Friday, 2 February 2018

आलू टिक्की बनाने की रेसिपी हिन्दी Aloo Tikki Recipe In Hindi With Video

आलू टिक्की भारत पाकिस्तान व बांग्लादेश का परम्परागत नाश्ता है। 
सदियों से खाये जाने वाले इस नाश्ते को ये कह कर दुष्प्रचारित किया गया कि ये मोटापा बढ़ाता है पर ये सब पिज्जा व बरगर को लोकप्रिय बनाने वाली ताकतों की साजिश थी।
 अब भारत में ही एक शोध से प्रमाणित हो गया है कि भारत के परम्परागत नाश्ते जैसे समोसे व आलू टिक्की से सेहत को उतनी हानि नहीं पहुचंती जितनी पिज्जा व बरगर जैसे मोनो सोडियम ग्लूकामेट रसायन मिले हुये फास्ट फड से सेहत को नुकसान होता है। 
क्रिस्पी आलू टिक्की, कैसे ये चीज मिलाकर बना सकते हैं परफेक्ट आलू टिक्कीः- (How to make perfect crispy aloo tikki) 

आजकल आलू टिक्की खाने का प्रचलन बहुत बढ़ रहा हैं फास्ट फुड खाने वाले आलू टिक्की की मांग बहुत करते हैं जिसका कारण यह है कि इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता हैं एक बार आलू टिक्की खाने के बाद बार-बार आलू टिक्की खाने का मन करता रहता हैं घर पर हम अच्छी प्रकार की ताजा आलू टिक्की बना सकते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य भी खराब होने का डर नहीं रहेगा।
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
10 आलू लेंगे उबाल कर छिलका हटाकर बिलकुल ठंडा कर लेंगे
हरा धनिया( धोकर कटिंग कर लेंगे)
नमक सफेद
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
जीरा
काला नमक
सुखी मैथी या ताजा मैथी या पोदिना सुखा या हरा पोदिना
अमचूर या चाट मसाला
खाने वाला तेल
दो हरी मिर्ची(धोकर कटिंग कर लेंगे)
तीन ब्रेड( किनारी हटा देंगे)
बनाने की विधिः-(Method)
ब्रेड को जार में डाल लेंगे मिक्सी में बारिक पीस लेंगे आलूओं को अच्छी प्रकार से उबाल लेंगे आलूओं को लोटे के पैदे से दबाकर बारिक कर लेंगे।
फिर जो ब्रेड पीसी थी वह डाल देंगे धनिया पते डाल देंगे आधा चम्मच से थोडा सा कम सफेद नमक,चैथाई चम्मच काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्ची पाउडर, एक चम्मच सुखी मैथी या पोदिना आधा चम्मच से थोडा सा कम अमचूर पाउडर,एक हरी मिर्ची डालकर सबको अच्छी तरह से मिला देंगे आटे की तरह अच्छी तरह सें गुथ लेंगे पानी नहीं डालना है हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर मिक्सी का जार लेंगे धनिया पाउडर डाल देंगे,हरी मिर्ची डाल देंगे चैथाई चम्मच सफेद वाला नमक, चैथाई चम्मच से थोडा सा कम काला नमक, एक चम्मच धनिया पाउडर,आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,एक चम्मच अमचूर पाउडर डाल देंगे हल्का सा पानी और हल्का सा जीरा डालकर मिक्सी के जार में पीस लेंगे फिर हल्का सा पानी और डालकर पुनः पीस लेंगे अमचूर की जगह हरे टमाटर डाल सकते हैं।
फिर गैस चालू करके तवा रखेगे तेल डाल देंगे व चम्मच से फेलाऐंगे अच्छे से फेला लेंगे तवा गर्म होने के बाद गैस कम कर देंगे व हाथो के तेल लगाऐंगे टिक्की बनाऐंगे हल्का-हल्का दबाऐंगे।
फिर तेल की साईड में टिक्की डालेंगे एकदम बीच में नहीं डालेंगे गैस को थोडा कम रखेगे पलटेगे व सैकेगे व थोडा-थोडा साईड में कर देंगे कागज पर उतार लेंगे। थोडा तेल और डालकर सभी इसी प्रकार से सैक लेंगे सैकते समय गैस को आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं आलू टिक्की तैयार हैं।
Crispy aloo tikki recipe, aloo tikki in hindi, aloo tikki recipe seema ki rasoi
इस वीडियो से सीखिये हिन्दी में आलू टिक्की बनाने की रेसिपी:-


Monday, 29 January 2018

घर पर बनायें गाजर मटर की सब्जी में रेस्टोरेंट जैसा जायका Restaurant Style Gajar Matar Ki Sabzi Hindi Me

गााजर मटर की सब्जी ( Carrot And Green Peas Ki Sabji) बनानें की इस विधि से आप घर पर ही गाजर मटर की सब्जी को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बना सकते हैं। 
ये बहुत ही सरल विधि हे व गाजर के साथ हरी मटर का सयोंग होने के कारण बहुत ही पौष्टिक भी है 
गाजर मटर की सब्जी तो आप सभी बनाते होगें पर इस आसान सी तकनीक को काम में लेने पर सब्जी रेस्टोरेंट जैसी स्वाद वाली बन जाती हैं। गाजर मटर की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं यदि हम इसको अच्छे तरीके से बनाते है तो इसका स्वाद और भी बढ जाता हैं हमारे द्वारा बताई गई विधि से गाजर मटर की सब्जी बनाने पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी।
घर पर रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली गाजर मटर की सब्जी बनाने का तरीकाः-

बनाने की सामग्रीः-

250 ग्राम गाजर
आधा किलो हरी मटर ताजा
लहसुन एक या हींग
हरी मिर्ची एक
नमक सफेद वाला
लाल मिर्ची पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
चाट मसाला या अमचूर पाउडर या नींबू
कसूरी मैथी या हरी मैथी
खाने वाला तेल
बनाने की विधिः-
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो लेंगे फिर चाकू से छिलका हटा देंगे आगे पीछे से कटिंग कर लेंगे छिलका हटाकर वापिस धो लेंगे व लम्बाई में गाजर कटिंग कर लेंगे बीच की लकड़ी हटा देंगे व कटिंग कर लेंगे। 
फिर मटर छिल लेंगे व धो लेंगे पानी निकाल देंगे हरी मिर्ची कटिंग कर लेंगे व लहसुन, हरी मिर्ची को प्याली में लेकर बेलन से कुट लेंगे।
फिर गैस आँन करके प्रेसर कुकर रख देंगे पोन बड़ा चम्मच तेल डालेंगे व जीरा डालेंगे गैस को कम कर देंगे सुखी मैथी डालेंगे चम्मच से हल्का सा चलाऐंगे फिर मटर डालेंगे व तुरन्त ढक्कन लगा देंगे गैस को फूल कर देंगे ढक्कन हटाऐंगे व चलाऐंगे।
फिर लहसुन व हरी मिर्ची डालेंगे अच्छे से पकाऐंगे फिर गाजर डाल देंगे अच्छे से मिक्स कर एक चम्मच सफेद नमक, चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे व चलाकर अच्छे से सब्जी को भुन लेंगे।
फिर सवा चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे व अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर मिला देंगे फिर आधा गिलास पानी डालकर मिक्स कर देंगे प्रेसर कुकर का ढक्कन लगाऐंगे।
फिर एक सीटी आने के बाद गैस कम कर देंगे दूसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे प्रेसर कुकर खोलेगे सब्जी पककर तैयार हुई या नहीं चैक कर लेंगे यदि नहीं पकी है तो और पकाऐंगे।
फिर आधा चम्मच चाट मसाला डालेंगे चलाऐंगे या नींबू डाल देंगे यदि झोल करना चाहे तो हल्का सा पानी डाल देंगे फिर हरा धनिया डाल देंगे। गाजर मटर की सब्जी तैयार हैं।
आप पुरी विधि मेरे इस हिन्दी वीडियो में देख सकते हैं:-
Hindi Video Recipe Gajar Matar Ki Sabzi 

Garaj matar recipe seema ki rasoi
Next Recipe:-

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

Saturday, 13 January 2018

कैसे बनाये स्वादिष्ट गोंद के लड्डू या गोंद पाक Gond Ke Laddu Or Gond Pak Recipe Hindi

राजस्थानी गोंद पाक (Rajasthani Gond Ke Laddu) सर्दियों में या डिलीवरी के बाद खाया जाता हैं (Gond Ke Laddu After Delivary) इसे गोंद के लड्डू भी कहते हैं इन सर्दियों में बनाकर खायें ये गोंद के लड्डू या आपके घर प्रसूता स्त्री हो तो उसे बनाकर खिलाये। ये बहुत पौष्टिक माने जाते हैं। सर्दियो के मौसम में यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं एवं सर्दी में हमे स्वस्थ रखते हैं।
बनाने की सामग्रीः- Ingredients:-
दो कप गेहू का आटा (छानकर)
बुरा शक्कर (छानकर) चीनी पीसकर नहीं लेना हैं।
डेढ कप देशी घी
आधा कप गांेद तोड़कर बारिक कर लेगे (मिक्सी में नहीं पिसना हैं।)
खोपरा एक या आधा गट
बिदाम (कूटकर तैयार करके) आधा कप या फिर अपने हिसाब से
कुछ इलायची (दो चम्मच)
काली मिर्ची साबुत एक चम्मच (पीसकर पाउडर बना लेंगे)
बनाने की विधीः- (Method)
सबसे पहले इलायची बारिक पीसकर छान लेंगे खोपरा तोडकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे फिर गैस फूल करके कढ़ाई रख देंगे पूरा घी डाल देंगे घी गर्म होने देंगे गर्म होने के बाद गैस मध्यम कर देंगे।
फिर हल्का-हल्का गोंद डालेंगे एक साथ नहीं डालना है, चलाऐंगे अच्छे से सैक लेंगे ताकि अन्दर से कच्चा नहीं रहे आवाज आनी बन्द हो जाये तो अच्छे से सीक गया हैं। फिर थाली में निकाल लेंगे पलटिऐ से तोड़कर देखेगे अच्छी प्रकार से टूट रहा है तो सीक गया है।
फिर शेष गोंद भी इसी प्रकार से सैक देंगे फिर गैस बंद कर देंगे गोंद को थाली में फैला देंगे इलायची कुटने वाली से गोंद दबाकर बारिक कर लेंगे। फिर गैस चालू कर देंगे। गैस कम रखेगे जिस घी में गोंद तला था उसमे पीसी काली मिर्च डालेंगे दो कप गेहू का आटा डालकर कम आँच पर भुनना हैं चलाऐंगे जब तक खुश्बू नहीं आये आटे का कलर न बदल जाये तब तक भुनना है।
फिर गैस को मध्यम कर देंगे सुनहरी कलर होने तक सैक लेंगे गैस बंद कर कढ़ाई नीचे उतार कर अच्छे से चला देंगे फिर गोंद डाल देंगे व अच्छे से चला देंगे बिदाम डाल देंगे इलायची पाउडर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे।
फिर नारियल का बुरादा डाल देंगे व अच्छे से मिला देंगे दो-तीन मिनट ठंडा करके बुरा शक्कर डाल देंगे अच्छे से मिला देंगे बिल्कुल ठंडा नहीं करेंगे, हाथो के हल्का सा घी लगाकर दबाकर लड्डू बनाऐंगे फिर चम्मच से मिक्स करके सभी लड्डू इसी प्रकार दबाकर बना लेंगे। गोंद पाक तैयार हो गया है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो मे भी देख सकते हैं।
Video Recipe For Gond Ke Laddu Or Gond Pak
मेरा यू ट्यूब चैनल:-

अगला व्यंजन:-

पनीर के मेदू बड़े और आबू की स्पेशल चटनी कैसे बनाएं
key words:- Gond ke laddu, Gond Pak, Rajasthani Gond Pak, Gond ke laddu after delivary, Gond Pak recipe hindi me, Gond ke laddu ke fayde, Gond ke laddu health benifits, Gond ke laddu in pregnancy,

Wednesday, 10 January 2018

जब एक जैसी सब्जियों ये उब जाये तब रसोई की साधारण सामग्री से बनाये ये नयी अनोखी व चटपटी सब्जी

     

एक जैसी सब्जी बार-बार खाने का मन नहीं करता हैं क्योंकि हम एक जैसी सब्जी बार-बार खाकर उब जाते हैं जिसके कारण हर बार नई सब्जी खाने का मन करता है नई सब्जी खाने से हमारा स्वाद बना रहता हैं नई चटपटी सब्जी बनाने की सरल विधी इस प्रकार से हैः-
बनाने की सामग्रीः-
एक कप से थोड़ा कम मूंग दाल
4 आलू 
2 प्याज
2 हरी मिर्च
1 नींबू
दाल चीनी
नमक
जीरा
राई
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
मीठे नीम के पत्ते
हल्दी पाउडर
तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक बर्तन में दाल डालकर दो-तीन बार साफ पानी से धो लेंगे अब पतीले में गुनगना गर्म पानी लेकर धुली हुई दाल पतीले में डाल देंगे व आधा घन्टे तक भिगोऐंगे। इसके बाद आलू को छिलकर बारीक काट लेंगे व आलू में थोड़ा पानी डालकर छोड़ देंगे ताकि आलू काले न पड़े प्याज हरी मिर्च भी काट लेंगे।
फिर प्रेशर कुकर में सवा बड़ा चम्मच तेल डाल देंगे तेल गर्म होने के बाद जीरा व राई डालेंगे व हरी मिर्च व मीठे नीम के पत्ते डाल देंगे अब प्याज व दाल चीनी डाल देंगे व अच्छे से भूनेंगे I
फिर आलू का पानी निकालकर आलू डाल देंगे अच्छे से चलाऐंगे व 5 मिनट चलाने के बाद आधा चम्मच नमक,चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे व 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चलाऐंगे व आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर डालकर अच्छे से भुनेगे अब दाल जो भिगोई थी उसका पानी निकालकर वो डाल देंगे व अच्छे से मिक्स कर देंगे।
फिर आधा बड़ा चम्मच पानी डालकर मिला देंगे व सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे अब आधा नींबू निचोडकर मिला देंगे व ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Thursday, 4 January 2018

स्वादिष्ट गुलाब जामुन मिल्क पाउडर से घर पर सरलता से बनाने की स्पेशल विधीः-

जो लोग मीठे खाने के शौकीन हैं  उनको गुलाब जामुन बहुत अच्छा लगता है क्योंकि ये वास्तव में ही इतने अच्छे बनते हैं कि इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता हैं। हम घर पर गुलाब जामुन बनाकर मिलावटी मावे की मिठाईयों से बच सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
पाउडर का दूध एक कप
2 चम्मच मैदा
कुछ इलायची
एक नींबू
2 कप चीनी
1 चम्मच घी
मीठा सोडा/भजिया सोडा
आधा कप दूध
तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधीः-
सबसे पहले कढ़ाई में 2 कप चीनी डालेंगे व 2 कप पानी डालकर गैस चालू कर देंगे व हिलाते रहेंगे। चीनी घुलने के बाद पांच, छः मिनट पकाऐंगे अब चाशनी तैयार हो जाएगी व कुछ इलायची के दाने व साथ में छिलके कुछ नींबू का रस डाल देंगे चाशनी तैयार है।
फिर एक बर्तन में मैदा डाल देंगे व एक चुटकी खाने का सोडा डालकर हिला देंगे अब एक बड़े चम्मचे में घी डालकर गर्म करेगे व घी गर्म होने के बाद गैस बंद कर देगे व गर्म घी को मैदे में अच्छे से मिला देंगे।
फिर पाउडर का दूध डालकर अच्छे से मिलाऐंगे ताकि पाउडर के दूध में गांठे न पड़े अब मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर जैसे आटा गुथंते है वैसे गुंथना है ध्यान दे हल्का हल्का दूध डालना है व गुथंते समय अच्छे से फेंट लेना है।
फिर इसके हल्का सा तेल लगाकर चिकना आटा तैयार करेंगे व 5 मिनट ढ़ककर रख देंगे। अब हाथों के हल्का सा तेल लगाकर गोले बनाऐंगे ध्यान रहे बिल्कुल भी लाईन न आए व लम्बे भी बना सकते हैं ध्यान रहे बनाते समय हाथो पर तेल जरूर लगाना है ताकि गुलाब जामुन फटे नहीं।
अब खुली कढ़ाई लेकर गैस पर रख देंगे व गैस मध्यम आंच पर रखेंगे व कढ़ाई में तेल डाल देंगे तेल ज्यादा लेना है व इतनी मात्रा में तेल लेना है कि नीचे का तला पूरा डूब जाए तेल गर्म होने के बाद कम आँच पर गोले बनाकर तलेंगे व झार पर लेकर घुमाऐंगे व इस तरह  सारे गुलाब जामुन बनाकर चाशनी में डाल देंगे ध्यान दे कि गुलाब जामुन थोड़ी-थोड़ी दूरी पर डालकर ही तलने है व गुलाब जामुन को अच्छी तरह चाशनी में डूबो देगे ध्यान रहे गुलाब जामुन तलते समय तेल ज्यादा गर्म न हो।
फिर गुलाब जामुन को दो-तीन घंटे चाशनी में रखना हैं तीन घंटे बाद चाहे तो फ्रिज में भी रख सकते हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

Saturday, 30 December 2017

गेहूं के आटे से आलू मटर के खस्ता समोसे घर पर बनाने की विधीः-

हरे मटर व आलू व गेहूं के आटे के खस्ता समोसे बनाईये जो खाने में बहुत अच्छे व स्वादिष्ट हैं घर पर हम जब मन चाहे ताजा बनाकर खा सकते हैं एवं अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री काम ले सकते हैं जिससे स्वाद के साथ-साथ हमारा स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
बनाने की सामग्रीः-
2 कप गेहूं का आटा छानकर
सफेद नमक
अजवाईन आधा चम्मच
आलू
250 ग्राम मटर
2 प्याज
तीन हरी मिर्ची
आधा चम्मच लाल मिर्ची
एक चम्मच घनिया पाउडर
आधा चम्मच से थोडा सा कम हल्दी पाउडर
जीरा
हिंग
आमचूर पाउडर
गर्म मसाला
टमाटर सोंस
घी
खाने वाला तेल
बनाने की विधीः-
सबसे पहले आलू को धोकर दो टुकडे कर लेंगे, पोन दो गिलास पानी डालकर प्रेसर कुकर से गैस पर सीटी लगाऐंगे एक सीटी आने के बाद गैस मध्यम कर देंगे फिर दो सीटी और लगाऐंगे कुल तीन सीटी लगाऐंगे, फिर गैस बंद करके प्रेसर निकाल देंगे चैक कर लेंगे कि आलू अच्छे से उबल गये हैं या नहीं यदि नहीं उबले हैं तो एक सीटी और लगाऐंगे आलू ठंडे होने देंगे।
फिर आटा गुथेंगे आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच अजवाईन डाल देंगे आटा डाल लेंगे और मिला देंगे दो छोटी चम्मच घी कुडछी में डालकर  अच्छे से गर्म करेगे और आटे में मिला देंगे, आधा चम्मच घी लेंगे और एक चम्मच पानी लेंगे अच्छे से फैटेंगे आटे में मिला देंगे हाथो से मिक्स करेगे हल्का-हल्का पानी डालकर आटा गुथेंगे आटा टाईट गुथंना हैं हल्का सा आटे के घी लगा देंगे।
फिर कुछ देर के लिए आटा रख देंगे गैस पर कढ़ाई रख देंगे गैस चालू करेंगे एक बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म करेंगे गैस को कर कम देंगे जीरा डालेंगे घी की जगह तेल भी ले सकते हैं हींग डालेगे हरी मिर्ची कटिंक कर लेंगे मटर निकाल देंगे।
फिर कढ़ाई पर थाली ढक्कर थोड़ी सी हटाकर मटर व हरी मिर्ची डाल देंगे और थाली वापिस ढक देंगे गैस कम कर देंगे फिर हल्की सी थाली हटाकर कुडछी से चलाएंेगे और गैस वापिस तेज कर देंगे फिर थाली हटाकर एक चम्मच नमक आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चलाऐंगे मटर को अच्छी प्रकार से दो मिनट ढककर पका लेंगे गैस कम कर देंगे।
फिर आलू का छिलकर हटा देंगे व पीस कर लेंगे हरे आलू निकाल देंगे 2 मिनट बाद थाली हटाकर मटर पक गये हैं या नहीं चैक करेगे नहीं पके है तो और पकाऐंगे फिर आलू डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे गैस फूल कर देंगे धनिया पाउडर डाल देंगे लाल मिर्ची डाल देंगे मिला देंगे I
 फिर आधा चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिला देंगे, गैस को मध्यम रखेगे आलू कडछी से दबा देगे व थाली से ढक देंगे गैस कम करके एक मिनट पकाऐंगे एक मिनट बाद थाली हटाकर चलाऐंगे मसाला तैयार होने के बाद गैस बंद कर देंगे थाली नीचे उतारकर एक चम्मच अमचूर पाउडर डालेंगे। मटर को अच्छी प्रकार से पकाना जरूरी है गेहूं के आटे की जगह आप चाहे तो मैदा भी काम ले सकते हैं।
फिर अच्छे से मिला देंगे बेलन पर हल्का सा घी लगा देंगे आटे की लोई बनाऐंगे बेलेगे व इसके दो भाग कर देंगे किरानी पर पानी लगाऐंगे अच्छे से बंद कर देंगे फिर मसाला डालेंगे व दबाकर मुह बंद कर देंगे। काटे से थोडा दबा देंगे जिससे डिजाईन बन जाऐगा सभी इसी प्रकार बना लेंगे।
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर गैस तेज करके तेल गर्म करेगे हल्का आटा डालकर चैक करेगे कि तेल गर्म हुआ हैं या नहीं हुआ फिर गैस मध्यम करके समौसा डालेंगे तेल थोड़ा ज्यादा रखना है ताकि अच्छे से समोसा तला जाये। थोडा-थोडा पलटिऐ से हिलाते रहेगे कढ़ाई थोड़ी बड़ी ही लेनी है जिससे अच्छी प्रकार से तल सके तलकर बाहर निकाल लेंगे सभी समोसे इसी प्रकार से तल लेंगे फिर समोसे को बीच से दबाकर हल्के-हल्के कच्चे प्याज व टमाटर सॉस डाल देंगे।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

स्वादिष्ठ छोले भटूरे घर पर बनाने की सरल विधीः-

छोले भटूरे ऐसा स्ट्रीट फुड है जो देखते ही मुह में पानी आ जाता है, यदि हम इस नायाब फास्ट फुड को घर पर ही बना लें तो हमारा स्वाद और भी मजेदार हो जाता है क्योंकि घर पर हम मिलावट रहित बना सकते हैं और ताजा बनाकर खा सकते हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा नहीं रहता है।
बनाने की सामग्रीः-
एक कटोरी सफेद काबुली चने
तीन कप मैदा (छानकर)
सौफ
चीनी
दाना मैथी
दही
आलू
दाल चीनी
हल्दी पाउडर
टमाटर
प्याज
मीठे नीम के पत्ते (करी पत्ते)
हरा धनिया
हरी मिर्च
नमक
राई
जीरा
धनिया पाउडर
लाल मिर्ची पाउडर
खाने वाला तेल
चना मसाला
टमाटर
बनाने की विधीः-
सबसे पहले एक कटोरी सफेद काबुली चने अच्छे से धो लेंगे और इनको बड़े बर्तन में लेंगे सादा ठंडा पानी डाल देंगे पानी ज्यादा ही रखना है, सर्दी है तो गुनगने पानी में भिगो देंगे और सर्दी नहीं है तो साधारण पानी में भिगोना है।
फिर भटूरे के लिए तीन कप मैदा छानकर लेंगे एक चम्मच सौफ, एक चम्मच चीनी, चैथाई चम्मच दाना मैथी,एक कप दही लेंगे मिक्सी का जार लेगे दाना मैथी डालेंगे, सौफ डालेंगे,चीनी डालेंगे सबको बारीक पीस लेंगे मैदा छान लेंगे अच्छे से मिला देंगे नमक नहीं डालना है, थोड़ा थोड़ा करके दही डालना हैं पूरा दही एक साथ नहीं डालना है।
फिर थोड़ा सा पानी डालकर आटा गुंथ लेंगे आटा न तो नरम गुंथना है और ना ही टाईट हल्का सा तेल लगा देंगे आटे को अंधेरी जगह आटे के डिब्बे या अन्य अधेरी जगह रख देंगे सर्दी ज्यादा है तो रात को गुथंना है।
फिर जब चने अच्छी प्रकार से भीग और फूलकर तैयार हो जाए तब चार-पांच बार साफ पानी से धो लेंगे फिर प्रेसर कुकर लेंगे चने डाल देंगे चार आलू लेंगे छिलका हटा लेंगे दो पीस कर लेंगे दाल चीनी आदि सभी डाल देंगे एक चम्मच सफेद वाला नमक डाल देंगे चैथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालेंगे।
फिर 3 कप पानी डाल देंगे प्रेसर कुकर बन्द कर देंगे गैस को फूल चालू कर देंगे एक सीटी आने के बाद मध्यम कर देंगे 20 मिनट तक पकाऐंगे गैस बंद कर देंगे सीटी निकाल देंगे दालचीनी आदि अलग निकाल लेंगे। फिर चने चलनी में डालकर पानी निकाल देंगे पानी फैंक देंगे।
फिर चार टमाटर, 2 प्याज,, तीन हरी मिर्ची लेंगे जिसमे तीन टमाटर कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे व एक टमाटर का छिलका हटाकर प्लेट में अलग कटिंग कर लेंगे दो हरी मिर्च कटिंग करके मिक्सी के जार में डाल देंगे तथा एक हरी मिर्च अलग प्लेट में कटिंग कर लेंगे तथा प्लेट में दो प्याज कटिंग करके कुछ प्याज मिक्सी के जार में डाल देंगे मिक्सी के जार में पेस्ट बना लेंगे।
फिर गैस को चालू कर देंगे कढ़ाई रख देंगे सवा बड़े चम्मच तेल डालेंगे गर्म होने पर जीरा राई डालेंगे, मीठे नीम के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च डालेंगे चलाऐंगे अच्छे से भुन लेंगे फिर आलू डाल देंगे व कुड़छी से दबाकर पेस्ट बना लेंगे फिर टमाटर डालेंगे अच्छे से मिला देंगे एक चम्मच नमक,आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे। टमाटर का पेस्ट डाल देंगे जार में हल्का सा पानी डालकर सारा पेस्ट निकाल लेंगे मिलाऐंगे दो मिनट पका लेंगे।
फिर चने डालकर अच्छे से मिला देंगे चैथाई चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे और डेढ़ गिलास पानी डाल देंगे अच्छे से मिलाऐंगे फिर पोन चम्मच चना मसाला डालकर मिला देंगे 5 मिनट ढक्कन लगाकर मध्यम आँच पर पकाऐंगे फिर 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चलाऐंगे छोले चेक कर लेंगे, यदि तैयार हो गये है तो गैस बंद कर देंगे। ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।
पांच,छःघन्टे बाद आटा तैयार होने के बाद भटूरे बनाऐंगे यदि आटा फुलकर तैयार नहीं है तो बर्तन में आटा डालकर गर्म पानी में पांच-दस मिनट के लिए बर्तन रखकर आटा तैयार कर लेंगे फिर आधा चम्मच से थोड़ा सा कम नमक आटा में डालकर मिक्स कर लेंगे नमक पहले नहीं डालना हैं क्योंकि खमिर नहीं उठता हैं फिर आटे के हल्का सा तेल लगाऐंगे।
फिर आटे की लोई बना लेंगे सुखा मैदा लगाकर बेल लेंगे, ना तो मोटा बेलना हैं और ना ही पतला करना है I गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गर्म करेगे गैस को तेज रखेंगे, तेल गर्म होने के बाद मध्यम कर देंगे बीच में दबाकर तल लेंगे पलटिऐ से पलट देंगे भटूरा तैयार करके बाहर निकाल लेंगे हल्का हल्का दबाकर सभी भटूरे इसी प्रकार से बना लेंगे। दो हरी मिर्ची बीच में चीरा लगाकर गैस कम करके तल लेंगे। स्वादिष्ठ छोले भटूरे तैयार हैं।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।
मेरा यू ट्यूब चैनल
अगला व्यंजन

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...