड़ा लेना हैं क्योंकि यह फूलकर ऊपर आता हैं इसको आवश्यकतानुसार पकाना है।
फिर माचिस की तिली केक में गडाकर देखेगे कि केक चिपकता हैं या नहीं यदि नहीं चिपकता हैं तो पककर तैयार हैं।
फिर ठंडा करके छलनी का ढक्कन लगा देंगे। और साईड की किनारी चक्कू से छुडाकर प्लेट में पलट देंगे।
फिर कागज से कटिंग करके एक स्माईली की आकृति बनाकर केक पर रख देंगे छलनी से बुरा शक्कर डाल देंगे फिर स्माईली हटाकर चाँकलेट के टुकड़े डालकर केक सजा लेंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
Video recipe for pancake
Next:- घर पर दूध से चॉकलेट आईसक्रीम कैसे बनाये चॉकलेट आईसक्रीम रेसिपी Chocolate Ice-Cream Recipe
Pancake banane ki recipe, parle-g biscuit cake recipe in hindi, easy cake recipe in hindi, 




Saturday, 28 April 2018

घर पर दूध से चॉकलेट आईसक्रीम कैसे बनाये चॉकलेट आईसक्रीम रेसिपीः Chocolate Ice-Cream Recipe


चॉकलेट आईसक्रीम  खाना सभी पसन्द करते हैं लेकिन बाजार से चॉकलेट आईसक्रीम  लेकर खाने में मिलावट का डर बना रहता हैं मिलावटी चॉकलेट आईसक्रीम खाने से हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैं जिसके कारण हम घर पर अच्छी किस्म की चॉकलेट आईसक्रीम (Chocolate Ice Cream) बनाकर खा सकते हैं। घर पर बनाने की सरल विधि इस प्रकार से हैंः-

बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)

एक किलो दूध
एक कप पीसी चीनी
पाउडर का दूध
पांच चॉकलेट 20 रूपये प्रति चॉकलेट वाली
बनाने की विधिः-(Method)
सबसे पहले पतीला में दूध निकाल लेंगे एक गिलास से थोडा सा कम दूध बचा लेंगे गैस आँन कर देंगे दूध को गर्म करेंगे उबाला आने के बाद गैस मध्यम करके कड़छी से घुमाकर 5 मिनट पकाऐंगे।
फिर गैस को बिल्कुल कम कर देंगे फिर जो दूध बचाकर रखा था उस ठंडे दूध में 2 चम्मच पाउडर का दूध डालकर मिलाकर घोल लेंगे।
फिर दो चम्मच पाउडर का दूध और डालकर घोल लेंगे। गैस को कम रखना हैं फिर पतीले वाले दूध में डालते जाऐंगे और मिलाते जाऐंगे 5 मिनट और पकाऐंगे गैस आवश्यकतानुसार तेज कर लेंगे।
फिर पीसी हुई चीनी आवश्यकतानुसार डालकर अच्छे से मिला देंगे चीनी डालने के बाद  पांच-छः मिनट और पकाकर गैस बंद कर देंगे।
फिर चॉकलेट निकाल लेंगे एक चॉकलेट बचा लेंगे जो दूध उबाला है वह चॉकलेट में डालकर चम्मच से मिक्स कर देंगे। 
फिर एक पतिले में पानी लेकर जो दूध उबाला है वह ठंडा कर लेंगे फिर जो चॉकलेट घोली है वह डाल देंगे। अच्छे से मिला देंगे और घोल को कागज के गिलास (डिस्पोजल) में डाल देंगे।
फिर फ्रीजर में गिलास रख देंगे ऊपर ढक्कन लगा देंगे फिर आधी जमने के बाद जो चॉकलेट बचाई थी वह डाल देंगे और चम्मच से मिक्स कर देंगे वापिस फ्रीजर में रखकर जमा लेंगे जमने के बाद चम्मच से खा सकते हैं या कुलफी की तरह भी खा सकते हैं। या चाकू से कटिंग करके पीस बनाकर भी खा सकते हैं।
 आप इसको बनाने की पूरी विधि निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
 Video recipe for chocolate ice-cream
Next:- कम समय में सरलता से वेज बिरयानी या वेज पुलाव बनाये Veg-Pulav Recipe In Hindi
Chocolate ice cream recipe in hindi , kulfi ice-cream recipe in hindi , ice-cream banane ka tarika , 

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...