Sunday, 16 July 2017

फटाफट लच्छा परांठा बनाने की सरल विधी



लच्छा परांठा मैदे से बने हुए परत वाले परांठे है| ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और स्वाद में भी बहुत अच्छे हैं जिसको सभी खाना पसन्द करते हैं| एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है। इसको घर पर बनाने की सरल विधी बता रहे हैं, जिससे कि आप कम मेहनत में आसानी से घर पर लच्छा परांठा बना सकते हैं।
बनाने की सामग्रीः-
1 प्याला मैदा (छना हुआ)
चौथाई चम्मच नमक
बनाने की विधीः-
सबसे पहले दूध से आटा गुथेंगे जैसे हम रोटी का गुथंते है वैसा गुथेंगे| फिर थोड़ा सा तेल डालकर गुथेंगे, अब लोई बना लेंगे चकले पर थोडा सा तेल डालकर बेलन की सहायता से बेलेंगे, बिलकुल पतला एवम् चकले के आकार का बेलेगे।
 फिर चाकू की सहायता से बीच में कट लगायेंगे अब पास-पास से काटेंगे, किनारों पर कटिग नहीं करेंगे उसके एक दूसरा भाग लगाकर किनारों पर हल्का सा दबाएगे| अब पास-पास में कटिंग करेंगे किनारो से नहीं काटेगे अब ऊपर से तेल डाल देंगे।
फिर पराठा फोल्ड करेंगे अब फिर से कटिंग करेंगे दूसरी तरफ से भी कटिंग करेगे| इस पर हल्के हाथों से तेल लगाएगे हाथो से दबाएगे अब फिर से हाथ में उठाएगे गैस पर तवा चढ़ाएगे फिर थोडा तेल डालेगे गैस की आंच धीमी करके पराठे डालेंगे, अब मध्यम आंच पर पकाएंगे बीच- बीच में हल्का सा तेल डालेंगे। पूरा सिकने के बाद लच्छा पराठा तैयार है।
दूसरी विधीः-
 चकले पर रोटी बेलकर लम्बे आकार में चाकू से काट देंगे तेल लगा देंगे, तेल ज्यादा लगाना है चाकू की सहायता से दोनों तरफ मोड़ते जायेंगे फोल्ड होने के बाद हाथ में लेकर फोल्ड करते जायेंगे।
 फिर बट्ट दे देगे मैदे को खीचते जाएगे अगुलियों पर घूमा लेंगे सिरे को बीच में निकालकर हाथों से फैलाएगे हथेली से दाब दे देगे जब पूरा फैल जाए तो हाथ में उठाएंगे तवे पर तेल डालकर पराठा डाल देंगे पराठे के ऊपर तेल डालकर दोनों तरफ से सकेंगे बीच-बीच में दाब देते रहेगे सिकने के बाद पराठा तैयार
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते है
मेरा यूट्यूब चैनल              
सीमा की रसोई
अगला व्यंजन
कैरी के परांठे

Saturday, 15 July 2017

स्वादिष्ट व मुलायम केसर बर्फी बगैर मावे के 10 मिनट में बनाएं।(Without Khoya Milk Powder Kesar Burfi)

यह खाने में स्वादिष्ट एवं मुलायम होती है, इसका स्वाद सभी को पसन्द आता हैं और बार-बार खाने का मन करता है| किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने के कारण प्रसाद के रूप में काम में ले सकते है, बच्चों को इसका स्वाद बहुत ही पसन्द आता है, स्वाद के साथ-साथ इससे हमारी सेहत को भी बहुत फायदा होता है।This is a different type of without milk or without khoya burfi or barfi recipe in Hindi.
बनाने की सामग्रीः-(Ingredients)
पीसी चीनी  (आवश्यकतानुसार)
खाने का रंग एक चुटकी
मावा ( एक कटोरी चीनी)/पाउडर का दूध(आधा कटोरी चीनी)
केसर (आवश्यकतानुसार)
काजू (आवश्यकतानुसार)
इलाचयी छोटी (आवश्यकतानुसार)
दूध (आवश्यकतानुसार)
घी (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधीः-(Method)
सबसे पहले कढ़ाई में पाउडर का दूध डाल देंगे थोड़ा- थोड़ा करके दूध डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
फिर गैस ऑन करेंगे गैस धीमी आंच पर करके चलाते जायेंगे इस तरह इसे घुमाते जायेंगे थोड़ा सा घी डालेंगे इसके बाद थोड़ी देर गैस बंद कर देंगे।
फिर थोड़े से काजू को बारीक कुट लेंगे थोड़ी सी इलायची भी कुट लेंगे इलायची के छिलके अलग करके वापिस गैस ऑन कर देंगे गैस हल्का करके फिर से चलाएंगे थोड़ा सा घी डालकर चलाऐंगे, लगातार चलाते रहें ताकि नीचे लगे | अब मावा तैयार हो गया है जब हल्का पिंक हो जाए तब गैस बंद कर देंगे।
फिर एक प्याली में थोड़ा सा खाने वाला रंग कुछ केसर डालेंगे एवं  हल्का सा दूध डालेंगे |अब इसे मावे में डालकर अच्छे से चलाएंगे पीसी हुई चीनी डालकर चलाएंगे| फिर गैस ऑन करके थोड़ा सा दूध डालेंगे इसको चलाएंगे | अब गैस बंद कर देंगे।
फिर एक प्लेट में थोडा सा घी लगाकर प्लेट पर बर्फी डाल देंगे उसको अच्छे से एकसार करके ऊपर थोड़ी सी केसर डाल देंगे इलायची के दाने डालकर एक घंटे तक इसको ठंडा करना है ठंडा होने पर बर्फी के अकार की काट लेंगे।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते है।
Watch this video tutorial for easy milk powder kesar burfi recipe in Hindi:-
मेरा यूट्यूब चैनल
अगला व्यंजन
सोहन पापड़ी घर परबनाने की सरल वैकल्पिक विधि 
Easy recipe for barfi, milk powder ki barfi,kesar ki barfi bina mawe ke barfi, without khoya burfi, hindi burfi recipe,kesar barfi recipe

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...