Monday, 10 July 2017

व्रत में बनाये ये चटपटा फलाहारी डोसा लालमिर्च दही की चटनी के साथ




चटपटा फलाहारी डोसा
 

यह डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट है जो कि व्रत में मुंह के फीकेपन को दूर कर आपकी आत्मा को तृप्त करने वाला फलाहारी डोसा हैं, यह बनाने में आसान है और खाने में मन को भाने वाला है | किसी प्रकार की मिलावट नहीं होने के कारण व्रत में बिना किसी डर के खाया जा सकता है।

बनाने की सामग्रीः-
 2 प्याले श्यामक साबुत लाल मिर्च
साबुत धनिया
2 गिलास दही
मूंगफली का तेल
4 आलू उबाले हुए
सैंधा नमक
बनाने की विधीः-
सबसे पहले श्यामक को 5-6 घंटे भिगो देंगे मिक्सी के जार में श्यामक आधा चम्मच चीनी, चम्मच सौफ आलू डाल देंगे फिर एक गिलास दही डालेंगे, इसका पेस्ट बनाएंगे  पेस्ट को आधे घंटे के लिए रख देंगे।
फिर लाल मिर्ची को आधा घन्टा भिगोयेंगे, उसके बाद मिर्ची के बीज निकाल देंगे | अब साबुत घनिया को पीसकर पाउडर बनाएंगे इस पाउडर में लाल मिर्च सैंधा नमक दही डालकर पेस्ट बनाएंगे चटनी तैयार है इसमे ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे।

फिर श्यामक के घोल में 1 पाउच इनो पाउडर डालकर हिलायेंगे | अब सैंधा नमक डालकर अच्छे से मिलायेंगे घोल में थोड़ा सा पानी मिला देंगे घोल में हरा धनिया डालकर अच्छे से चलाएंगे।

फिर गैस पर तवा चढ़ाएगे,तवे पर थोड़ा सा तेल डालेंगे थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पोछ देंगे | अब तेल डालकर उसके बाद घोल डालकर डोसा बनाएंगे इसके चारों और तेल डालेंगे थोड़ा सा बीच में तेल डालेंगे, गैस की आंच को मध्यम रखेंगे | अच्छे से सिकने के बाद इसे पलट देंगे, सिकने के बाद इसे फोल्ड कर देंगे डोसे को चटनी के साथ परोसेंगे।

आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

Sunday, 9 July 2017

चटपटा व स्पायसी ग्रीन चिली सोस घर पर आसानी से बगैर सिरके के कैसे बनायें।


         चटपटी स्पाइसी चटनी


यह खाने में चटपटा स्वादिष्ट होता है जो कि हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाता है इसको हम किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री के साथ काम में ले सकते हैं, घर पर बनाया होने के कारण किसी प्रकार की मिलावट का भी डर नहीं रहता है तथा हमारे स्वास्थ्य को भी मिलावट रहित होने के कारण किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इसमे सिरका जो कि एक कैमिकल है वह नहीं मिलाया गया है।
बनाने की सामग्रीः-
नींबू 250 ग्राम
हरी मिर्ची 250 ग्राम
लहसुन
नमक
जीरा
सौफ
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
राई
किचन किंग
काला नमक
बनाने की विधीः-
सबसे पहले मिर्ची नींबू को धो लेंगे उसके बाद हरी मिर्ची नीबू काट लेंगे लहसुन को भी छिल लेंगे।
फिर कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालेंगे जीरा सौंफ़ राई डालेगे अब हरी मिर्ची लहसुन डालकर चलाएगे 2 मिनट तक पकाएगे।
आधा चम्मच सफेद नमक चोथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चलाएंगे एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से पकाएंगे एक चम्मच किचन किग डालकर अच्छे से चलाएंगे,ध्यान दें कि मिर्ची में पानी नहीं रहना चाहिए अब गैस बंद कर देंगे।
फिर नींबू का रस निकाल लेंगे जार में मिर्ची डालकर चैथाई चम्मच काला नमक नींबू का रस डालकर पेस्ट बनायेंगे पेस्ट बनने के बाद कांच की बोतल में पेस्ट डाल देंगे।
चटपटा स्पायसी ग्रीन चिली सोस तैयार है।
आप इसको बनाने की पूरी विधी निम्न वीडियो में भी देख सकते हैं।

हरे मूंग की कढ़ी रेसिपी | Hare Moong Kadhi Recipe in Hindi | हेल्दी और टेस्टी

जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट और हेल्दी हरे मूंग की कढ़ी । आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी (Step by Step Recipe in Hindi) जिसमें शामिल हैं सामग्र...